- चुनावी टशन को लेकर प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गाँधी ने एक दूसरे से नहीं की बातचीत
- सुप्रीम कोर्ट ने राफेल डील पर मोदी सरकार को दी क्लीन चिट, कहा, हम संतुष्ट, डील में कोई कमी नहीं
नई दिल्ली, 14 दिसम्बर 2018: पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का आमना-सामना हुआ लेकिन दोनों में कोई बात नहीं हुयी। इस दौरान माना जा रहा है कि दोनों में आंतरिक टशन बढ़ी हुई है। उधर आज शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने राफेल डील पर मोदी सरकार को बड़ी राहत देते हुए क्लीन चिट दे दी, कोर्ट ने कहा, हम संतुष्ट, डील में कोई कमी नहीं। सुप्रीम कोर्ट से मोदी सरकार को क्लीन चिट मिलते ही भाजपा ने राहुल गाँधी से कहा कि वह अब देश से और प्रधानमंत्री से मांफी मांगे।

बता दें कि दोनों नेता गुरुवार को संसद भवन परिसर में 17 साल पहले संसद पर हुए आतंकवादी हमले के दौरान शहीद लोगों के लिए आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी कुछ ही दूरी पर दिखाई दिए, लेकिन दोनों में आपस में कोई बातचीत नहीं हुई।
हालांकि प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी पूर्ववर्ती एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनमोहन सिंह से कुशल क्षेम पूछा इस कार्यक्रम के दौरान मोदी कैबिनेट के दो मंत्रियों ने राहुल गांधी से हाथ जरूर मिलाया।







