- महागठबंधन में हाथ मिलाने से मिली मुजफ्फरनगर, मथुरा और बागपत की तीन सीटें
- रिश्ते बहुत अहम् हैं हम पूरी तरह से महागठबंधन के साथ हैं: जयंत चौधरी
लखनऊ, 06 मार्च 2019: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है, भाजपा के खिलाफ यूपी में बने महागठबंधन में सपा, बसपा, रालोद के साथ ही कांग्रेस भी शामिल है। सपा मुख्यालय में रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ संयुक्त रूप से संवाददाताओं से उन्होंने रालोद की भागीदारी की घोषणा की।
इसके साथ ही अखिलेश ने कहा, ‘कांग्रेस गठबंधन में हमारे साथ है’। इस सम्बंध में पूछे गये सवाल पर श्री यादव ने कहा, ‘‘पहले ही गठबंधन में अमेठी और रायबरेली सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ी गयी हैं।’श्री यादव के ‘‘महागठबंधन में कांग्रेस भी है’, सम्बंधी बयान से सपा-बसपा गठबंधन में कांग्रेस को करीब नौ सीटें दिए जाने की र्चचाओं को मंगलवार को बल मिला है।
सूत्रों के अनुसार माना जा रहा है कि भाजपा को रोकने के लिए सपा-बसपा नेता परोक्ष रूप से कांग्रेस को अमेठी और रायबरेली के अलावा भी आधा दर्जन अन्य सीटों पर ‘‘फ्रेंण्डली फाइट’ का फामरूला तय कर लें। श्री यादव ने पत्रकारों के सवालों पर कहा, गठबंधन के सभी साथी मिलकर भाजपा को हराएंगे।