Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 11
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    असमंजस की स्थिति में हताश विपक्ष

    By May 30, 2019 Current Issues No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 562
    राकेश कुमार मिश्र
    नरेंद्र मोदी के दुबारा प्रधानमंत्री बनने से विपक्ष हताश एवं असमंजस की स्थिति में है। वह यह अब भी नहीं समझ पा रहा है कि इतने दुष्प्रचार एवं गाली गलौज के बाद भी मोदी को सामान्य जनमानस ने हीरो कैसे मान लिया। विपक्ष ने मोदी पर निरन्तर यह आरोप लगाया कि उन्होंने जनता को अच्छे दिन आने के झूठे सब्जबाग दिखाये तथा ठगी करके बहुमत हासिल कर लिया। अब वर्तमान नतीजों के बाद वह कह रहे हैं कि मोदी ने जनता को बरगलाकर तथा राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दे उठाकर जनता का जनादेश पा लिया। उनका यह कहना एक प्रकार से जनता के विवेक एवं जनादेश का अपमान है।
    वह यह क्यों नहीं समझना चाहते कि सब्जबाग तो विपक्ष ने भी सभी को न्याय, रोजगार, किसानों का उद्धार एवं जीएसटी के सरलीकरण के दिखाये परन्तु जनता ने उस पर भरोसा क्यों नहीं किया। यह स्वीकार करना भी विपक्ष के लिए कठिन होगा कि इसका प्रमुख कारण उनकी वंशवादी, जातिवादी, साम्प्रदायिक तुष्टीकरण तथा भ्रष्टाचार से ओतप्रोत राजनीति है। मोदी पर जनमानस के विश्वास का सबसे बड़ा कारण उनका शुचितापूर्ण राजनैतिक सफर, भाई भतीजावाद से परहेज तथा राष्ट्रहित में कठिन से कठिन निर्णय लेने की क्षमता है जिसके लिए वे दलहित को भी ताक पर रखकर कोई भी जोखिम उठाने में संकोच नहीं करते।
    उज्जवला, सबको आवास एवं शौचालय, सभी को विद्युत कनेक्शन तथा आरोग्य जैसी सैकड़ों योजनाओं ने समाज के कमजोर तबके का उन पर विश्वास बढ़ाया तथा इस वंचित तबके को जाति पंथ से हटकर मोदी का मुरीद बना दिया जिसे विपक्ष समझ न सका और शायद अब भी नहीं समझना चाहता।
    विपक्ष का यह भी दुष्प्रचार रहा कि मोदी ने देश को रसातल में पहुंचा दिया जबकि सत्यता यह है कि इसी अवधि में भारत विश्व की छठी नंबर की अर्थव्यवस्था बना तथा ईजी इन डूइंग बिजनेस में लम्बी छलाँग लगाई। मंहगाई दर 5 प्रतिशत से भी कम एवं पूर्ण नियन्त्रण में रही। जीएसटी जैसे महत्वपूर्ण सुधार लागू किये गये प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में निरंतर वृद्धि हुई तथा किसानों एवं युवकों के लिए भी अनेक योजनाएं लागू की गयीं। नोटबंदी एवं जीएसटी जैसे कठोर कदमों के बाद भी विकास दर 7 प्रतिशत से ज्यादा ही रही यद्यपि इसमें और वृद्धि अपेक्षित है।
    रोजगार एवं विकास दर पर कुछ नकारात्मक असर अवश्य पड़ा परन्तु इन कदमों से अर्थव्यवस्था में पारदशिता बढ़ी, कर संग्रह एवं आयकर रिटर्न भरने वालों की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि हुई। नकली नोटों की आपूर्ति एवं आतंकवादी फंडिग पर भी काफी हद तक अंकुश लगाना सम्भव हो सका। मोदी के कार्यकाल में ही दिवालिया कानून पारित कर लाखों करोड़ रुपये के डूबते ऋणों की वसूली की तथा माल्या, चौकसी जैसे भगोड़ों पर कानूनी कार्रवाई करने में कोई ढील नहीं बरती।
    खस्ताहाल सार्वजनिक बैंकों की हालत सुधारने के लिए विलय एवं पुनर्पूजीकरण जैसे कदम उठाये जबकि बैंकों की इस दयनीय दशा के लिए यूपीए-2 कार्यकाल में दिए गए नान मेरिट राजनैतिक दबाव में ऋण ही जिम्मेदार हैं जिनसे बैंकों के एनपीए बहुत बढ़ गए। इस पर भी तोहमत मोदी पर कि उन्होंने पूँजीपतियों से मित्रता निभाई तथा भगोड़ों को मदद की।
    मोदी पर लगातार विपक्ष यह आरोप लगाता रहा कि वे अधिनायकवादी हैं तथा उन्होंने संवैधानिक संस्थानों की गरिमा गिराई। यह आरोप वह विपक्ष लगा रहा जिसने सर्वोच्च संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को नीच, चोर, गुंडा,फेंकू, मौत का सौदागर और न जाने क्या क्या कहने में भी संकोच नहीं किया तथा चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की गरिमा को भी ईवीएम के बहाने तार तार करने में कोई कसर नहीं रखी।
    मोदी विरोध में ये मूर्धन्य नेता यह भी भूल गए कि नोटबंदी या सर्जिकल स्ट्राइक जैसे कदम सभी को बताकर नहीं लिए जाते। भ्रष्ट सीबीआई निदेशक या अधिकारी को जबरन अवकाश पर भेजने एवं कार्यवाही करने से तो विपक्ष को सीबीआई की गरिमा गिरती नजर आती है परंतु ममता दीदी द्वारा कोलकाता पुलिस प्रमुख को बचाने हेतु अपनी पुलिस का सीबीआई के काम में दखल और उसी पुलिस प्रमुख के साथ जिस पर घोटाला के सबूत मिटाने की सीबीआई जाँच चल रही हो धरना पर बैठकर विपक्ष को लामबंद करना लोकतंत्र एवं न्यायिक व्यवस्था की गरिमा गिराता नजर नहीं आता।
    तूफान से तबाही एवं राहत कार्य का जायजा लेने प. बंगाल गए मोदी के साथ यह कहकर न जाना कि मैं मोदी को प्रधानमंत्री ही नहीं मानती आखिर किस संवैधानिक मर्यादा का अनुसरण है।  चुनाव के दौरान एक दल विशेष की राजनैतिक सभा की अनुमति न देना या हेलिकप्टर उतरने की अनुमति न देना कहाँ तक लोकतांत्रिक है। मजेदार यह है कि लोकतन्त्र की हत्या की तोहमत मोदी पर।
    सत्यता यह है कि विपक्ष अपनी इस नकारात्मक एवं कालातीत राजनीति के कारण ही आज इस अधोगति को प्राप्त हुआ है और दुखद यह है कि वह आज भी कोई सबक लेने को तैयार नहीं है। जनता का मोदी पर तथा उनकी सर्वसमावेशी नीतियों पर विश्वास बढ़ा है तथा जनता भरोसा करती है कि मोदी अपने अधूरे  कार्यों को ईमानदारी से भविष्य में पूरा करेंगे। वर्तमान चुनाव में मोदी को प्राप्त प्रचण्ड बहुमत इस बात का प्रमाण है कि जनता समावेशी विकास से लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा एवं अस्मिता तक देश का भविष्य मोदी के हाथों में ही सुरक्षित समझती है

    Keep Reading

    नेपाल नवजागरण की खुशबू फैल रही दूर देशों में!

    We will settle the score for the hooliganism; no more fear of the TMC—now, the BJP's assurance will prevail: Modi

    गुंडागर्दी का हिसाब लेंगे, अब टीएमसी का भय नहीं, भाजपा का भरोसा चलेगा : मोदी

    A New Chapter for AI at BBAU Lucknow: Successful Organization of National Workshop on EDA and Generative AI

    बीबीएयू लखनऊ में AI का नया अध्याय: EDA और जेनरेटिव AI पर राष्ट्रीय कार्यशाला का सफल आयोजन

    Mother from Ballia demands justice: Cousins ​​accused of land grabbing, administration sleeps despite orders from President, PM, and CM, self-immolation at Yogi's residence if justice is not given

    बलिया से मां ने मांगा इंसाफ : चचेरे भाइयों पर जमीन हड़पने का आरोप, राष्ट्रपति-पीएम-सीएम के आदेश के बावजूद प्रशासन सोया, न्याय नहीं तो योगी आवास पर करेंगी आत्मदाह

    Strict Crackdown on Cheating! State-of-the-Art Integrated Command and Control Room Installed at UP Education Service Selection Commission.

    नकल पर सख्त वार! UP शिक्षा सेवा चयन आयोग में लगा अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल रूम

    Great News for Shikshamitras! Yogi Government Announces Historic Hike in Honorarium.

    शिक्षामित्रों की बल्ले-बल्ले! योगी सरकार ने मानदेय में की ऐतिहासिक बढ़ोतरी

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    नेपाल नवजागरण की खुशबू फैल रही दूर देशों में!

    April 10, 2026
    The ‘Dhurandhar 2’ Sensation: Ranveer Singh Creates Box Office History, Enters the ₹1000 Crore Club

    ‘धुरंधर 2’ का धमाका: रणवीर सिंह ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, ₹1000 करोड़ क्लब में मारी एंट्री

    April 10, 2026
    Melania Trump Resurrects the Epstein Files

    मेलानिया ट्रंप ने एपस्टीन फाइल को फिर जिंदा किया

    April 10, 2026
    Lyne Originals Expands ‘Startup Series’, Launches 6 New Smart Accessories

    Lyne Originals ने ‘Startup Series’ का विस्तार किया, लॉन्च किए 6 नए स्मार्ट एक्सेसरीज़

    April 10, 2026
    Chironji: The Secret Ingredient of Sweets and an Ancient Treasure of Ayurveda!

    चिरौंजी: मिठाइयों का सीक्रेट इंग्रीडिएंट और आयुर्वेद का प्राचीन खजाना!

    April 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading