Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    मैं मोदी जी का भक्त हूँ लेकिन अंधभक्त नहीं हूँ : परेश रावल

    By April 8, 2019 इंडिया No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 798
    मुंबई, 08 मार्च 2019: बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल भाजपा के लिए अहमदाबाद पूर्व से सांसद हैं लेकिन इस बार चुनाव से दूर हैं. न्यूज18 इंडिया के साथ एक खास इंटरव्यू में राजनीति में आने और भाजपा से जुड़ने के बारे में बात करते हुए उन्होने कहा की उनका मकसद कभी राजनीति नहीं था बस प्रधानमंत्री मोदी को सपोर्ट करना था. “मैं बीजेपी में सांसद रहा, चुनाव लड़ने या नहीं लड़ने से फर्क नहीं पड़ता क्योंकि मुझे अपना राजनीतिक करियर नहीं बनाना है.” आने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर प्रचार अपनी चरम सीमा पर है.
    चुनावों के विषय में उन्होने कहा, “ये बात मैं चुनाव से पहले कह रहा हूँ . इस बार भी मोदी जी पूर्ण बहुमत से देश के प्रधानमंत्री बनेंगे. पिछली बार से ज्यादा सीट मिलेंगी.” “मोदी जी ने जो काम किया है उसकी तुलना की ही नहीं जा सकती और अगर छोड़ भी दे उनका काम तो मोदी के अलावा अब हमारे पास विकल्प क्या है? मोदी जी की ही सरकार वापस लौटेंगी,” उन्होने कहा. पाकिस्तान और राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दो से लेकर विकास के मुद्दों तकए विपक्ष लगातार प्रधानमंत्री पर हमले कर रहा है. विपक्ष के आरोपों के बारे में उन्होने कहा, “मोदी जी अपनी जान जोखिम में डालकर पाकिस्तान गए थे।
    पाकिस्तान के लोग तो मोदी को मारने का बहाना ढूँढ रहे थे. लेकिन मोदी ने जान की परवाह नहीं की और यहाँ लोग कहते है कि मोदी बिरयानी खाने पाकिस्तान गए है. नवाज शरीफ का बर्थ डे पर केक खाने गए थे. अब भला मोदी को यहाँ बिरयानी और केक नहीं मिली जो पाकिस्तान जाना पड़ा। अब कमअक़्लों को कौन समझये कि मोदी जी देश के रिश्ते सुलझाने गए थे.” उन्होने कहा. विपक्ष के ये भी आरोप है की बीजेपी सेना और शहादत पर वोट माँग रही है. इस पर उन्होने कहा, “इसमें गलत क्या है?
    अगर बीजेपी ने सेना के लिए काम किया है, उन्हें आजादी दी, उनकी सुरक्षा के लिए बुलेटप्रूफ जैकेट बनवायी तो अपना काम जनता को दिखाना या बताना कोई गुनाह नहीं है. बीजेपी ने जो काम किया वही गिना रही है तो ऐसे में विपक्ष को तखलीफ क्यों हो रही है? सेना को कभी इन्होंने मुड़कर नहीं देखा उन पर सवाल उठाते है यह किस किस्म की देशभक्ति हुई?”
    “अगर सर्जिकल स्ट्राइक्स के सबूत की बात हो रही है तो 26/11 के सबूत मिलने के बाद भी कांग्रेस सरकार ने क्यों कोई एक्शन नहीं लिया। आप सेना का हौसला अफजाही करने की बजाय पाकिस्तान से मदद माँग रहे है और अपील कर रहे है की आप मोदी को हराने में हमारी मदद करें तो कही आपका कोई प्लान तो नहीं है पाकिस्तान से मिलकर दोबारा अटैक कराकर वाहवही लूटने का? और पाकिस्तान से जुड़े अपने राज छुपाने के लिए राफेल जैसी बात करते है.”
    उन्होने कहा कॉंग्रेस के प्रधानमंत्री के चैकीदार चोर है वाले आरोप पर उन्होने कहा, “आपके ऊपर ख़ुद पर केस चालू है, आप खुद बेल पर बाहर है. अगर असल में चैकीदार चोर है तो आपने तो गुजरात में इसी मोदी के पीछे आर्मी से लेकर सारी फौज लगा दी लेकिन कुछ नहीं निकला. इनको कोर्ट बुलाया गया तो ये पूरा जुलूस लेकर गए. मोदी जी तो नहीं गए एसआईटी में. आराम से प्रोसिजर पूरा करके आए. मैं उनका भक्त हूँ लेकिन अंधभक्त नहीं हूँ. मोदी जी देश के लिए अपना खून पसीना बहा रहे है तो मैं उनके साथ हूँ कल अगर ये (राहुल गाँधी) भी अच्छा काम करे तो मैं उनका
    गुणगान करूँगा ।“
    हाल ही में प्रियंका गाँधी भी राजनीति में सक्रिय हुई हैं. परेश रावल के अनुसार प्रियंका बरसो से एक्टिव नहीं हुई हैं. “कहावत है ना कि शेर आया शेर आया तो जब शेर आया तो कोई फर्क ही नहीं पड़ा.” अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर के कॉंग्रेस से जुड़ने के बारे में उन्होने कहा की सेलिब्रिटी को देखकर जनता देखने आती है सुनती है समझती है और अगर आप नहीं जंचे तो जनता प्यार ही नहि बल्कि जूता भी दिखाती है हाल ही में अरविंद केजरीवाल ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि संविधान बचाना है तो मोदी हटाओ साथ ही साथ उन्होने यह भी आरोप लगाया था की मोदी सरकार दूसरों को सरकारी डराती है और खुद भ्रष्ट है. इस पर परेश रावल ने उल्टा सवाल किया की अभी तक अरविंद केजरीवाल शीला दीक्षित के समय के दिल्ली के घोटाले बाहर लाने वाले थे उसका क्या हुआ? “इन्हें मोदी सरकार डराती तो इनकी जबान चलती? ममता बेनर्जी के राज्य में जाकर बोले तो फिर पता चलेगा खौफ क्या होता है.”
    बीजेपी को लोग बोलते है मुस्लिम विरोधी पार्टी कहते हैं लेकिन परेश रावल के अनुसार बीजेपी मुस्लिम विरोधी नहीं है. उन्होने कहा, “पहले लोग मुस्लिम लोगों को पढ़ाई लिखाई से दूर रखते थे क्योंकि अगर वो पढ़े लिखे हो जाएँगे तो उन्हे लगता था की हमारे हाथ से निकल जाएँगे. लेकिन मोदी जी मुस्लिम विरोधी नहीं बल्कि विकास के साथ है. वह पहले ऐसे नेता है जो चाहते है एक हाथ में कुरान में हो और दूसरे हाथ में कम्प्यूटर हो. सब लोग आगे बढ़े ताकी देश का विकास हो.”

    Keep Reading

    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    'DC' Trailer Creates a Massive Buzz, Lokesh Kanagaraj's Fierce Avatar Steals the Spotlight

    ‘डीसी’ के ट्रेलर में लोकेश कनगराज के खूंखार अवतार ने हिलाया

    Allu Arjun to Sport His Most Distinctive Avatar Yet in AA23

    AA23 में अल्लू अर्जुन का सबसे अलग और रहस्यमयी अवतार

    Ravana Emerges as the Biggest Highlight of Ramayana

    रावण की दहाड़ ने हिला दिया दर्शकों को, ट्रेलर लांच

    New Faces Win Hearts, Soulful Music Casts Its Magic

    फिल्म रिव्यू : ‘दिल दीवाना हो गया’ : नए चेहरों ने जीता दिल, मधुर संगीत ने रच दिया जादू

    The explosive trailer of ‘Toxic’ will be released on August 8.

    8 अगस्त को आएगा ‘टॉक्सिक’ का धमाकेदार ट्रेलर

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    August 2, 2026
    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    August 2, 2026
    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    August 2, 2026
    'DC' Trailer Creates a Massive Buzz, Lokesh Kanagaraj's Fierce Avatar Steals the Spotlight

    ‘डीसी’ के ट्रेलर में लोकेश कनगराज के खूंखार अवतार ने हिलाया

    August 2, 2026
    Allu Arjun to Sport His Most Distinctive Avatar Yet in AA23

    AA23 में अल्लू अर्जुन का सबसे अलग और रहस्यमयी अवतार

    August 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading