Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    योगी सरकार के दो वर्ष होने पर विशेष: विकास का बयान और विपक्ष पर प्रहार

    By March 19, 2019Updated:March 19, 2019 इंडिया No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 558
    डॉ दिलीप अग्निहोत्री
    यह सन्योग है कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान ही योगी आदित्यनाथ सरकार ने अपने दो वर्ष पूरे किए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर का लाभ उठाया। उन्होंने जहाँ एक ओर अपनी उपलब्धियां बयान की, वहीं कांग्रेस, सपा और बसपा पर प्रहार में कोई कसर नहीं छोड़ी। आचार संहिता के कारण समारोह पूर्वक रिपोर्ट जारी करने से परहेज किया गया। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। यहीं योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष के सामने विकास को लेकर चुनौती पेश की। इसके लिए वह आंकड़ों के साथ पूरी तैयारी में थे। यह साबित करने का प्रयास किया कि अनेक क्षेत्रों में उनके दो वर्ष कांग्रेस, सपा, बसपा पर भारी है। वह चुनौती देने के अंदाज में थे। कहा कि कांग्रेस को इस प्रदेश में सबसे अधिक समय तक शासन करने का अवसर मिला। लेकिन उसने प्रदेश को बीमारू बना दिया था।
    सपा और बसपा के करीब डेढ़ दशक के शासन में प्रदेश की बदहाली बढ़ गई। ये पार्टियां जातिवाद, मजहबवाद के समीकरण ही बनती रही। सुशासन इनके एजेंडे में ही नहीं था। यही कारण था कि प्रदेश में निवेश और विकास का कोई माहौल ही नहीं रह गया था।
    अराजकता, भ्र्ष्टाचार, भाई भतीजावाद चरम पर था। योगी ने दावा किया कि मात्र दो वर्ष में ही उनकी सरकार उत्तर प्रदेश को विकास के मार्ग पर लाने में सफल रही है। इससे प्रदेश  विकसित राज्यों की सूची में अपनी जगह बनाने की दिशा में बढ़ चला है। योगी ने अपनी बात को प्रमाणित करने के लिए आंकड़े दिए। बताया कि प्रदेश ने विकास के अनेक बिंदुओं पर उल्लेखनीय स्थान बना लिया है। कुछ में तो यह पहले पायदान पर आ चुका है। योगी के अनुसार कैराना में जो लोग पलायन करने को मजबूर थे, योगी सरकार आने के बाद वो लोग भी वहां लौटकर आये है। दो वर्ष में कोई भी दंगा नही हुआ है। जबकि पिछली सरकार में प्रतिवर्ष सौकड़ो दंगे होते थे। इन दो वर्षों में फिरौती के लिए अपहरण जैसी कोई वारदात नही हुई है।
    फोटो: आज़म हुसैन
    बदहाल तस्वीर को बदलने का काम किया गया। भ्रष्टाचार में जकड़ चुके प्रदेश को उससे उबरने का काम किया गया। कानून व्यवस्था बेहतर होने से  पांच लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आए है। पचास हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर कार्य भी शुरू हो गया है। पन्द्रह लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। सपा-बसपा को भी यूपी में अलग-अलग समय पर शासन करने का मौका मिला लेकिन उनके कार्यकाल में प्रदेश पिछड़ा और बीमारू ही बना रहा।   अराजकता का माहौल  था, अपराधियों के हौसले बुलंद थे। कानून व्यवस्था के बदतर थी।  किसान आत्महत्या करने पर मजबूर थे। ऐसे चुनौतीपूर्ण हालात में उन्नीस मार्च दो हजार सत्रह को भाजपा सरकार ने सत्ता संभाली थी।
     राज्यपाल राम नाईक की प्रेरणा से पहली बार चौबीसजनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस के आयोजन की शुरुआत की गई। पहली बार एक जनपद-एक उत्पाद योजना की शुरुआत की गई।
    योगी ने सपा बसपा को किसान वीरोधी बताया। उनकी सरकारों ने पचपन  हजार करोड़ रुपये गन्ना मूल्य का भुगतान किया था यह कार्य उन्होंने दस वर्षों में किया। भाजपा सरकार ने दो वर्ष में सत्तावन  हजार करोड़ रुपये का भुगतान किया है, गन्ना मूल्य भुगतान में उत्तर  प्रदेश देश में नंबर वन हो चुका है। किसान सम्मान निधि के तहत यूपी के एक करोड़ से अधिक  किसानों को पहली किस्त के तौर पर दो हजार रुपये उनके बैंक खातों में पहुचाये गए। दिव्यांग जनों की पेंशन चार सौ से बढाकर पांच सौ की गई। विधवा पेंशन योजना के अंतर्गत हमने उम्र की सीमा को खत्म किया । सामूहिक विवाह योजना शुरू की गई।
    चार लाख से अधिक नौजवानों को कौशल विकास के द्वारा रोजगार दिया गया। निराश्रित गौवंश के लिए स्थाई व अस्थाई निर्माण कर किसानों की समस्या का समाधान किया जा रहा है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बिना जमीन के अदिग्रहण के सपा सरकार ने बिडिंग करा दिया था। अब पूर्वांचल के साथ बुंदेलखंड के लिए एक्सप्रेस वे बन रही है । यह बुंदेलखंड के सभी जिलों को जोड़ते हुए आगरा एक्सप्रेस वे से जुड़ेगी। बुंदेलखंड के विकास के लिए डिफेन्स कॉरिडोर के लिए कार्य चल रहा है। नौ हज़ार करोड़ रुपये  की पेयजल योजना बुंदेलखंड को दी गई है। दो वर्ष पहले खेल दो एयरपोर्ट संचालन में थे,अब छह एयरपोर्ट का संचालन शुरू हो गया है।
    रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत नौ एयरपोर्ट पर यूपी में कार्य किया जा रहा है। दो इंटरनेशनल हवाई अड्डे  भी प्रदेश में बनाए जा रहे है, पहला एयरपोर्ट पश्चिमी यूपी में जेवर में तैयार हो रहा है और दूसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पूर्वी यूपी में कुशीनगर में बनाया जा रहा है।
    योगी ने प्रियंका गांधी की गंगा यात्रा पर कहा कि अच्छा है वह गंगा के जरिए प्रयागराज से वाराणसी तक गंगा यात्रा कर रही है। जो कार्य उनकी चार पीढ़ी नही कर सकी उसे नरेंद्र मोदी की नमामि गंगे योजना ने कर दिखाया है और गंगाजल आचमन करने लायक हुआ है। अच्छा होता प्रियंका गांधी अपने साथ राहुल जी और अपने सपा-बसपा के मित्रों को भी लेकर जाती तो उन्हें भी बीजेपी सरकारों के विकास कार्य का पता चलता। दिव्य भव्य कुम्भ का आयोजन भी योगी सरकार की उपलब्धियों में शामिल है।

    #योगी आदित्यनाथ सरकार योगी आदित्यनाथ

    Keep Reading

    Students of Siddharth Global Senior Secondary School Wave the Banner of Success! 100% Results in CBSE Board Exams

    सिद्धार्थ ग्लोबल सीनियर सेकेंड्री स्कूल के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम! CBSE बोर्ड में 100% रिजल्ट, टॉपर्स ने मचाया धमाल

    Attack against arbitrary fee hike by private schools

    आप छात्र विंग का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन! प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस बढ़ोतरी के खिलाफ हल्ला बोल

    ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का सख्त रुख! वायरल वीडियो मामले में एसडीओ तत्काल निलंबित

    Lucknow's Chikankari Takes Mumbai by Storm—Grand Launch of 'Saman' in Colaba!

    लखनऊ की चिकनकारी ने मुंबई में जमाया डेरा- कोलाबा में ‘समन’ का भव्य आगाज़!

    Rahul Gaur's Masterstroke: New Colors, New Energy for Uttar Pradesh Tourism

    राहुल गौर का कमाल: उत्तर प्रदेश टूरिज्म को नया रंग, नई ऊर्जा

    Massive Fire in Lucknow Ring Road Slum: Several Casualties Feared, Gas Cylinders Explode

    लखनऊ रिंग रोड झोपड़पट्टी में भीषण आग: कई हताहतों की आशंका, गैस सिलेंडर फटे

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    How can one wear the crown of glory by selling one's conscience?

    ज़मीर बेचकर कहां वो शान का ताज पहनते हैं…

    April 16, 2026
    Students of Siddharth Global Senior Secondary School Wave the Banner of Success! 100% Results in CBSE Board Exams

    सिद्धार्थ ग्लोबल सीनियर सेकेंड्री स्कूल के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम! CBSE बोर्ड में 100% रिजल्ट, टॉपर्स ने मचाया धमाल

    April 16, 2026
    Attack against arbitrary fee hike by private schools

    आप छात्र विंग का लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन! प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस बढ़ोतरी के खिलाफ हल्ला बोल

    April 16, 2026

    ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा का सख्त रुख! वायरल वीडियो मामले में एसडीओ तत्काल निलंबित

    April 16, 2026

    दुःख आता है, लेकिन रुकना जरूरी नहीं

    April 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading