Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 29
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    बंगाल पर भारी वामपंथी अंदाज का शासन

    By May 16, 2019 Current Issues No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 712
    डॉ दिलीप अग्निहोत्री
    तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने वामपंथी शासन को करीब से देखा, उसका अनुभव किया। तब वामपंथी कैडर की अराजकता अराजकता उन्हें भी झेलनी पड़ती थी। उस समय सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने बड़े जोखिम का कार्य था। ममता बनर्जी ने इसी शासन से पश्चिम बंगाल को मुक्त करने का अभियान चलाया। इसमें भारतीय जनता पार्टी ने उनका सहयोग किया था। किसानों की जमीन के मुद्दे पर उन्होंने अनशन किया था, भाजपा की ओर से राजनाथ सिंह समर्थन व्यक्त करने के लिए उनके अनशन स्थल पर पहुंचे थे। बंगाल के लोग जानते थे कि कांग्रेस इन वामपंथियों को सत्ता से नहीं हटा सकती, इसलिए उन्होंने तृणमूल कांग्रेस का समर्थन किया। ममता बनर्जी का वादा था कि वह वामपंथी से बंगाल को निजात दिलाएगी। इस वादे के साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली थी।
    ऐसा लग की वह प्रजातांत्रिक व्यवस्था को पटरी पर लाएगी, सतारूढ़ पार्टी के कैडर की अराजकता समाप्त करेंगी, वोटबैंक की राजनीति को तरजीह नही देंगी। वह लंबे समय तक भाजपा की सहयोगी रही, राष्ट्रीय जनतांत्रिक संगठन में शामिल रही, अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रही, यही वह समय था जब ममता बनर्जी बंगाल में कांग्रेस को पीछे छोड़ रही थी। राजग में रहते हुए उन्हें यहां प्रभाव बढ़ाने का अवसर मिला। वह वामपंथियों के सीधे मुकाबले में आ गई। उनके मुख्यमंत्री बनने का आधार यहीं तैयार हो गया था।
    लेकिन सत्ता में आने के बाद ममता बनर्जी अपने वादे भूल गईं। शायद उन्हें लगा होगा कि यहां लंबी पारी खेलने के लिए वामपंथी अंदाज की राजनीति व शासन करना चाहिए। इसीलिए उन्होंने वोटबैंक की सियासत शुरू की। अपनी पार्टी के कैडर को मनमानी करने की खुली छूट दी। इस बार लोकसभा चुनाव में उनके कैडर की मनमानी और अराजकता खूब चर्चा में रही। वामपंथी शासन में प्रदेश की पुलिस पार्टी कैडर के सामने मूकदर्शक रहती थी। लगता है कि ममता बनर्जी ने भी यही परम्परा कायम रखी। बताया जाता है कि बड़ी संख्या में वामपंथी कैडर तृणमूल कांग्रेस में आ गया था। इनकी ट्रेनिग दुरुस्त थी। सब कुछ वैसा ही चल रहा था। लोकसभा चुनाव के प्रत्येक चरण में इस कैडर ने दबंगई दिखाई। प्रदेश की पुलिस मूकदर्शक बनी रही। मुख्यमन्त्री अराजकता फैलाने वालों का बचाव करती रहीं।
    भाजपा अध्य्क्ष अमित शाह के रोडशो में हिंसक तरीके के बाधा पहुंचाई गई। ममता बनर्जी ने इसका बचाव किया। चुनाव आयोग ने बहुत देर में सही कदम उठाया। उंसकी रिपोर्ट से साबित है कि सत्ता पक्ष की ओर से अराजकता की गई। प्रदेश की पुलिस व अधिकारियों ने अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी का निर्वाह नहीं किया। यह कदम पहले चरण के समय ही उठा लेना चाहिए था।
    अमित शाह ने कहा भी है कि यहां पहले चरण से ही जमकर चुनावी हिंसा हो रही है। प्रत्येक चरण के बाद भाजपा ने मतदाताओं को रोक जाने, मतदान के भीतर मनमाने तरीके से मतदान कराने की शिकायत प्रमाण सहित चुनाव आयोग से की गई। लेकिन आयोग ने कोई कार्रवाई नहीं की। पश्चिम बंगाल में आयोग पूरी तरह से मूकदर्शक बना रहा। पूरे देश में चुनाव के पहले हिस्ट्रीशीटर को हिरासत में ले लिया गया, लेकिन पश्चिम बंगाल में एक भी हिस्ट्रीशीटर को हिरासत में नहीं लिया गया। चुनाव आयोग का यह दोहरा मापदंड है। शाह ने चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठाया है।
    अमित शाह ने पत्रकारों को रोडशो की तस्वीर भी दिखाई। जिसमें सीआरपीएफ का जवान प्लास्टिक शील्ड से अमित शाह को बचाता दिख रहा है। सामने आगजनी हो रही हैं। सात किलोमीटर लंबे रोडशो में तीन बार हमले की कोशिश की गई। तीसरी बार पूरी तैयारी के साथ हमला किया गया था। जिनमें पत्थरबाजी के साथ साथ बोतलों में मिट्टी का तेल और पेट्रोल भरने के बाद उनमें आग लगाकर भी फेंका गया।
    सुबह से ही विश्वविद्यालय परिसर की ओर से रोडशो पर हमले की आशंका जताई जा रही थी। लेकिन इसे रोकने के लिए स्थानीय पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया। अमित शाह ने ममता बनर्जी को इस घटना की कोलकाता हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट की ओर गठित एसआइटी से कराने की चुनौती दी। ईश्वरचंद्र विद्यासागर की प्रतिमा कालेज के भीतर कमरे में है। शाह ने तस्वीर जारी कर दिखाया कि  रोडशो के तत्काल बाद भी परिसर का गेट बंद है। कालेज प्रशासन पर तृणमूल का कब्जा है। जब परिसर और प्रतिमा वाले कमरे के ताला नहीं टूटा तो उन्हें किसने खोला। ममता बनर्जी प्रतिमा तोड़कर सहानुभूति बटोरने का प्रयास कर रही है। ममता बनर्जी ने भाजपा पर मूर्ति तोड़ने का आरोप लगाया था।
    यह महत्वपूर्ण है कि चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की पुलिस पर विश्वास नहीं किया। उसने पांचवें चरण के चुनाव में ही  पोलिंग बूथ पर अब पश्चिम बंगाल पुलिस की तैनाती रोक दी थी। इसकी जगह केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती के आदेश दिए थे। यह ममता बनर्जी के शासन पर सीधा सवाल था। वह अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी के निर्वाह में विफल रहीं थी। लेकिन उन्होंने अपने अराजक कार्यकर्ताओं का बचाव जारी रखा।
    अमित शाह के रोड में हुई हिंसा पर भी उन्होंने यही रुख अपनाया। कहा कि गुंडों को बाहर से लाया गया था, उन्होंने भगवा पहनकर हिंसा की। इस कथन को भी अपनी वोटबैंक राजनीति से जोड़ दिया। कहा कि बाबरी ढांचे के समय भी ऐसा हुआ था। जाहिर है कि ममता केवल वोटबैंक की सियासत कर रही है। जबकि चुनाव  आयोग ने राज्य के प्रधान सचिव और गृह सचिव की छुट्टी कर दी है।
    बंगाल अपर महानिदेशक को गृह सचिव की ज़िम्मेदारी मुख्य सचिव को दी गई है। इसके अलावा निर्धारित समय से उन्नीस घण्टे पहले चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी, यह सभी तथ्य ममता बनर्जी के शासन पर प्रश्नचिन्ह लगाते है।

    Keep Reading

    यूपी में श्रमिकों की बढ़ी मजदूरी, महंगाई सूचकांक के आधार पर तय हुई दरें

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करना ही नए उत्तर प्रदेश के विकास का संकल्प: सीएम योगी

    Big revelation in Tiger Shroff firing case: Superstar Aamir Khan was the target of Lawrence Bishnoi gang, his house was reconnoitered three times.

    टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर थे सुपरस्टार आमिर खान, घर की हुई थी तीन बार रेकी

    A spirit has come to fulfill his girlfriend's unfulfilled dream? A viral video shows a ghost bathing and changing clothes with her lover!

    प्रेमिका का अधूरा सपना पूरा करने आई आत्मा? वायरल वीडियो में प्रेमी के साथ नहाते और कपड़े बदलते दिखा भूत!

    The arrogance of the leader 'close to the MLA' was shown in front of the paddy harvesting machine, video goes viral on social media!

    ‘विधायक जी के करीबी’ नेता जी की धान काटने वाली मशीन के आगे निकली हेकड़ी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल!

    Akhilesh Yadav's press conference, on BSP-BJP leaders joining the party, said - 'East and West have been shaken'

    अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बसपा-भाजपा नेताओं के पार्टी में शामिल होने पर बोले- ‘पूरब और पश्चिम हिल गया है’

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Anuradha Paudwal: Reached great heights, yet also endured the pain of profound loneliness.

    अनुराधा पौडवाल : बुलंदियों को भी छुआ और गहरे अकेलेपन का दर्द भी झेला

    October 28, 2026

    यूपी में श्रमिकों की बढ़ी मजदूरी, महंगाई सूचकांक के आधार पर तय हुई दरें

    October 28, 2026
    Neeru Sharma Explores Parenting, Social Conditioning and Unspoken Wounds as the Trailer of Sonali Kulkarni’s ‘Like Maa’ Is Released

    माँ की परवरिश में छिपे बचपन के जख्मों की कहानी कहेगी ‘लाइक माँ’

    October 28, 2026
    U&i launches new gadgets: now listen to music and make calls for up to 50 hours—all through your glasses.

    U&i के नए गैजेट्स लॉन्च, अब चश्मे से सुनें म्यूजिक और 50 घंटे तक करें कॉलिंग

    October 28, 2026
    From Ravana on Screen to a Power Player Behind the Scenes! Yash Makes a Big Move in ‘Ramayana’ Distribution

    पर्दे पर रावण, पर्दे के पीछे पावरफुल खिलाड़ी ! ‘रामायण’ के डिस्ट्रीब्यूशन में यश की बड़ी एंट्री

    October 27, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading