Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    घातक वायु प्रदूषण पर नियंत्रण जरूरी

    By November 2, 2019 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 515

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर अनेक शहरों में वायु प्रदूषण का बढ़ना चिंता का विषय है। इस संबन्ध में दो तथ्यों पर ध्यान देना आवश्यक है, पहला यह कि इस समस्या से केवल सरकार ही नहीं निपट सकती, इसके लिए समाज का सहयोग भी अपरिहार्य है। सरकार को अपने स्तर से प्रयास करने है, इसी के साथ आमजन को भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करना है। दूसरा यह कि वायु प्रदूषण का संकट बढ़ने पर ही सजग होना पर्याप्त नहीं है। इसके लिए लगातार जागरूक रहना चाहिए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस ओर ध्यान दिया है। उनका प्रयास है कि इस संकट से आम नागरिकों को ज्यादा मुसीबत का सामना न करना पड़े। इसी लिए बीडीओ कांफ्रेसिंग के माध्यम से संबंधित प्रशासनिक मशीनरी को निर्देश जारी किए है। उन्होंन स्वयं इस समस्या के समाधान हेतु किए जा रहे उपायों की समीक्षा की।

    इस दौरान सभी मण्डलायुक्तों जिलाधिकारियों को समुचित निर्देश दिए। कहा कि पराली, कूड़ा जलाने, निर्माण कार्यों व जनरेटर से उतपन्न होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। इसके मद्देनजर परिवहन, ट्रैफिक, गृह, नगर विकास, राजकीय निर्माण, खनन, फायर सेफ्टी, शिक्षा, कृषि, खाद्य एवं रसद, आवास विकास परिषद, प्रदूषण नियंत्रण सहित जिला प्रशासन को वायु प्रदूषण नियंत्रण हेतु सभी उपाय करने के निर्देश दिए गए। शहरों में कूड़े का उचित निस्तारण होना चाहिए। इसे जलाने पर रोक लगायी जाए। ऐसा करने वालों के विरुद्ध कार्यवाई करनी चाहिए।मुख्यमंत्री का यह निर्देश सरकारी मशीनरी के लिए है। लेकिन आमजन की भी इसमें जबाबदेही है।

    उन्हें भी निर्धारित स्थासन पर ही कूड़ा डालना चाहिए। निर्माणाधीन इकाइयों को वायु प्रदूषण रोकने के मानकों का पालन करना चाहिए। पराली न जलाने के प्रति किसानों को जागरूक बनाने की भी आवश्यकता है। यह समझना होगा कि पराली जलाने से जमीन की उत्पादकता पर कम होने लगती है। इसलिए पराली का प्रयोग कम्पोस्ट खाद बनाने में करना चाहिए। सड़क निर्माण के कार्यों फिलहाल कम किये जायें, धूल न उड़े इसके लिए पानी का छिड़काव करना चाहिए।

    मुख्यमंत्री ने डेंगू के प्रति भी चिंता व्यक्त की। कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में छिड़काव सुनिश्चित किया जाए। डेंगू से बचाव के लिए पूर्व में संचारी रोगों की रोकथाम के सम्बन्ध में चलाए गए अभियान की तर्ज पर पुनः अभियान चलाया जाए। इसके लिए लोगों को भी जागरूक बनाना चाहिए।इसके अलावा योगी ने धान क्रय केन्द्रों के संचालन की गहन समीक्षा करने के भी निर्देश दिए। कहा कि किसानों को क्रय केन्द्रों पर धान बेचने में कोई समस्या नहीं आनी चाहिए।

    . डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    Keep Reading

    69,000 Teacher Recruitment: Reserved category candidates stage a sit-in outside the Directorate of Basic Education; say, "Six weeks have passed—no more waiting."

    69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी बेसिक शिक्षा निदेशालय के बाहर धरने पर, बोले- “6 सप्ताह बीत गए, अब और इंतजार नहीं”

    MSP recommended for Rabi 2026-27; a significant step towards boosting farmers' income.

    रबी 2026-27 के लिए MSP की सिफारिश, किसानों की आमदनी बढ़ाने की दिशा में अहम कदम

    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    अनशन की जिद छोड़ें, सिस्टम बदलने के लिए लम्बा संघर्ष करें

    Raj Thackeray targets Gadkari; says the Petroleum Minister is silent while the Transport Minister is preaching.

    राज ठाकरे ने गडकरी पर साधा निशाना, बोले – पेट्रोलियम मंत्री चुप, ट्रांसपोर्ट मंत्री दे रहे प्रवचन

    नफ़रती ‘कृपा’ पर जननायक की शुचिता भारी

    Launch of a massive green initiative inspired by the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign; Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya plants the first sapling in Jhansi.

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से प्रेरित हरित महायज्ञ का शुभारंभ, झांसी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लगाया पहला पौधा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    69,000 Teacher Recruitment: Reserved category candidates stage a sit-in outside the Directorate of Basic Education; say, "Six weeks have passed—no more waiting."

    69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी बेसिक शिक्षा निदेशालय के बाहर धरने पर, बोले- “6 सप्ताह बीत गए, अब और इंतजार नहीं”

    July 14, 2026
    A mega-event showcasing skills, employment, and innovation to be held in Lucknow on World Youth Skills Day.

    विश्व युवा कौशल दिवस पर लखनऊ में सजेगा कौशल-रोजगार-नवाचार का महाकुंभ

    July 14, 2026
    Excitement at the CISCE Zonal Karate Tournament at Scholars Home; students display their prowess.

    स्कॉलर्स होम में CISCE ज़ोनल कराटे टूर्नामेंट का रोमांच, छात्रों ने दिखाया दमखम

    July 14, 2026
    MSP recommended for Rabi 2026-27; a significant step towards boosting farmers' income.

    रबी 2026-27 के लिए MSP की सिफारिश, किसानों की आमदनी बढ़ाने की दिशा में अहम कदम

    July 14, 2026
    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    अनशन की जिद छोड़ें, सिस्टम बदलने के लिए लम्बा संघर्ष करें

    July 14, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading