Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    बेसहारों का सहारा बनना ईश्वरीय कार्य: भास्कर

    By January 30, 2020 Global NEWS No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 589
    • फूड बैंक ने 28वें माह में भी 100 बेसहारा बच्चों, महिलाओं को दिया खाद्यान्न और कपड़े
    • राशन के साथ कपड़े पाकर राहत महसूस कर रहे जरूरतमंद

    रामसनेहीघाट, बाराबंकी, 30 जनवरी, 2020: बेसहारा लोगों की मदद करने का कार्य ईश्वरीय है। जिस किसी जरूरतमंद की कोई मदद करता है जरूरतमंद के लिए वह फरिस्ता बन जाता है। मानवता कहती है कि गरीब व जरूरतमंद की मदद करना ईश्वर की पूजा के समान है।

    यह विचार से.नि. बैंक अधिकारी जेएल भास्कर ने बनीकोडर ब्लॉक के परिसर में बेसिक उत्थान एवं ग्रामीण सेवा संस्थान तथा एहसास लखनऊ के संयुक्त प्रयास से संचालित उप्र फूड बैंक के 100 बेसहारा गरीब बच्चों व महिलाओं को 28वें माह के राशन वितरण के दौरान व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि हम दो बच्चों को बड़े नजदीक से देखें हें, जो बचपन में अनाथ हो गये थे, उन्हें समाज के ही एक व्यक्ति ने सहारा दिया और उनकों अपने आत्म निर्भर बनाया, आज वे समाज की मुख्यधारा में हैं, हर प्रकार से सक्षम बने, वे बच्चे आज उन्हें भगवान की तरह पूजते हैं, कहते हैं यही मेरे भोलेनाथ हैं।

    उन्होंने कहा कि किसी कारण से यदि कोई बच्चा अपने अधिकार से वंचित है उसे हर जागरूक व्यक्ति का दायित्व है कि उस बच्चे को हर सम्भव शिक्षा से जोड़ने का कार्य करे। प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष अमर बहादुर सिंह ने कहा कि गरीब व बेसहारों की मदद करना मंदिर में पूजा करने व मस्जिद में इबादत करने से बड़ा कार्य है।

    वरिष्ठ पत्रकार श्री भोलानाथ मिश्रा ने कहा कि फूड बैंक द्वारा लाभार्थियों और बच्चों को शिक्षा से जोड़ने, उनके जीवन में बदलाव लाने का जो कार्य संस्था द्वारा किये जा रहे उन कार्यों की सराहना ही नही अनुकरण करने चाहिए, यह सामाजिक व्यक्ति का दायित्व है कि वह अपने आस-पास किसी भी कमजोर व असहाय व्यक्ति को पाये तो उसकी मदद के लिए आगे आये। संस्थान के अध्यक्ष व चाइल्ड लाइन के निदेशक रत्नेश कुमार ने लाभार्थियों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी और बच्चों की पढ़ाई की जानकारी लेते हुए नियमित स्कूल जाने के लिए प्रेरित किया।

    रत्नेश कुमार कुमार ने बताया कि इस माह के राशन एकत्र करने में विशेष योगदान एहसास की महासचिव डा0 शचि सिंह का रहा है। उनकी प्रेरणा से यह फूड बैंक का कार्य निरन्तर चल रहा है। रत्नेश कुमार ने लोगों से अपील किया कि जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए फूड बैंक की अन्नपूर्णा टीम से जुड़ें और राशन दान करें।

    इस अवसर पर लकडि़या के ग्राम प्रधान श्री एसबी सिंह, पत्रकार श्री शिवशंकर तिवारी, नीरज तिवारी, पुष्पेन्द्र सिंह, एडीओ समाज कल्याण, अशोक सिद्धार्थ आदि कई लोगों ने लाभार्थियों को राशन के पैकेट प्रदान कर बंसन्त पंचमी की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर चाइल्ड लाइन टीम लीडर, अवधेश कुमार, अखिलेश कुमार, राम कैलाश, अंजलि जायसवाल, वन्दना देवी, पंकज राना सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

    #उप्र फूड बैंक

    Keep Reading

    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    Slapped for not doing homework, 6-year-old child dies in the classroom.

    होमवर्क न करने पर थप्पड़, कक्षा में ही 6 साल के बच्चे की मौत

    Insistence on a mobile phone leads to family tragedy; three die after falling from a hill in Chhatrapati Sambhajinagar.

    मोबाइल की जिद में उजड़ा पूरा परिवार, छत्रपति संभाजीनगर की पहाड़ी से गिरकर तीन मौतें

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    August 26, 2026
    Shopping just got even more stylish! Sara Ali Khan launches Shoppers Stop's new credit cards.

    शॉपिंग अब और भी स्टाइलिश! सारा अली खान ने लॉन्च किए शॉपर्स स्टॉप के नए क्रेडिट कार्ड

    August 26, 2026
    Azim Premji Foundation to provide scholarships to 20,000 female students in Delhi.

    अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन दिल्ली में 20,000 छात्राओं को देगा स्कॉलरशिप

    August 26, 2026
    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    August 26, 2026

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    August 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading