- कश्मीर की सुरक्षा व्यवस्था अब सीआरपीएफ और बीएसएफ के हवाले, दस हज़ार भेजे गए जवान
- पीएम बोलें हमारी लड़ाई आतंकवाद से
नई दिल्ली, 24 फरवरी 2019: कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात सीआरपीएफ को हटाकर बीएसएफ को तैनात किया जा रहा है। बीएसएफ को अधिक सख्त फोर्स माना जाता है। सीआरपीएफ की तुलना में यह माना जाता है कि बीएसएफ अधिक प्रशिक्षित फोर्स है। साथ ही उसे हर स्थिति से निपटने की ट्रेनिंग है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हमारी लड़ाई आतंकवाद से है।
बता दें कि कश्मीर घाटी में केंद्र सरकार द्वारा 100 अतिरिक्त कंपनियों को तैनात किये जाने के फैसले के बाद शनिवार को यह फैसला सामने आया है। इसके तहत श्रीनगर सहित मध्य कश्मीर में कई जगहों पर सीआरपीएफ हटा ली जायेगी और बीएसएफ को तैनात किया जायेगा।

उधर राजस्थान में डिप्टी सीएम सचिन पायलट के विधानसभा क्षेत्र टोंक में लोकसभा चुनाव की पहली विजय संकल्प रैली में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी लड़ाई कश्मीरियों के खिलाफ नहीं, कश्मीर और मानवता के लिए है। उन्होंने कश्मीर में आतंकवाद और इमरान खान का भी जिक्र किया।
उन्होंने कहा पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान जब पाक के पीएम बने तो मैने उन्हें बधाई के लिए टेलीफोन किया और कहा कि अब बहुत लड़ लिया पाक और हिंदुस्तान और कहा कि आप तो खेल की दुनिया से राजनीति में आए हैं ऐसे में अब गरीबी और अशिक्षा दोनों साथ मिलकर लड़ने को लेकर बात हुई थी। तब उन्होंने कहा था कि मैं पठान का बच्चा हूं और सच बोलता हूं।
उन्होंने कहा कि अब पाक पीएम को देखना है कि वे अपने शब्दों पर कितने खरे उतरते हैं यह तो आने वाला समय ही बताएगा। पीएम मोदी ने शनिवार को प्रदेश में लोकसभा चुनाव की अनौपचारिक शुरुआत में विजय संकल्प रेैली को संबोधित करते हुए कहा कि आतकंवाद की फैक्ट्री पर ताला लगाने का काम ही मेरे ही हिस्से लिखा है तो फिर ऐसा ही सही है। आज आतंक के खिलाफ एक व्यापक मत बन चुका है। आतंक के गुनाहगारों को सजा देने के लिए हर मोर्चे पर मजबूती के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं।
यह संकल्प मोदी का नहीं, 130 करोड़ ‘हिदुस्तानियों का है और यह राजनीति से ऊपर राष्ट्रनीति का और राष्ट्र की सुरक्षा का सवाल है। उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले के बाद आपने भी देखा है कि एक-एक हिसाब लिया जा रहा है। हमारी सरकार के फैसलों से वहां हड़कंप मचा है। देश में रहते हुए अलगाववादियों पर भी कार्रवाई सख्त हुई है और होती रहेगी। यह बदला हुआ ¨हिदुस्तान है। हम दर्द सहकर चुपचाप नहीं बोलते हैं।
हम आतंक को कुचलना भी जानते हैं। यह नई रीति और नीति वाला भारत है। मैं आज राजस्थान की वीर धरती से आक्रोश से भरी हुई देश की जनता को विशेषकर युवाओं से भी आग्रह करना चाहता हूं। प्रधानमंत्री ने कहा कि सेना को हमने पूरी तरह खुली छूट दे दी है। मैं देख रहा हूं सोशल मीडिया पर वीर रस की बाढ़ आई है। हमारी लड़ाई कश्मीर के लिए हैं। कश्मीर के खिलाफ नही है। कश्मीरियों के खिलाफ नहीं है। आतंकवाद के खिलाफ है। मानवता के खिलाफ नहीं है।






