Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    सावधानी हटी दुर्घटना घटी

    By April 27, 2020Updated:April 27, 2020 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 473

    प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास को अपनी नीतियों का आधार बनाया था। कोरोना आपदा में विकास की गति थम गई है,लेकिन इस महामारी से मुकाबले सबका साथ ही सर्वाधिक कारगर साबित हो रहा है। लॉक डाउन को सबका साथ मिला। इसकी अवहेलना करने वालों की वजह से समस्या बढ़ी थी। फिर भी सरकार सबका साथ लेकर कोरोना का मुकाबला कर रही है। इसी क्रम में नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर मुख्यमंत्रियों से वीडियो कांफ्रेसिंग संवाद किया। उनका प्रयास सभी राज्यों को साथ लेकर चलने की है। इसमें कोई भी कमजोर कड़ी रहेगी तो समस्या का समाधान नहीं हो सकेगा।

    मोदी सभी राज्यों पर ध्यान दे रहे है। ये बात अलग है कि पूर्वाग्रह से पीड़ित कुछ मुख्यमंत्री इसके प्रति उदासीन है। उनके लिए यह भी राजनीति का मोर्चा है। ऐसा करके वह अपने राज्य के साथ न्याय नहीं कर रहे है। इनमें वह राज्य भी शामिल है, जिन्होंने जमात की समस्या को भी वोटबैंक के नजरिये से देखा था। इस कारण समस्या कई गुना बढ़ गई थी। नरेंद्र मोदी ने राज्यों को साथ लेकर लॉक डाउन, आपदा प्रबंधन, जरूरतमंदों की सहायता, चिकित्सा आदि पर विचार विमर्श किया। वह किसी निर्णय पर पहुंचने के पहले सभी राज्यों की सलाह लेना चाहते थे।

    वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों से विस्तृत संवाद किया। इसमें तीन मई के बाद लॉकडाउन की स्थिति पर विचार किया। मोदी ने राज्यों से कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में आज भारत बेहतर स्थिति में है। यदि लॉकडाउन पूरी तरह हटा दिया गया तो हमें पूरा लाभ नहीं मिलेगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की विफलता भी परिलक्षित हुई। यही कारण है कि वह लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में थे। उन्होंने भी कांग्रेस व राष्ट्रवादी कांग्रेस के दबाब में जमात पर समय रहते नियंत्रण नहीं किया था। आमजन की समस्याओं की जगह उन्होंने मुख्यमंत्री की कुर्सी बचाने को प्राथमिकता दी थी।

    उद्धव को स्वीकार करना पड़ा कि उनके राज्य की हालत सबसे ज्यादा खराब है। मोदी राज्यों से सलाह लेने के बाद ही महत्वपूर्ण निर्णय ले रहे है। मोदी की राज्यों के साथ यह चौथी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग है। पहली बैठक बीस मार्च को हुई थी। दूसरी मीटिंग दो अप्रैल,तीसरी ग्यारह अप्रैल को हुई थी।

    नरेंद्र मोदी ने इसमें सभी राज्यों के हित पर जोर दिया। अर्थव्यवस्था पर भी ध्यान देने का आग्रह किया। टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल संबन्धी मोदी के विचार पर भी सहमति बनी। मोदी तो पिछले छह वर्षों से इस दिशा में प्रयास कर रहे है। आज संकट के समय उनका लाभ भी मिल रहा है। फिलहाल मास्क और फेस कवर जीवन का हिस्सा बने रहेंगे। इसमें कोई संदेह नहीं कि लॉकडाउन के सकारात्मक परिणाम हो रहे है। देश पिछले डेढ़ महीनों में हजारों लोगों की जान बचाने में कामयाब रहा है। निरंतर सतर्कता का सबसे अधिक महत्व है। मोदी ने आरोग्य सेतु एप के इस्तेमाल पर जोर दिया। हॉटस्पॉट्स में सख्ती से दिशा-निर्देश लागू करना अपरिहार्य है। इससे रेड जोन को नारंगी, उसके बाद हरे रंग क्षेत्रों में परिवर्तित करना संभव होगा। मोदी ने गर्मी वर्षा मौसम को ध्यान में रख भी तैयारी का आग्रह किया।

    • डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    Keep Reading

    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    The Assembly Speaker stated—only by understanding the rules can you become the voice of the people.

    विधानसभा प्रमुख बोले – नियम जानोगे तभी जनता की आवाज़ बन पाओगे

    Tribute meeting and free dental camp on Dr. Kalam's death anniversary.

    डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और निःशुल्क डेंटल कैंप

    Physics gold medalist Srishti Kandari ends her life; case registered against husband, mother-in-law, and sister-in-law.

    भौतिक विज्ञान गोल्ड मेडलिस्ट सृष्टि कंडारी ने दी जान, पति-सास-बहन पर केस

    सावन शुरू होते ही कौशाम्बी से हजारों कांवड़ियों का जत्था रवाना

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    UP PET 2026: Applications for Group G recruitments begin on August 3.

    यूपी पीईटी 2026: ग्रुप जी भर्तियों के लिए 3 अगस्त से आवेदन शुरू

    August 2, 2026
    India's Golden Burst at the Commonwealth Games: Boxing Makes History, Neeraj Shines Again

    कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का स्वर्णिम धमाका: मुक्केबाजी ने रचा इतिहास, नीरज ने फिर कमाल दिखाया

    August 2, 2026
    Lieutenant General J. Debnath took over command of the AMC Centre and College.

    लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ ने संभाला एएमसी सेंटर एवं कॉलेज का कमान

    August 2, 2026
    'DC' Trailer Creates a Massive Buzz, Lokesh Kanagaraj's Fierce Avatar Steals the Spotlight

    ‘डीसी’ के ट्रेलर में लोकेश कनगराज के खूंखार अवतार ने हिलाया

    August 2, 2026
    Allu Arjun to Sport His Most Distinctive Avatar Yet in AA23

    AA23 में अल्लू अर्जुन का सबसे अलग और रहस्यमयी अवतार

    August 2, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading