Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»करियर

    अभिनेता ओम के साथ फिल्म निर्माण के क्षेत्र में रोजगार के पहलुओं पर विद्यार्थियों ने की चर्चा

    By March 7, 2020 करियर No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 542

    शिया पीजी कालेज में ‘फिल्म मेकिंग एवं एक्टिंग’ विषय पर हुई परिचर्चा

    लखनऊ, 07 मार्च 2020: शिया पी.जी. कालेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में शुक्रवार को ‘फिल्म मेकिंग एवं एक्टिंग’ विषय पर विशेष व्याख्यान एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया। इसमें ‘शूद्र’ फेम फिल्म अभिनेता एवं निर्देशक आदित्य ‘ओम’ बतौर विशेषज्ञ शामिल हुए। अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके अभिनेता ओम ने फिल्म निर्माण के विभिन्न सूक्ष्म पहलुओं से छात्रों को अवगत कराते हुए रोजगार की संभावनाओं के बारे में चर्चा की।

    बालीवुड और दक्षिण की 30 से अधिक फिल्मों में अभिनय और निर्देशन कर चुके फिल्म स्टार आदित्य ‘ओम’ ने कहा कि वर्तमान में मीडिया और सिनेमा दोनों में अपार संभावनाएं हैं। पहले लोगों को इस फील्ड में अपना हुनर दिखाने के लिए अवसर नहीं मिल पाता था, लेकिन अब सोशल मीडिया और यू-ट्यूब जैसे प्लेटफार्म पर अपनी एक्टिंग के दम पर कोई भी रातो-रात स्टार बन सकता है।

    कैमरा और एडिटिंग के भी बहुत से ‘ऐप’ आ जाने से अच्छे से अच्छे फिल्मों का निर्माण किया जा सकता है। अब किसी को बालीवुड और टालीवुड के चक्कर लगाने की जगह यू-ट्यूब और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफार्म से ज्यादा प्रसिद्धि और अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी कलाकार के लिए सफलताएं या काम मिलने से ज्यादा उसे बरकरार रखने की जरूरत रहती है।

    उन्होंने छात्रों को मीडिया और फिल्म जगत में स्थापित होने के लिए खास टिप्स भी बताये और छात्रों की फिल्म निर्माण संबंधी विभिन्न जिज्ञासाओं का समाधान किया। ओम ने अपने जीवन संघर्षों के दिलचस्प पहलुओं को छात्रों से साझा किया। उन्होंने बताया कि किस तरह से विशुद्ध हिन्दी पट्टी के क्षेत्र यूपी के सुलतानपुर से दक्षिण के फिल्मों में स्टार बनने की राह तैयार की। वर्तमान में वह अपनी निर्माणाधीन नई फिल्म ‘शूद्र-2’ के शूटिंग के सिलसिले में लखनऊ में आये हुए हैं।

    मौलाना यासूब अब्बास, सिक्रेटरी मजलिसे उलेमा ने कहा कि शिया पीजी कालेज के पत्रकारिता विभाग में राजधानी के सबसे अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस प्रोडक्शन स्टूडियो का निर्माण कराया है। हमारा प्रयास है कि छात्रों के शिक्षण कार्य में सुविधाओं की कमी आड़े न आने पाये, बस जरूरत इतनी है कि छात्र भी सकारात्मक परिणाम दें।

    कार्यक्रम का संचालन विभाग कोआर्डिनेटर डाॅ. प्रदीप शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि छात्रों को शिक्षा सही अर्थ तभी हासिल हो सकेगा, जब उसका समाज में सदुपयोग हो। व्याख्यान एवं परिचर्चा में डाॅ. सरवत तकी, डाॅ. तरूणकांत त्रिपाठी, डाॅ. राहुल पाण्डेय, डाॅ. अरमान तकवी, डाॅ. योगेन्द्र पाण्डेय, डाॅ. राबिन वर्मा, राजकुमार सैनी समेत विभाग के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

    Keep Reading

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Farmers' organizations extend support against the disarray in schools; children's protest intensifies.

    स्कूलों की अव्यवस्था के खिलाफ मिला किसान संगठनों का साथ, बच्चों का आंदोलन तेज

    District correspondents will not undergo a fresh LIU verification: Information Director

    जिला संवाददाताओं की दोबारा LIU जाँच नहीं होगी: सूचना निदेशक

    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    Uttar Pradesh Primary Teachers' Association's emotional felicitation ceremony.

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का भावुक सम्मान समारोह

    Digital platforms to give a new boost to the youth!

    युवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म देंगे नई उड़ान!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading