नई दिल्ली, 26 जनवरी 2019: भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों पर पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने विराम लगा दिया उन्होंने कहा कि मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने गांधी नेहरू परिवार को फिर एकजुट करने के लिए वरुण गाँधी को पार्टी में शामिल करने के सवाल पर कहा कि मैंने इस प्रकार की अटकलें नहीं सुनी हैं।
इसके साथ ही उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उनकी बहन प्रियंका गांधी का राजनीति में आना कोई अचानक नहीं हुआ है। यह फैसला कई साल पहले हो चुका था प्रियंका अपने छोटे बच्चों की वजह से इसमें देरी कर रही थी।






