लखनऊ,16 अक्टूबर 2019: देश में इस बार कार्तिक कृष्णपक्ष की चतुर्थी दिन बृहस्पतिवार (गुरुवार) को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। इस दिन सौभाग्यवती स्त्रियां पति की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत करती है। ज्योतिष के अनुसार इस बार रोहिणी नक्षत्र के साथ मंगल का योग बेहद मंगलकारी रहेगा। रोहिणी नक्षत्र और चंद्रमा में रोहिणी के योग से मार्कडेय और सत्याभामा योग भी इस करवा चौथ बन रहा है, क्योंकि चंद्रमा की 27 पत्नियों में रोहिणी प्रिय पत्नी है, इसलिए यह संयोग करवा चौथ को बेहद खास बना रहा है। इसका सबसे ज्यादा लाभ उन महिलाओं की जिंदगी में आएगा, जो पहली बार चौथ का व्रत रखेंगी।
मीडिया ख़बरों के अनुसार यह जानकारी स्वास्तिक ज्योतिष केन्द्र के ज्योतिषाचार्य ने दी, उन्होंने बताया कि प्रात:काल स्त्रियां स्नान आदि करके आचमन करके सुख सौभाग्य का संकल्प करके व्रत करती है। व्रत में शिव पार्वती, कार्तिकेय, गणोश तथा चन्द्रमा का पूजन करने का विधान है।
बता दें कि स्त्रियाँ चन्द्रोदय के बाद चन्द्रमा के दर्शन कर अघ्र्य देकर जल और भोजन ग्रहण करत है। पूजा के बाद बहुएं अपनी सास का आशीर्वाद लेती है। इस वर्ष करवा चौथ पूजा मुहूर्त सांय 5:21 से 6:39 है। लखनऊ में चन्द्रदर्शन सायंकाल 8:04 बजे होगा।






