लेकिन हम करेंगे अब गरीबी पर होगा सर्जिकल स्ट्राइक
नई दिल्ली, 08 अप्रैल 2019: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को उत्तराखंड में तीन जनसभाएं कर सत्तारूढ़ भाजपा को आड़े हाथ लिया। गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी के पक्ष में श्रीनगर में जनसभा को सम्बोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अगर वे सत्ता में आये तो सर्जिकल स्ट्राइक गरीबी पर होगा। 21वीं सदी में हिन्दुस्तान से गरीबी हटायी जाएगी। भाजपा व पीएम मोदी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने लोगों को 15 लाख देने के ख्वाब दिखाये थे। जो कभी पूरा नहीं हो सकता लेकिन कांग्रेस की सरकार आती है तो हर परिवार को 72 हजार रुपये जरूर मिलेंगे।

फोटो: आज़म हुसैनउन्होंने लोगों को 72 हजार देने का पूरा गणित भी बताया। उन्होंने यूपीए को किसानों की हिमायती बताया और सैनिकों के लिए विशेष सुविधाएं देने की बात भी कही। राहुल गांधी ने जनता से पूछा किया कि पांच साल में मोदी ने बेरोजगारों के लिए क्या किया। आज युवा छोटा बिजनेस शुरू करना चाहता है लेकिन इसके लिए उन्हें रिश्वत देनी पड़ रही है। हमारी सरकार आयी तो छोटा रोजगार शुरू करने वालों से तीन वर्ष तक कोई टैक्स नहीं लिया जाएगा।
सभा को पौड़ी लोकसभा क्षेत्र प्रत्याशी मनीष खंडूडी, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र सिंह भंडारी, मंत्री प्रसाद नैथानी, पूर्व विधायक गणोश गोदियाल, योगेन्द्र खंडूडी आदि ने भी सम्बोधित किया।अल्मोड़ा में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर हमले का सिलसिला जारी रखते हुए कहा कि पिछले पांच साल में 45 साल की बेरोजगारी का रिकार्ड टूट गया है। नौजवान, बेरोजगार,किसान सभी के साथ छल किया है। उन्होंने कहा कि इस समय दो विचारधारओं के बीच लड़ाई चल रही है। इस लड़ाई में कांग्रेस पूरे देश को एक सूत्र में पिरोकर आगे बढ़ना चाहती है, जबकि आरएसएस एवं भाजपा वैमनस्य फैला रही हैं। उन्होंने कहा कि इस लोस चुनाव में ध्रुवीकरण और सर्वधर्म समभाव के बीच लड़ाई है।






