राहुल गाँधी ने मोदी सरकार को बढ़ती तेल की कीमतों पर घेरा
नई दिल्ली, 30 सितम्बर 2018: राफेल सौदे के बाद राहुल गाँधी ने एक बार फिर मोदी सरकार को बढ़ती तेल की कीमतों पर घेरा। उन्होंने कहा कि उनके शासन का ही कमाल है कि ‘तेल उबल रहा है, रुपए की चाल बिगड़ रही है और राफेल विमान सौदे में घोटाला हुआ है।
उन्होंने कहा कि पेट्रोल का दाम मुंबई में 90 रुपए प्रति लीटर पार हो गया है जबकि दिल्ली में यह 83 रपए से ज्यादा की दर पर बिक रहा है। इसी तरह से मुंबई में डीजल लगभग 80 तथा दिल्ली में 75 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर तक पहुंच गया है।
राहुल ने किया ट्वीट:
राहुल ने शनिवार को ट्वीट किया, साहेब का कमाल देखो/राफेल का घोटाला देखो/ रुपए की टेढ़ी चाल देखो/ तेल में उछाल देखो। मप्र में प्रोफेसर के अपमान पर एबीवीपी पर हमला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को मध्य प्रदेश में एक वरिष्ठ प्रोफेसर का अपमान करने के लिए दक्षिणपंथी छात्र शाखा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं की आलोचना की।
श्री गांधी ने ट्वीट किया, मंदसौर में सत्तारूढ़ दल के छात्र नेताओं द्वारा एक शिक्षक का अपमान किया गया। एक प्रोफेसर उन्हें धमका रहे छात्रों के पैर छू रहे हैं। ऐसे देश में जहां शिक्षकों को भगवान का दर्जा दिया जाता है,वहां कैसे संस्कारों का पालन हो रहा है। यह कैसा बर्ताव है।








4 Comments
Hi there, I check your new stuff like every week.
Your writing style is awesome, keep it up!
Hello, this weekend is good designed for me, as this time i am reading this enormous
educational post here at my house.
Great blog here! Also your web site loads up fast! What host are you using?
Can I get your affiliate link to your host? I wish my web site
loaded up as quickly as yours lol
Good day! I know this is somewhat off topic but I was wondering
if you knew where I could find a captcha plugin for my comment form?
I’m using the same blog platform as yours and I’m having
trouble finding one? Thanks a lot!