Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    सीबीआई चीफ को हटा दिया गया क्योंकि वो राफ़ेल की जाँच कर रहे थे: राहुल गाँधी

    By January 18, 2019Updated:January 18, 2019 इंडिया No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 598
    नई दिल्ली, 18 जनवरी 2019: लोकसभा चुनाव जैसे जैसे नज़दीक आ रहे हैं वैसे वैसे देश की राजनीति में आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला गर्माता जा रहा है. संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दौरे पर पहुँचे कॉंग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने एक बार फिर प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी पर भ्रष्टाचार और राफेल मुद्दे को लेकर हमला बोला है.
    न्यूज़18 इंडिया से ख़ास बातचीत में कॉंग्रेस अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी के राहुल गाँधी देश की छवि खराब करने के आरोप के बारे में बात करते हुए कहा की हिंदुस्तान की छवि और हिंदुस्तान का फाउंडेशन इतना मजबूत है कि उसको कोई डिस्टर्ब नहीं कर सकता। “मुझसे प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल पूछा जाता है बेरोजगारी के बारे में भ्रष्टाचार और राफेल के बारे में. मुझे जवाब तो देना ही पड़ेगा। अब मैं यह तो नहीं कह सकता कि मैं जवाब नहीं दूंगा। मोदी जी घर बैठ जाते हैं संसद में आते नहीं है, डर जाते हैं. रफाएल पर डर जाते हैं. मैं तो जवाब देता हूं.”
    “सच्चाई यही है की हिंदुस्तान में भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है. नरेंद्र मोदी जी ने अनिल अंबानी को 30 हज़ार करोड़ रुपये दिए हैं. सच्चाई है की बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। पूरा हिंदुस्तान जानता है, हर युवा जानता है। किसी भी युवा से पूछो की क्या करते हो तो वह कहता है कुछ नहीं करता हूं। यह तो सच्चाई है सच्चाई बताने से किसी को कमज़ोर नहीं किया जा सकता बल्कि देश मज़बूत होता है।“ उन्होने आगे कहा.
    हाल ही में राहुल गाँधी ने कहा था की प्रधानमंत्री उनसे बात नही करते. पीएम जब उनके परिवार का और उनका का जिक्र करते हैं तो वह कहते हैं नामदार, फोन बैंकिंग होती थी, जमानत पर रिहा परिवार, इस तरह की टिप्पणी करते हैं. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गाँधी ने कहा, “जो नरेंद्र मोदी जी कहते हैं वह जाने, मैं जो करता हूं मैं जो कहता हूं ,मैं प्यार से बात करता हूं. उनके बारे में भी मैं आदर से बात करता हूं, गलत शब्द का प्रयोग नहीं करता हूँ। मैं उनके बारे में गलत नहीं कहता, सच्चाई बोलता हूं। यह बोलता हूं कि नरेंद्र मोदी जी ने अंबानी की मदद की, 30 हज़ार करोड़ रुपये चोरी करवाए. और यह मैं प्यार से कहता हूं।“
    उन्होने आगे कहा, “मैं यह बोलता हूं कि बेरोजगारी है. मैं कहता हूं कि पीएम ने किसानों का कर्जा माफ नहीं किया – झूठ बोला उन्होने. हर भाषण में कहते थे किसानों की मदद करूंगा लेकिन नहीं किया। हमने कहा था कि हम 10 दिन के अंदर राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का किसानों का कर्ज माफ करेंगे, हमने 2 दिन में किया। हम जो सोचते हैं वह करते हैं.  जो हमारे दिल में होता है हम वह बोलते हैं और वही करते हैं हम झूठ नहीं बोलते. “
    राहुल गाँधी लगातार संवैधानिक संस्थाओं पर हमले को लेकर सवाल उठाते रहे हैं. 3 साल पहले उन्होने जब कहा था की यह सरकार संवैधानिक संस्थाओं के साथ टकराव कर रही है तब बहुत बड़ी बहस हुई थी. अब सीबीआई चीफ के मामला पर बात करते हुए उन्होने पूछा की सीबीआई चीफ को दो बार हटाने की जल्दी क्या थी. “क्या जल्दी थी कि एक बार डेढ़ बजे रात को, पीएम लिख रहे थे 1:30 बजे रात को  की सीबीआई चीफ को जल्दी हटाओ। फिर सुप्रीम कोर्ट कहता है कि इनको वापस लाओ। और उसके घंटों के अंदर प्रधानमंत्री कहते हैं कि सीबीआई चीफ को फिर निकालो। क्यों? इसका क्या कारण है?” उन्होने आगे कहा.
    राहुल गाँधी के मुताबिक मोदी सरकार में कोई और नहीं कहता की सीबीआईचीफ को हटाओ – नितिन गडकरी, सुषमा स्वराज,अरुण जेटली नहीं कहते लेकिन सिर्फ नरेंद्र मोदी कह रहे हैं कि उनको हटाया जाए. उनके अनुसार, “पूरा देश जानता है कि सीबीआई के चीफ राफेल पर जांच करने जा रहे थे। पूरा देश जानता है कि उन पर दबाव डाला जा रहा था। पूरा देश जानता है कि जब उन्होंने इंक्वायरी डालने का काम शुरू किया तो नरेंद्र मोदी ने उनको हटा दिया। अब क्यों हटाया राहुल गांधी इसका जवाब नहीं दे सकता यह तो नरेंद्र मोदी को जवाब देना होगा।“
    “बात साफ है – एचएएल हवाई जहाज बनाना जानती है। 70 साल से जहाज बना रही है। अनिल अंबानी हवाई जहाज बनाना नहीं जानते है। पता नहीं कैसे अनिल अंबानी को 30 हज़ार करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट प्रधानमंत्री मोदी ने थमा दिया। प्रधानमंत्री मेरिट की बात करते हैं, नामदार की बात करते हैं – अनिल अंबानी में क्या मेरिट है? हवाई जहाज बनाने में क्या जानते हैं वह? उन्होने एचएएल को कांट्रॅक्ट क्यों नहीं दिया?” उहोने आगे कहा.
    कॉंग्रेस अध्यक्ष के अनुसार की वर्तमान सरकार ने हिंदुस्तान में अर्थव्यवस्था की धज्जियां उड़ा रखी है। “किसी भी छोटे दुकानदार से आप पूछिए, इज ऑफ डूइंग बिजनेस की बात करिए – उसका मजाक बना रखा है। किसी दुकानदार से पूछिए की हालत कैसे हैं तो वह हाथ जोड़कर कहता है कि पहले पहले नरेंद्र मोदी को हटाओ, यही हिंदुस्तान की सच्चाई है।“
    हाल ही के विधान सभा चुनावों के बाद कॉंग्रेस की लोकसभा चुनाव में जीत के उमीद मज़बूत हो गयी है. राहुल गाँधी भी अपने हर भाषण में कहते हैं कि 2019 में मोदी को हटा देंगे. न्यूज़18 इंडिया से बात करते हुए उन्होने कहा की वो नही हटाएँगे प्रधानमत्री मोदी को बल्कि हिंदुस्तान की जनता हटा देगी. उनके मुताबिक हिंदुस्तान के किसान, छोटे दुकानदार और युवा भारतिया जनता पार्टी को इस बार नही चुनेंगे.
    “नरेंद्र मोदी जी ने वायदा किया था की 5 साल में हिंदुस्तान को बदल देंगे. बदल दिया लेकिन गलत तरीके से। मुझे याद है जो भरोसा युवाओं में था वह आज टूट गया। मुझसे बात करते हैं कहते हैं कि हमारा बेवकूफ बना दिया मोदी जी ने। हमारा टाइम जाया किया नरेंद्र मोदी जी ने। हम अब इन को निकालने वाले हैं. यह हिंदुस्तान की भावना है।
    हालाँकि अखिलेश यादव से राहुल गाँधी की अच्छी बातचीत लेकिन आगामी चुनावों के लिए सपा-बसपा ने गठबंधन तैयार कर लिया है और इस गठबंधन से कॉंग्रेस को बाहर रखा गया है. इस बारे में बात करते हुए उन्होने कहा की ये एक राजनीतिक फैसला है और कॉंग्रेस उनका आदर करती है. “हमें अपना काम करना पड़ेगा, हम लड़ेंगे और पूरी दम के साथ हर सीट पर लड़ेंगे। हम पीछे हट कर नहीं लड़ेंगे. मेरी सोच है कि माया जी और मुलायम जी ने कांग्रेस पार्टी को कम आँका है और कांग्रेस पार्टी की उपयोगिता को को पहचाना नहीं है”

    Keep Reading

    International Children's Day: 47 'Girl Leaders' gain insight into the functioning of police stations and administrative blocks; engage in direct dialogue with officials.

    अन्तर्राष्ट्रीय बाल दिवस: थाने और ब्लॉक की कार्यप्रणाली से रूबरू हुईं 47 ‘बालिका लीडर्स’, अधिकारियों से किया सीधा संवाद

    A global salute to fearless investigative journalism: Anant Goenka and Ritika Chopra featured in the inaugural 'TIME100 Next India' list

    निडर खोजी पत्रकारिता को वैश्विक सलाम: ‘TIME100 Next India’ की पहली सूची में अनंत गोयनका और रितिका चोपड़ा शामिल

    Statewide campaign to be launched for the rights and safety of journalists; Zubair Ahmed appointed state president, Tausif Hussain entrusted with the role of secretary.

    पत्रकारों के अधिकार और सुरक्षा के लिए चलेगा प्रदेशव्यापी अभियान: ज़ुबैर अहमद बने प्रदेश अध्यक्ष, तौसीफ हुसैन को सचिव की कमान

    लखनऊ जिला जेल में बंदी की मौत का मामला: लापरवाही पर गिरी गाज, जेल वार्डर निलंबित; तीन हेड वार्डरों पर भी शिकंजा

    Network goes missing at Akhilesh Yadav's rally: SP levels major allegation against BJP; politics heats up in CM Yogi's stronghold

    अखिलेश यादव की रैली में नेटवर्क गायब: सपा ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप, सीएम योगी के गढ़ में गरमाई सियासत

    A confluence of mystery, valor, and remarkable architecture: The 'Garhkundar Fort'—pride of Bundelkhand.

    रहस्य, शौर्य और अद्भुत स्थापत्य का संगम: बुंदेलखंड की शान ‘गढ़कुंडार का किला’

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    International Children's Day: 47 'Girl Leaders' gain insight into the functioning of police stations and administrative blocks; engage in direct dialogue with officials.

    अन्तर्राष्ट्रीय बाल दिवस: थाने और ब्लॉक की कार्यप्रणाली से रूबरू हुईं 47 ‘बालिका लीडर्स’, अधिकारियों से किया सीधा संवाद

    November 20, 2026
    A global salute to fearless investigative journalism: Anant Goenka and Ritika Chopra featured in the inaugural 'TIME100 Next India' list

    निडर खोजी पत्रकारिता को वैश्विक सलाम: ‘TIME100 Next India’ की पहली सूची में अनंत गोयनका और रितिका चोपड़ा शामिल

    November 20, 2026
    Sai Baba’s blessings will reach the world from the sacred land of Shirdi; a film titled ‘Kripa Sai’ will be produced in five languages.

    शिरडी की पावन धरती से दुनिया तक पहुंचेगी साईं बाबा की कृपा, पांच भाषाओं में बनेगी फिल्म ‘कृपा साईं’

    November 20, 2026

    अंतरराष्ट्रीय लोकपाल मंच ने विश्वव्यापी स्वतंत्र रक्षक संघ (WIDU) की स्थापना की

    November 20, 2026
    Houthi missile attack in Riyadh: Saudi Arabia’s tallest PIF Tower damaged; area evacuated

    रियाद में हूती मिसाइल हमला: सऊदी के सबसे ऊंचे PIF टावर को नुकसान, इलाका खाली

    November 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading