Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 20
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    प्रियंका कांग्रेस की एक्सीडेंटल महासचिव

    By January 25, 2019 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 554
     नवेद शिकोह 
    लखनऊ, 25 जनवरी 2019: करीब पच्चीस साल से देश चिल्ला रहा था। इल्तिजा की जा रही थी। आग्रह किया जा रहा था। करोड़ों लोगों की ख्वाहिश भी थी और मांग भी- प्रियंका गांधी अपने परिवार की वो विरासत संभाले जो विरासत देश को संवारने की  जिम्मेदारियां संभालने के लिए पूरा जीवन समर्पित कर देती है। जनता का निवेदन था कि नेहरू, इंदिरा, राजीव की तरह देश को आगे बढ़ाने के लिए अपना जीवन समर्पित करें। सक्रिय राजनीति में आयें। पार्टी की बड़ी जिम्मेदारी लें।
    देश की सत्ता की कमान संभाल कर भारत की तरक्की की रफ्तार को आगे बढ़ायें। वो लावारिस देश जिसपर कभी मुगलों ने राज किया तो कभी अंग्रेजों ने जिसे अपना गुलाम बनाया। वो लुटा पिटा मुल्क जिसे नेहरू.. इंदिरा और राजीव ने ताकतवर आत्मनिर्भर और दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र बनाया। वो राष्ट्र जिसकी ताकत का सब लोहा लेने लगे।
    ये माला नहीं है, देश की जिम्मेदारियां निभाने की विरासत का फंदा है
    जिस देस के शिक्षितों..  डाक्टर.. इंजीनियर.. आई टी एक्सपर्ट.. कलाकार.. वैज्ञानिकों… को अपने देश में भी योगदान देने के लिए दुनिया के विकसित देश रेड कार्पेट बिछाने लगे। कंप्यूटर और आईटी टेक्नोलॉजी को भारत में फलने फूलने का सपना देखने वाले राजीव के इस देश में बीस साल पहले कंप्यूटर और स्मार्टफोन इतनी शिद्दत से आया कि आज गरीब बच्चे भी स्मार्ट फोन से खेल रहे हैं।
    शायद इसलिए राजीव गांधी की शहादत के बाद देश ने सोनिया गांधी को कांग्रेस और देश की बागडोर संभावने की जिद पकड़ ली। सोनिया नहीं मानीं। देश जिद पकड़े था। तब कहीं जाकर कई सालों बाद सोनिया गांधी ने देश की जनता की जिद पूरी करने के लिए कांग्रेस में अध्यक्ष पद ग्रहण किया। भाजपा सरकार से पहले दस साल पहले कांग्रेस के हाथ में सत्ता की चाबी थी। करोड़ो लोग चाहते थे कि सोनिया या राहुल प्रधानमंत्री बनें। ये दोनों ने देश की ये जिद नहीं मानी। एक काबिल, अनुभवी और काबिल मनमोहन सिंह को ही प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी दी गयी।
    ये सच है कि नेहरू.. इंदिरा और राजीव जैसा जज्बा गांधी परिवार की अगली पीढ़ी में नहीं हैं। कांग्रेस अध्यक्ष बनने के लिए देश का कहना मानने के लिए सोनिया ने दस साल लगा दिये। सोनिया और राहुल ने देश का कहना नहीं माना और ये दोनों कांग्रेस के पिछले कार्यकाल में प्रधानमंत्री नहीं बनें। काबिल मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री का दूसरा कार्यकाल भी दे दिया गया। देश के करोड़ों लोगों का कहना मानने के लिए प्रियंका ने भी पच्चीस साल लगा दिये।

    Keep Reading

    Yogi Adityanath inaugurates UPSDMA's new high-tech headquarters.

    योगी आदित्यनाथ ने किया UPSDMA के नए हाईटेक मुख्यालय का उद्घाटन

    The battle between development and the environment in Uttarakhand.

    उत्तराखंड में विकास बनाम पर्यावरण की जंग

    यूपी में मानसून का जोरदार हमला!

    Uttar Pradesh Primary Teachers' Association's emotional felicitation ceremony.

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का भावुक सम्मान समारोह

    CM Yogi visits 3 districts today: Gifts development projects worth over ₹1,350 crore.

    सीएम योगी का 3 जिलों का दौरा: 1,350 करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की सौगात

    A wife, in collusion with her lover, fed her husband milk laced with sedatives and had him killed by a venomous snake.

    मेरठ में सनसनीखेज हत्याकांड: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को नशीला दूध पिलाकर जहरीले सांप से कराई हत्या

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi Adityanath inaugurates UPSDMA's new high-tech headquarters.

    योगी आदित्यनाथ ने किया UPSDMA के नए हाईटेक मुख्यालय का उद्घाटन

    July 19, 2026
    The battle between development and the environment in Uttarakhand.

    उत्तराखंड में विकास बनाम पर्यावरण की जंग

    July 19, 2026
    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद अब अदालत में जंग, आदिवासी महिलाओं पर भी लाठी

    July 19, 2026

    यूपी में मानसून का जोरदार हमला!

    July 19, 2026
    Safexpress sets up a logistics ‘Superhub’ in Rajpura.

    सेफएक्सप्रेस ने राजपुरा में लगाया लॉजिस्टिक्स का ‘सुपरहब’

    July 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading