Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 29
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    मोदी ने G7 में दो टूक कहा अपने संविधान में संशोधन करना भारत का अधिकार

    By August 26, 2019 Current Issues No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 863
    डॉ दिलीप अग्निहोत्री
    जम्मू कश्मीर में संवैधानिक सुधार के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश यात्रा पर गए। पाकिस्तान ने इस मुद्दे के अंतरराष्ट्रीयकरण की तैयारी की थी। इन परिस्थियों में इस यात्रा पर लोगों की नजर थी। लेकिन नरेंद्र मोदी ने तीन देशों में इसका कोई असर नहीं पड़ने दिया। मोदी ने जी सेवन में दो टूक कहा कि अपने संविधान में संशोधन करना भारत का अधिकार और आंतरिक मसला है। पाक अधिकृत कश्मीर द्विपक्षीय मसला है। इसमें किसी अन्य देश को बोलने की आवश्यकता नहीं है। मोदी इस यात्रा में भारत के हित को सुनिश्चित करने में सफल रहे। भारत को सभी जगह सम्मान और समर्थन मिला। फ्रांस के राष्ट्रपति ने जी सेवन में शामिल होने के लिए नरेंद्र मोदी को विशेष रूप से आमंत्रित किया था। उन्होंने कश्मीर पर भारत के कदम का पूरा समर्थन किया। संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन ने नरेंद्र मोदी को अपना सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया। इसके अलावा जी सेवन में नरेंद्र मोदी के प्रस्तावों को विशेष महत्व दिया गया।
    प्रधानमंत्री फ्रांस, संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन की यात्रा पर गए थे। फ्रांस संयुक्त राष्ट्र महासंघ सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य है।उम्मीद से   की यात्रा के पहले चरण में फ्रांस पहुंच थे। यहां उनकी राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों से वार्ता हुई। इसमें द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने और रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने का निर्णय हुआ।  मोदी ने चेतऊ डी चैन्टिली में मैक्रो से वार्ता के पहले ट्वीट किया कि  यह यात्रा फ्रांस के नेतृत्व के साथ पहले की गई बातचीत को आगे बढ़ाएगी। चेतऊ डी चैंन्टिली पेरिस से पचास किलोमीटर दूर स्थिति ऐतिहासिक इमारत है। मैक्रों ने पीएम मोदी को इस इमारत की ऐतिहासिक अहमियत के बारे में बताया। वह सदियों पुरानी इमारत दिखाने ले गए। दोनों नेताओं ने सीधी बातचीत के बाद  बाद शिष्टमंडल स्तर की वार्ता हुई। फ्रांस के राष्टपति के अलावा मोदी की वहाँ के प्रधानमंत्री एडवर्ड फिलिप से भी उपयोगी वार्ता हुई। यहां भारतीय समुदाय से भी मोदी ने संवाद किया।
    उन्हें पिछले दिनों हुए कश्मीर में हुए सुधारों से अवगत कराया। भारतीय मूल के लोगों की इसमें खासी दिलचस्पी थी। वह सरकार के ऐतिहासिक कार्य से खुश थे। मोदी ने  फ्रांस में एयर इंडिया के दो विमान हादसों में मारे गए पीड़ितों की याद में बनाए गए एक स्मारक स्थल का उद्घाटन भी किया। मोदी ने कहा कि फ्रांस भारत का मजबूत रणनीतिक साझेदार है। दोनों  देश इसकी अहमियत समझते हैं और इसे साझा करते हैँ। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनकी इस यात्रा से दोनों देशों के बीच मित्रता, आपसी समृद्धि, शांति और प्रगति को बल मिलेगा।
    यात्रा के दूसरे चरण में नरेंद्र मोदी संयुक्त अरब अमीरात गए। यहां उन्हें संयुक्त अरब सरकार सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ जायद’ से सम्मानित किया गया। अबू धाबी के शहजादे शेख मोहम्मद बिन जाएद अल नाहयान से उनकी वार्ता हुई। इसमें द्विपक्षीय संबन्ध मजबूत बनाने का फैसला किया गया। मोदी ने विदेशों में नकदी रहित लेनदेन का विस्तार करने के लिए रुपे कार्ड का औपचारिक रूप से शुभारंभ किया।
    यात्रा के तीसरे चरण में नरेंद मोदी बहरीन पहुंचे। किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली विदेश यात्रा थी। यहां बहरीन के शाह शेख हमाद बिन इसा अल खलीफा से उनकी वार्ता हुई। दोनों देशों ने सभी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का निर्णय किया। खाड़ी क्षेत्र में सबसे पुराने मंदिर श्रीनाथजी के पुनरुद्धार की औपचारिक शुरुआत में शामिल हुए। मोदी और बहरीन के क्राउन प्रिंस के बीच व्यापारिक संबंधों और सांस्कृतिक आदान प्रदान पर भी सहमति बनी। क्राउन प्रिंस सलमान बिन हमाद बिन ईसा अल खलीफा ने नरेंद्र मोदी को सर्वोच्च सम्मान द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां से सम्मानित किया।
    तीन देशों की यात्रा से भारत को लाभ हुआ। नरेंद्र मोदी को दो देशों ने अपने सर्वोच्च सम्मान प्रदान किये। सभी देशों ने भारत को समर्थन दिया। लेकिन अपने मित्र व सहयोगी अरुण जेटली के निधन से मोदी का मन व्यथित भी हुआ। अरुण जेटली को याद कर वह भावुक हुए। बहरीन में भारतीय समुदाय को संबोधित करते समय वह अपनी भावुकता छिपा नहीं सके। किया। कहा कि मैं एक दर्द दबा कर आपके बीच खड़ा हूं। विद्यार्थी काल से लेकर सार्वजनिक जीवन में हम मिलकर साथ चले। हर पल एक-दूसरे के साथ जुड़े रहना और साथ मिलकर जूझते रहना। जिस दोस्त के साथ यह सब किया, उसने आज देश छोड़ दिया। इतनी दूर बैठा हूं और मेरा एक दोस्त चला गया। बड़ी दुविधा का पल है। लेकिन मैं एक तरफ कर्तव्य और दूसरी तरफ दोस्ती की भावना से भरा हूं। मैं दोस्त अरुण को बहरीन की धरती से श्रद्धांजलि देता हूं। बहरीन के प्रधानमंत्री प्रिंस खलीफा बिन सलमान अल खलीफा एयरपोर्ट पर मोदी को लेने पहुंचे थे। अल गुदाइबिया पैलेस में मोदी का शानदार स्वागत किया गया। इसी प्रकार संयुक्त अरब अमीरात के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद खुद मोदी को छोड़ने हवाई अड्डे तक आये थे।
    बहरीन से मोदी फ्रांस में होरहे जी सेवन समिट में हिस्सा लेने वापस लौटे थे। फ्रांस के बियारेट्ज शहर में पैंतालीसवें जी सेवन समिट में शामिल हुए थे। श्रीनाथजी मंदिर दो सौ वर्ष पुराना है। मोदी ने इस मंदिर की पुनर्निर्माण परियोजना का शुभारंभ किया। मंदिर का नवनिर्मित ढांचा पैंतालीस हजार वर्ग फुट में होगा। इस मंदिर की स्थापना अठारहवीं शताब्दी के दूसरे दशक में थट्टाई भाटिया हिंदू समुदाय के लोगों द्वारा की गई थी। आज भी इस समुदाय के लोग इस मंदिर की देख रेख करते हैं। बहरीन आबादी मात्र बारह लाख है। इसमें करीब एक तिहाई अर्थात साढ़े तीन लाख लोग भारतीय प्रवासी है।
    जी सेवन सम्मेलन की विधिवत शुरुआत के पहले ही नरेंद्र मोदी कई प्रमुख लोगों से वार्ता कर चुके थे। इनमें फ्रांस के राष्ट्रपति, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री और संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव शामिल है।  विकसित देशों के इस समूह का भारत सदस्य नहीं है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के विशेष आग्रह पर मोदी इसमें शामिल हुए। भारतीय विदेश मंत्रालय का यह कहना ठीक है कि यह आमंत्रण बड़ी आर्थिक ताकत रूप में भारत की पहचान की स्वीकृति है। सम्मेलन से पहले ही मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों, रक्षा, सुरक्षा एवं व्यापार समेत कई मुद्दों पर बात हुई। मोदी ने एशेज श्रृंखला के तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की रोमांचक जीत पर भी जॉनसन को बधाई दी।
    मोदी ने संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख एंटोनियो गुतेरस से भी विभिन्न मसलों पर बात की। जी सेवन की बैठक में मोदी ने पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन, जैव विविधता और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन जैसे मुद्दों पर प्रस्तावित दो सत्रों को संबोधित किया। सभी सहभागी देशों के शासकों से मोदी विभिन्न वैश्विक नेताओं से द्विपक्षीय चर्चा की। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने अमेरिका व ईरान के तनाव को कम कराने का प्रयास किया। इस कार्य में नरेंद्र मोदी ने भी सकारात्मक रुख दिखाया। ईरान के विदेश मंत्री जरीफ भी यहां पहुंचे थे। वह करीब तीन घंटे रुकने के बाद वापस चले गए।
    रूस को पुनः शामिल करने पर भी चर्चा की गई। पहले रूस इसका सदस्य था। तब इसे जी एट कहा जाता था। इस समय ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान व अमेरिका इसके सदस्य है। उन्नीस सौ चौदह में यूक्रेन के प्रायद्वीप क्रीमिया पर कब्जे मसले पर रूस इससे बाहर हो गया था। जी सेवन में नरेंद्र मोदी ने वैश्विक महत्व के मुद्दे उठाए, जिस पर सदस्य देशों का समर्थन भी मिला। जी सेवन में नरेंद्र मोदी ने कहा कि कश्मीर  द्विपक्षीय मसला है। किसी तीसरे देश को इसमें हस्तक्षेप की आवश्यकता नहीं है।
    नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों नेताओं ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मोदी ने अमेरिका के सामने यह स्पष्ट कर दिया कि कश्मीर भारत और पाकिस्तान का द्विपक्षीय मसला है। हम इस मामले पर दुनिया के किसी भी देश को कष्ट नहीं देना चाहते हैं। ट्रम्प ने भी भरोसा जताया कि दोनों देश अपनी समस्या को मिलकर सुलझा सकते हैं। भारत और अमेरिका दोनों लोकतांत्रिक मूल्यों से चलने वाले देश हैं। भारत और अमेरिका की व्यापार के क्षेत्र में लगातार बातचीत हुई। हम अमेरिका के सुझावों का स्वागत करते हैं। भारतीय समुदाय अमेरिका में भारी निवेश कर रहा है।  आतंकवाद के खिलाफ भी मिलकर लड़ना है।और दोनों देशों की अवाम की भलाई के लिए काम करना है। मोदी की जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल, कनाडा के प्रधानमंत्री ट्रूडो सहित अन्य नेताओं से द्विपक्षीय व क्षेत्रीय मसलों पर वार्ता हुई।

    Keep Reading

    यूपी में श्रमिकों की बढ़ी मजदूरी, महंगाई सूचकांक के आधार पर तय हुई दरें

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करना ही नए उत्तर प्रदेश के विकास का संकल्प: सीएम योगी

    Big revelation in Tiger Shroff firing case: Superstar Aamir Khan was the target of Lawrence Bishnoi gang, his house was reconnoitered three times.

    टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर थे सुपरस्टार आमिर खान, घर की हुई थी तीन बार रेकी

    A spirit has come to fulfill his girlfriend's unfulfilled dream? A viral video shows a ghost bathing and changing clothes with her lover!

    प्रेमिका का अधूरा सपना पूरा करने आई आत्मा? वायरल वीडियो में प्रेमी के साथ नहाते और कपड़े बदलते दिखा भूत!

    The arrogance of the leader 'close to the MLA' was shown in front of the paddy harvesting machine, video goes viral on social media!

    ‘विधायक जी के करीबी’ नेता जी की धान काटने वाली मशीन के आगे निकली हेकड़ी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल!

    Akhilesh Yadav's press conference, on BSP-BJP leaders joining the party, said - 'East and West have been shaken'

    अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बसपा-भाजपा नेताओं के पार्टी में शामिल होने पर बोले- ‘पूरब और पश्चिम हिल गया है’

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Anuradha Paudwal: Reached great heights, yet also endured the pain of profound loneliness.

    अनुराधा पौडवाल : बुलंदियों को भी छुआ और गहरे अकेलेपन का दर्द भी झेला

    October 28, 2026

    यूपी में श्रमिकों की बढ़ी मजदूरी, महंगाई सूचकांक के आधार पर तय हुई दरें

    October 28, 2026
    Neeru Sharma Explores Parenting, Social Conditioning and Unspoken Wounds as the Trailer of Sonali Kulkarni’s ‘Like Maa’ Is Released

    माँ की परवरिश में छिपे बचपन के जख्मों की कहानी कहेगी ‘लाइक माँ’

    October 28, 2026
    U&i launches new gadgets: now listen to music and make calls for up to 50 hours—all through your glasses.

    U&i के नए गैजेट्स लॉन्च, अब चश्मे से सुनें म्यूजिक और 50 घंटे तक करें कॉलिंग

    October 28, 2026
    From Ravana on Screen to a Power Player Behind the Scenes! Yash Makes a Big Move in ‘Ramayana’ Distribution

    पर्दे पर रावण, पर्दे के पीछे पावरफुल खिलाड़ी ! ‘रामायण’ के डिस्ट्रीब्यूशन में यश की बड़ी एंट्री

    October 27, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading