Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    राष्ट्रपति बनने की महत्वाकांक्षा तो नहीं मुलायम का मोदीमय बयान

    By February 14, 2019 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 590
    नवेद शिकोह 
    दशकों पहले समाजवादी विचारधारा से जुड़े तमाम बड़े नेता कई हिस्सों में बंट गये थे। समाजवादी विचारधारा की पार्टियां बनीं और मिटीं। अंत में समाजवादी नेता मुलायम सिंह की कयादत में उतर प्रदेश में समाजवादी पार्टी जम गयी। इस पार्टी ने कई बार यूपी में सरकार बनायी। केंद्र की सत्ता में भी सपा की भागीदारी रही। समाजवादी मुलायम राजनीति में लम्बी रेस के घोड़े साबित हुई। जब शेर बूढ़ा होने लगा तो घर(सपा) बिखर सा गया। मुलायम ने पुत्र अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाया। जिसके बाद मुलायम को ही पार्टी के अध्यक्ष पद से बेदखल कर दिया गया।
    मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई शिवपाल यादव भी पार्टी से बेदखल कर दिये गये। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर काबिज भतीजे अखिलेश यादव से निराश और हताश शिवपाल यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बना ली। मुलायम ने बिखर रही सपा को एक करने की लाख कोशिशों में नाकामी पाकर आज भाजपा के महानायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आस्था व्यक्त कर दी। यानी समाजवाद तीन हिस्सों में बट गया। एक- अखिलेश यादव (सपा) वाला समाजवाद।
    दूसरा समाजवाद- शिवपाल यादव वाली प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में समायोजित हो गया। और तीसरा सबसे वरिष्ठ समाजवादी पुरोधा मुलायम सिंह यादव भाजपा के नरेंद्र मोदी की आस्था में लीन हो गये।
    ऐसा नहीं है कि संसद के आखिरी दिन मुलायम सिंह यादव की जुबान फिसल गई और उनके मुंह से प्रधानमंत्री मोदी के बारे में कोई अच्छाई निकल गई। ऐसा भी नहीं कि शिष्टाचार के तहत मुलायम ने मोदी को एक वाक्य में शुभकामनाएं दीं। मुलायम सिंह यादव ने तयशुदा तरीके से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी प्रशंसा में पूरा भाषण दिया।
    भाजपा सरकार के कसीदे वाले पिता मुलायम के भाषण पर पुत्र अखिलेश क्या जवाब देते हैं, इसका हर किसी को इंतजार है।
    अब चर्चाएं तेज हो गयी हैं। मुलायम पर आस्था रखने वाले और मोदी का विरोध करने वाले अभी तक खामोश हैं। लेकिन ये तय है कि संसद में मुलायम के मोदीमय होने के बाद यूपी में कांग्रेस को बड़ा फायदा हो सकता है। यहां सपा-बसपा गठबंधन और कांग्रेस दोनों ही मुसलमानों की पसंद हैं। यूपी की आबादी का बीस फीसद हिस्सा मुस्लिम समाज कशमकश में था कि वो किसे ताकत दे। यदि सपा-बसपा गठबंधन को वोट करें तो लोकसभा चुनाव में मुसलमानों का पहला प्यार कांग्रेस हार जायेगा। जबकि केंद की सत्ता से यदि भाजपा बेदखल हुई तो केंद में केंद्रीय भूमिका कांग्रेस की ही रहेगी।
    मुसलमानों की ये कशमकश मुलायम सिंह की मनोभावना की अभिव्यक्ति ने दूर कर दी। सपा से नाराज होकर अब यूपी की बीस प्रतिशत आबादी वाला मुस्लिम समाज एकजुट होकर कांग्रेस की झोली भर सकता है। मुलायमवादी यादव समाज भाजपा पर आस्था व्यक्त कर सकता है। यानी इस नजरिए से देखिए तो मुलायम के भाषण ने कांग्रेस और भाजपा दोनों को ही खुश कल दिया। साथ  ही अपनी पैदा की हुई पार्टी से बेदखल और इसे एक करने में नाकाम हो चुके मुलायम सिंह यादव ने भविष्य में राष्ट्रपिता या उपराष्ट्रपति बनने की जमीन में बीज बो दिये।

    Keep Reading

    Sarnath becomes a UNESCO World Heritage Site! A cultural victory for India.

    सारनाथ बना यूनेस्को विश्व धरोहर! भारत की सांस्कृतिक जीत

    “एक व्यक्ति को हीरो मत बनाओ” : अभिजीत दीपके का तीखा संदेश

    Military readiness of young medical officers! Grand passing-out parade in Lucknow.

    युवा मेडिकल अधिकारियों की सैन्य तैयार! लखनऊ में भव्य समापन परेड

    Victory for the youth revolution! The arrogant government yields; Minister resigns after 12 years.

    युवा क्रांति की जीत! अहंकारी सरकार झुकी, 12 साल बाद मंत्री ने दिया इस्तीफा

    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    Husband unable to bear the shock of wife's death; collapses and dies while applying vermilion.

    पत्नी की मौत का सदमा सहे न सका पति, सिंदूर भरते हुए तोड़ा दम

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sarnath becomes a UNESCO World Heritage Site! A cultural victory for India.

    सारनाथ बना यूनेस्को विश्व धरोहर! भारत की सांस्कृतिक जीत

    July 25, 2026

    “एक व्यक्ति को हीरो मत बनाओ” : अभिजीत दीपके का तीखा संदेश

    July 25, 2026
    Military readiness of young medical officers! Grand passing-out parade in Lucknow.

    युवा मेडिकल अधिकारियों की सैन्य तैयार! लखनऊ में भव्य समापन परेड

    July 25, 2026
    Victory for the youth revolution! The arrogant government yields; Minister resigns after 12 years.

    युवा क्रांति की जीत! अहंकारी सरकार झुकी, 12 साल बाद मंत्री ने दिया इस्तीफा

    July 25, 2026
    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    July 25, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading