नई दिल्ली, 29 दिसम्बर 2018: जम्मू कश्मीर में सामान्य स्थिति बहाल करने एवं विकास को गति देने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि केंद्र चुनाव को तैयार है और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रतिबद्ध है।
जम्मू कश्मीर में संविधान के अनुच्छेद 356 लगाए जाने के संबंध में संवैधानिक संकल्प पर चर्चा करते हुए गृहमंत्री ने कहा जम्मू कश्मीर में कोई भी गलत या नैतिक कारण इस सरकार के तहत नहीं होगा राज्य में चुनाव कराने के बारे में कुछ सदस्यों के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव कराना चुनाव आयोग का काम है, लेकिन हम चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अगर आयोग चुनाव के संबंध में सुरक्षा मांगता है तो हम प्रदान करेंगे।







