- रोड शो यूपी में प्रियंका ने दिखायी अपनी ताकत, मिशन-यूपी से की लखनऊ में पहली बार एंट्री, लोगों ने फूल माला बरसाकर किया स्वागत
- राहुल ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश में फ्रंट फुट पर खेलेंगे, हमारा लक्ष्य लोकसभा चुनाव के साथ यूपी की विधानसभा भी है। हम अगले चुनाव में यूपी में गरीबों, किसानों की सरकार लाएंगे
लखनऊ, 11 फरवरी 2019: लोकसभा चुनाव में मोदी के खिलाफ मजबूत दावेदारी ठोकने वाली कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी आज मिशन-यूपी के तहत पहली बार लखनऊ दौरे पर थी जिन्हें देखने के लिए लोगों की भरी भीड़ उमड़ पड़ी, लोगों ने उनका फूल माला बरसाकर स्वागत किया। इस बीच ट्रैफिक बेहाल हो गया और लोग घंटों जाम में फंसे रहे।
बता दें कि प्रियंका के साथ उनके भाई कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी के नवनियुक्त प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया भी लखनऊ पहुंचे। हवाई अड्डे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर सहित कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से तीनों नेताओं का स्वागत किया। रोड शो में प्रियंका को देखकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भर गया, प्रियंका गाँधी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

इस बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए लिखा- ‘जन जन की यही पुकार, अब अलविदा जुमला सरकार’।
सूत्रों के अनुसार राहुल, प्रियंका और सिंधिया ने हाथ हिलाकर सबका अभिवादन किया। हवाई अडडे से तीनों नेताओं का रोड शो शुरू हुआ। रोड शो के मार्ग पर तमाम जगहों पर पंडाल और स्टेज लगाये गये थे, जहां कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं का स्वागत किया। जानकारी के अनुसार लालबाग में राहुल और प्रियंका लोगों को संबेाधित किया।

रोड शो में भीड़ उमड़ी, फूल बरसाये गये. वे आलमबाग, चारबाग और लालबाग होते हुए हजरतगंज पहुंचें, जहां वे महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल और डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद प्रदेश कांग्रेस कार्यालय गए।
https://twitter.com/i/status/1094890678272835586






