नई दिल्ली, 05 दिसम्बर 2018: सर्च इंजन याहू ने देश के लिए 2018 ईयर इन रिव्यू की घोषणा की है। जिसमें न्यूज़ मेंकरो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टॉप पर हैं, जबकि फाइनेंस न्यूज़ मेट्रो में रिजर्व बैंक के गवर्नर उर्जित पटेल अव्वल हैं।
याहू ने मंगलवार को सूची जारी करते हुए कहा कि ईयर इन रिव्यु के पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर का स्थान मी टू सर्वाइसर्स को दिया गया। जिन्होंने दूरगामी प्रभाव के इस गंभीर मसले को उठाया, बड़ी संख्या में महिलाओं ने सोशल मीडिया पर बड़ी हैसियत वाले पुरुषों के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए अपनी आपबीती साझा की। इसके बाद उनकी आवाज जन आंदोलन में बदल गई। भारी संख्या में नागरिक और मीडिया का हर हिस्सा महिलाओं के समर्थन में खड़ा हो गया। ईयर इन रिव्यु के अनुसार इस साल के टॉप टेन न्यूज़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले और दूसरे पर राहुल गांधी हैं।







