नई दिल्ली, 09 मार्च 2019: बसपा की अध्यक्ष मायावती ने अयोध्या विवाद का मध्यस्थता के जरिए समाधान खोजने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले को नेक व ईमानदार प्रयास बताया। सुश्री मायावती ने शुक्रवार को यहां जारी अपने ट्वीट के जरिए कहा, ‘‘अयोध्या मसले का सभी पक्षों को स्वीकार्य तौर पर निपटारे के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा फैजाबाद में बंद कमरे में बैठकर मध्यस्थता कराने का जो फैसला किया है वह नेक नीयत पर आधारित ईमानदार प्रयास लगता है। इसलिए बसपा इसका स्वागत करती है’।

चला-चली की बेला है:
बसपा अध्यक्ष मायावती ने लोकपाल कानून नहीं बनाने को लेकर मोदी सरकार की आलोचना की। इस सम्बंध में सुश्री मायावती ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘‘देश की त्रस्त जनता के भारी दवाब में नया भ्रष्टाचार-निरोधक लोकपाल कानून बनने व उस संबंध में सुप्रीम कोर्ट के लगातार जोर डालने के बावजूद मोदी सरकार ने अपने पूरे शासनकाल में लोकपाल की नियुक्ति नहीं की। नो प्राब्लम एट आल। सब चलता है और अब तो चला-चली की बेला है।’






