नई दिल्ली, 01 जनवरी 2019: राफेल घोटाले को लेकर तनातनी के बीच कोंग्रेस ने कहा कि हम राफेल पर बहस को तैयार हैं। कांग्रेस आगामी दो जनवरी को लोकसभा में इस मुद्दे पर चर्चा को तैयार हो गई है। सोमवार को कांग्रेस ने लोकसभा में जेपीसी की मांग को लेकर नारेबाजी की।
कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खडगे ने कहा कि उनकी पार्टी इस मुद्दे पर दो जनवरी को चर्चा के लिए तैयार हैं। इस पर सरकार ने कहा कि वह पहले से ही राफेल मुद्दे पर चर्चा करने को कह रही है लेकिन कांग्रेस पार्टी बार-बार झूठ बोलकर चर्चा से भागती रही है।






