- झूठ बोल रही है कांग्रेस: मोदी
- देश में ईमानदारी ही चलेगी
नई दिल्ली, 28 दिसम्बर 2018: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में कहा कि कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए जवान और किसानों की आंखों में धूल झोंकने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को लूटने की आदत थी उनको आज देश के चौकीदार से डर लगने लगा है और उसे गालियां देने लगे हैं।
बता दें कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को गुरुवार को एक साल पूरे होने के अवसर पर पीएम ने राज्य सरकार की उपलब्धियों का दस्तावेज जारी किया। कांगड़ा के धर्मशाला शहर में प्रधानमंत्री की रैली आयोजित की गई थी आज का दिन गुड गवर्नेंस के तौर पर मनाया गया।
https://twitter.com/i/status/1078290326119342082







