Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 22
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    महात्मा गांधी के विचारों की प्रेरणा पर अमल

    ShagunBy ShagunSeptember 4, 2020 Hot issue No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 488

    डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    महात्मा गांधी का द्रष्टिकोण मानवतावादी था। उनका उद्देश्य भारत को स्वतंत्र मात्र कराना नहीं था,बल्कि इससे भी आगे बढ़ कर वह सभी का कल्याण भी चाहते थे। गांधी दर्शन इसी के अनुरूप है। इसमें मानव कल्याण के शास्वत जीवन मूल्य समाहित है। इस लिए उनके विचार आज भी प्रासंगिक है।

    उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इसी रूप में महात्मा गांधी का स्मरण किया। आज कोरोना महामारी के दौर में महात्मा गांधी के विचारों की उपयोगिता की ओर लोगों ध्यान आकृष्ट किया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता,स्वदेशी और स्वावलंबन गांधी जी द्वारा बताये गये ऐसे मंत्र है,वर्तमान परिस्थितियों के समाधान में सहायक हो सकते हैं। गांधी जी के अर्थ दर्शन पर अमल की आवश्यकता है। इसके अनुरूप चुनौती, परिस्थिति और संसाधन को मिलाकर अवसर में विकसित किया जा सकता है।

    आनंदीबेन पटेल ने राजभवन से सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के पीआईबी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की एक सौ पचासवीं जयन्ती समारोह के अवसर पर आयोजित वेबिनार को सम्बोधित किया। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान का गांधी दर्शन के संदर्भ में उल्लेख किया। कहा कि गांधी जी कुटीर और ग्रामीण उद्योग को ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण मानते थे। इसीलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए वोकल फाॅर लोकल पर जोर दिया है।

    भारत में संसाधन की कमी नहीं हैं। इसके बल पर विभिन्न प्रकार के उपयोगी सामान विश्व स्तर के बनाये जा सकते हैं। देश में असंख्य कुशल हाथ हैं,जिनका उपयोग करके प्राकृतिक संपदाओं से बहुत कुछ बनाया जा सकता है। गांधी जी ने अपने विचारों के माध्यम से राजनैतिक,दार्शनिक, सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्रों में क्रांतिकारी परिवर्तन किए।

    उन्होंने दबे कुचले दलित वर्ग के लोगों के उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई एवं छुआ छूत का विरोध किया। उन्हें समाज की मुख्य धारा में शामिल किया। गांधी जी ने जनसामान्य को साफ सफाई की महत्ता बताने के साथ ही स्वच्छता के लिये प्रेरित भी किया था नरेन्द्र मोदी जी भी इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए गाँधी जी को उनकी एक सौ पचासवीं जयन्ती पर स्वच्छ भारत अभियान को एक जन आन्दोलन का रूप दिया।

    राज्यपाल ने कहा कि महात्मा गांधी ने ग्राम स्वराज्य की कल्पना की थी। वह चाहते थे कि हर गांव एक आत्मनिर्भर इकाई बने। ग्रामीण विकास के गांधी जी के इसी सपने को मोदी सरकार पूरा कर रही है। गांधी जी शिक्षा को रोजगार के साथ जोड़कर देखते थे। शिक्षा ऐसी होनी चाहिए जो लोगों को रोजगार दे सके। सरकार का कौशल विकास मिशन इसी दिशा में एक मजबूत कदम है।

    Shagun

    Keep Reading

    The Unsung Heroine of the 1857 Revolution: Begum Hazrat Mahal

    1857 की क्रांति की अनसुनी वीरांगना: बेगम हज़रत महल

    WPU Goa Shows the Way Forward in the Age of AI

    एआई के युग में डब्लूपीयू गोवा का अनोखा ‘ट्रांसडिसिप्लिनरी’ मॉडल

    पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद BJP में शामिल हो सकते हैं VFS कैपिटल के MD कुलदीप माइती

    पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद BJP में शामिल हो सकते हैं VFS कैपिटल के MD कुलदीप माइती

    An ocean of yoga enthusiasts surges in Aligarh, embodying the spirit of ‘Yogah Karmasu Kaushalam’ (Yoga is excellence in action).

    ‘योगः कर्मसु कौशलम्’ के साथ अलीगढ़ में उमड़ा योग का महासागर

    Mamta Charitable Trust's Grand Yoga Camp: "Lucknow will practice yoga; Lucknow will become disease-free."

    ममता चैरिटेबल ट्रस्ट का भव्य योग शिविर: “लखनऊ करेगा योग, लखनऊ बनेगा निरोग”

    Bharat Tiwari Encounter: Major decision by the Bihar government; a retired High Court judge will conduct a judicial inquiry.

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बिहार सरकार का बड़ा फैसला, सेवानिवृत्त हाईकोर्ट जज करेंगे न्यायिक जांच

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About

    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The Unsung Heroine of the 1857 Revolution: Begum Hazrat Mahal

    1857 की क्रांति की अनसुनी वीरांगना: बेगम हज़रत महल

    June 22, 2026
    WPU Goa Shows the Way Forward in the Age of AI

    एआई के युग में डब्लूपीयू गोवा का अनोखा ‘ट्रांसडिसिप्लिनरी’ मॉडल

    June 22, 2026
    पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद BJP में शामिल हो सकते हैं VFS कैपिटल के MD कुलदीप माइती

    पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद BJP में शामिल हो सकते हैं VFS कैपिटल के MD कुलदीप माइती

    June 22, 2026
    An ocean of yoga enthusiasts surges in Aligarh, embodying the spirit of ‘Yogah Karmasu Kaushalam’ (Yoga is excellence in action).

    ‘योगः कर्मसु कौशलम्’ के साथ अलीगढ़ में उमड़ा योग का महासागर

    June 21, 2026
    Mamta Charitable Trust's Grand Yoga Camp: "Lucknow will practice yoga; Lucknow will become disease-free."

    ममता चैरिटेबल ट्रस्ट का भव्य योग शिविर: “लखनऊ करेगा योग, लखनऊ बनेगा निरोग”

    June 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading