Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    कांग्रेस की प्रियंका वाड्रा देंगी भाजपा किंग मोदी को टक्कर 

    By January 24, 2019Updated:January 24, 2019 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 487
    कांग्रेस के लिए तीसरी सीट छोड़ेगा सपा-बसपा गठबंधन 
    लखनऊ, 23 जनवरी 2019: चौकीदार पर सामूहिक हमला करके भाजपा का महल लूटने का विपक्षी प्लान आगामी लोकसभा चुनाव की धुरी साबित होगा। भाजपा की विशाल सीप की कीमत उसके मोती मोदी से है। इस सीप की चमक पर ग्रहण लगाने के लिए यूपी में सपा-बसपा के साथ कांग्रेस मास्टर स्ट्रोक मारकर भारतीय राजनीति में भूचाल ला सकती है।
    भाजपा के जनाधार का महल तब तक सलामत है जब तक इसका रक्षक सलामत है। ये रक्षक इकलौता चौकीदार है। जो बेहद बलवान है। हजारों की फौज तब तक महफूज है जब तक इसकी लोकप्रियता की ताकत बरकरार है। जैसे किस्सों-कहानियों में राजा की जान तोते मे है वैसे भाजपा की जान लोकप्रियता के महानायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मे है।
    जिस दिन मोदी की लोकप्रियता का ग्राफ गिरता साबित कर दिया गया उस दिन भाजपा का महल लड़खड़ा जायेगा। क्योंकि नरेंद्र मोदी भाजपा के महल की नीव हैं। एक बड़े से गुब्बारे की हवा छोटी सी नोक का छिद्र निकाल देता है। तेज दौड़ती गाड़ी के पहिये की हवा निकाल कर अदृश्य नोक गाड़ी की रफ्तार पर विराम लगा देती है। शक्तिशाली भाजपा को शिकस्त देने के लिए समूचा विपक्ष भाजपा के सीप के मोती मोदी को परास्त करने का मास्टर प्लान तैयार कर रहा है।
    आगामी लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को उनकी लोकसभा सीट से हराने के लिए विपक्षी दल आपसी कटुता और प्रतिद्वंता को भुला देने के लिए तैयार हैं। वाराणसी की लोकसभा सीट पर उन्हें कांटे की टक्कर देकर सम्पूर्ण देश में भाजपा को कमजोर साबित करने की रणनीति तैयार की गई है। यदि मोदी वाराणसी के बजाय लखनऊ से चुनाव लड़ते हैं तो प्रियंका गांधी मोदी को लखनऊ से जबरदस्त टक्कर दे सकती हैं।
    कांग्रेस में लोकप्रियता की क्वीन कहे जाने वाली प्रियंका को जिताने के लिए सपा-बसपा गठबंधन वाराणसी/लखनऊ लोकसभा सीट पर से अपने प्रत्याशी ना उतार कर मास्टर प्लान को अंजाम तक पंहुचायेंग। यानी नरेन्द्र मोदी को उनकी लोकसभा सीट के मुकाबले में समूचे विपक्ष की ताकत के साथ प्रियंका की लोकप्रियता सोने पे सुहागा बनेगी। इस एतिहासिक लड़ाई में सपा-बसपा और कांग्रेस की मिलीभगत प्रधानमंत्री मोदी को हराने के लिए मास्टर स्ट्रोक खेल सकती है। जिस तरह सपा-बसपा ने कांग्रेस के साथ बिना गठबंधन किये रायबरेली और अमेठी में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के लिए सीट छोड़ दी है वैसे ही वाराणसी/लखनऊ के लिए गांधी परिवार की तीसरी सदस्य प्रियंका के लिए भी सीट छोड़ दी जायेगी।
    विपक्षी पार्टियों के सूत्रों के अनुसार कांग्रेस और सपा-बसपा गठबंधन के बीच इस तरह के मास्टर प्लान की खिचड़ी खामोशी से पक रही है। सूत्रों की इस खबर और राजनीति जानकारों के अनुमानों को राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने बल दे दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रियंका गांधी को कांग्रेस में महासचिव बनाये जाने से एक दिन पहले कहा था कि हम कांग्रेस के साथ सामंजस्य बनाये हुए हैं। जिसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका को पार्टी का महासचिव बनाये जाने के एलान के दिन कहा कि सपा-बसपा के साथ कांग्रेस का रिश्ता टूटा नहीं है।

    Keep Reading

    Dr. Pallavi Patel protests against paper leak; arrested along with hundreds of others.

    डॉ. पल्लवी पटेल ने पेपर लीक के खिलाफ किया प्रदर्शन, सैकड़ों समेत गिरफ्तार

    Tragic incident in Shikohabad: Man shoots cancer-stricken wife, then kills himself.

    डीएम ऑफिस में तैनात सफाई कर्मी को बेटे ने मारी गोली मौत

    Historic first flight from Noida International Airport (Jewar): Farmers who gave up their land became the first passengers.

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से ऐतिहासिक पहली उड़ान: जमीन देने वाले किसान बने पहले यात्री

    A Unique Campaign for Yoga Awareness: Vehicle Rally Held in Ashiana

    योग जागरुकता की अनोखी मुहिम, आशियाना में निकली वाहन रैली

    Tragic incident in Shikohabad: Man shoots cancer-stricken wife, then kills himself.

    शिकोहाबाद में दर्दनाक घटना: कैंसर पीड़ित पत्नी को गोली मारी, फिर खुद को भी उड़ाया

    The bitter truth about health insurance: No money during illness, just hassle.

    हेल्थ इंश्योरेंस का कड़वा सच: बीमारी में भी पैसा नहीं, बस परेशानी

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About

    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Dr. Pallavi Patel protests against paper leak; arrested along with hundreds of others.

    डॉ. पल्लवी पटेल ने पेपर लीक के खिलाफ किया प्रदर्शन, सैकड़ों समेत गिरफ्तार

    June 16, 2026
    Tragic incident in Shikohabad: Man shoots cancer-stricken wife, then kills himself.

    डीएम ऑफिस में तैनात सफाई कर्मी को बेटे ने मारी गोली मौत

    June 15, 2026
    Historic first flight from Noida International Airport (Jewar): Farmers who gave up their land became the first passengers.

    नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से ऐतिहासिक पहली उड़ान: जमीन देने वाले किसान बने पहले यात्री

    June 15, 2026
    A Unique Campaign for Yoga Awareness: Vehicle Rally Held in Ashiana

    योग जागरुकता की अनोखी मुहिम, आशियाना में निकली वाहन रैली

    June 15, 2026
    Tragic incident in Shikohabad: Man shoots cancer-stricken wife, then kills himself.

    शिकोहाबाद में दर्दनाक घटना: कैंसर पीड़ित पत्नी को गोली मारी, फिर खुद को भी उड़ाया

    June 15, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading