नई दिल्ली, 13 मार्च 2019: बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने मंगलवार को फिर कहा कि उनकी पार्टी कांग्रेस से तालमेल कर किसी भी राज्य में चुनाव नहीं लड़ेगी। लोस चुनाव की तैयारी और उम्मीदवारों के नाम तय करने के लिये सभी राज्यों के बसपा प्रमुखों और वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक में उन्होंने कहा कि हम किसी भी सूरत में कांग्रेस से समझौता नहीं करेंगे।
उधर कांग्रेस ने बसपा से किसी भी स्थिति में गठबंधन न करने की बात कही है। इस बीच मेरठ में गिरफ्तार भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर को देखने हॉस्पिटल कांग्रेस की प्रियंका गाँधी पहुंची। माना जा रहा है कि चंद्रशेखर बदलते राजनितिक समीकरण में अपना स्टैंड बदल सकते है और वह कांग्रेस में भी जा सकते हैं! बता दें कि भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने मीडिया में बयान दिया था कि वह इस चुनाव में मोदी को हारने के लिए किसी भी पार्टी से सहयोग ले सकते है।






