Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    मोदी की रूस यात्रा से भारत और रूसी स्टार्टअप में आएगी तेजी

    By September 8, 2019 Current Issues No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 701
    डॉ दिलीप अग्निहोत्री
    शीत युद्ध की समाप्ति के बाद भारत रूस सम्बंध इतने मजबूत पहले कभी नहीं थे। कई बार तो पाकिस्तान और चीन से उंसकी नजदीकियां भारत के मुकाबले अधिक दिखाई देती थी। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय हितों के अनुरूप अपने प्रयास जारी रखे। इससे स्थिति पूरी तरह बदल गई। दोनों देशों के संबन्ध शीत युद्ध के दौर की याद दिलाने लगे। कुछ ही दिन पहले रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कश्मीर पर पाकिस्तान के प्रस्ताव को खारिज कराने में बड़ी भूमिका का निर्वाह किया। उसने खुल कर भारत का समर्थन किया। यह कहा कि अनुच्छेद तीन सौ सत्तर को हटाना, जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित बनाना भारत का आंतरिक मसला है। इस पर संयुक्त राष्ट्र संघ या किसी अन्य देश को हस्तक्षेप का अधिकार नहीं है।
    इसी प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूस यात्रा भी सफल रही। दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण समझौते हुए। द्विपक्षीय व्यापार को तीस अरब डॉलर तक ले जाने का संकल्प व्यक्त किया गया। इसी क्रम में मोदी ने पूर्वी आर्थिक मंच में भागीदारी की। भारत इसमें मुख्य अतिथि था। कई देशों के साथ मोदी की द्विपक्षीय वार्ता भी हुई। जापान के प्रधानमंत्री ऐबी शिंजो ने कहा कि दोनों देश हिन्द प्रशांत क्षेत्र में रणनीतिक साझेदारी बढ़ाएंगे। पूर्वी आर्थिक मंच के साथ भारत का सहयोग बढा है। इसमें हिस्सा लेने वाले भारतीय उद्योगों एवं कारोबारी प्रतिनिधियों से भी उनकी व्यापारिक सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। यह मंच रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र में कारोबार एवं निवेश अवसरों के विकास का करेगा। इस क्षेत्र में भारत और रूस के बीच सहयोग बढ़ेगा।
     
    रूस में उनकी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात से वार्ता बहुत सार्थक रही। यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र की पहली यात्रा है। वह रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र की राजधानी व्लादिवोस्तोक गए थे।
     व्लादिवोस्तोक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडिया लाउंज पैविलियन गए। यहां भारत और रूस की स्टार्टअप के परिवेश के अंतर को दूर किया गया। इस क्रम में भारत रूस ऑनलाइन मंच का गठन किया गया। मोदी ने सुदूर पूर्वी रूस में यहां पूर्वी आर्थिक मंच की पांचवीं बैठक में शामिल हुए। भारत रूस नवाचार सेतु की शुरुआत हुई यह ऑनलाइन मंच है। इसके माध्यम से दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाया जाएगा।
    मोदी ने स्टार्टअप इंडिया कल्याणी एडटेक चैलेंज की भी शुरुआत की। इसके लिये इनवेस्ट इंडिया और कल्याणी ग्रुप ने शीर्ष भारतीय एवं रूसी स्टार्टअप में तेजी लाई जाएगी। यह चैलेंज सभी स्टार्टअप और नवोन्मेषियों के लिये खुला है।  स्टार्टअप इंडिया की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। लाउंज को रॉसकांग्रेस फाउंडेशन की सहमति मिली है। यह सुदूर पूर्वी रूस में निवेश के इस क्षेत्र में भारतीय निवेश को बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा भारत में निवेश आकर्षित को भी आकर्षित किया जाएगा।
    रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के निमंत्रण पर नरेंद्र मोदी फोरम के मुख्य अतिथि बने है। नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत रूस के सुदूर पूर्व क्षेत्र के विकास के लिये उसके साथ मिलकर काम करेगा। भारत संसाधन वाले इस क्षेत्र के विकास के लिये एक अरब डॉलर का रूस को कर्ज देगा। पांचवें पूर्वी आर्थिक मंच के में मोदी ने कहा कि भारत और रूस के बीच दोस्ती केवल राजधानी शहरों में सरकारी बातचीत तक सीमित नहीं है। बल्कि यह लोगों और करीबी व्यापारिक संबंधों की मिसाल है। यहां मोदी ने सुदूर पूर्व में कार्य करो अर्थात एक्ट फार ईस्ट  की नीति का ऐलान किया। रूस के सुदूर पूर्व क्षेत्र के साथ गतिविधियों को मजबूत बनाने के लिए मोदी ने यह नीति बनाई है।
    भारत इस नीति पर तेजी से काम करेगा। इससे आर्थिक कूटनीति को एक नया आयाम देगी। यहां भारत रूस के बीसवें शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ था। पांचवें पूर्वी आर्थिक मंच की अहम बैठक हुई। यह मंच रूस के सुदूर पूर्व क्षेत्र में व्यापार के विकास और निवेश के अवसरों पर केंद्रित है।
     रूस और भारत के बीच बीसवें सम्मेलन के बाद अनेक समझौते हुए। नरेंद्र मोदी को रूस का सर्वोच्च सम्मान ऑर्डर ऑफ सेंट ऐंड्रयू द अपोस्टल से सम्मानित किया जाएगा। दोनों देश उपकरणों का संयुक्त रूप से निर्माण करेंगे। चेन्नई और व्लादिवस्तोक के बीच मेरिटाइम रूट का प्रस्ताव किया गया है। अंतरिक्ष,सुरक्षा, हवाई समुद्री यातायात, व्यापार और निवेश पर सहयोग बढ़ाया जाएगा। इन क्षेत्रों में सहयोग की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सहमति बनी है। एलएनजी की आपूर्ति के लिए करार हुआ है। इस समझौते के तहत नोवाटेक भारत, बांग्लादेश और अन्य बाजारों में एलएनजी की बिक्री के लिए भविष्य के एलएनजी टर्मिनल और संयुक्त उद्यम के गठन में निवेश करेगी।
    भारत और रूस के बीच दो हजार पच्चीस तक व्यापार बढ़कर तीस अरब डॉलर हो जाएगा। मोदी ने रूस को भारत में समर्पित रक्षा उद्योग पार्क बनाने का न्योता दिया। दोनों देश नई व नवीकरणीय ऊर्जा, परमाणु प्रौद्योगिकी और रक्षा के क्षेत्र में अधिक अधिक घनिष्ठता से कार्य करेंगे। पुतिन ने कहा कि भारत के साथ व्यापारिक संबंध बढ़ाना उनकी सरकार की प्राथमिकता है। दो हजार सत्रह में दोनों देशों के व्यापार में इक्कीस प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह करीब दस अरब डॉलर हो गया। इस वर्ष जनवरी से जुलाई के दौरान बीस  फीसदी की वृद्धि के साथ छह अरब डॉलर का व्यापार हुआ है। प्रौद्योगिकी में प्रगति से अधिक संवृद्धि व निवेश हासिल करना संभव हुआ है।
    दोनों देश एक दूसरे के यहां पन्द्रह अरब डॉलर का निवेश करेंगे। दो वर्षों में बीस प्रतिशत व्यापार बढ़ना उत्साहजनक है। मोदी ने यह भी बताया कि इज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए पिछले कुछ वर्षों में राज्यों ने  बहुत काम किया है। इस संबंध में हमें रूस और भारत के राज्यों के बीच अधिक वार्ता की उम्मीद है।
    परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत और रूस दोनों को मित्र माना जाता है। प्रौद्योगिकी की खरीद बिक्री के अतिरिक्त अब हम मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत भारत में प्रौद्योगिकी का विकास कर सकते हैं। रक्षा के क्षेत्र में हम अपनी पुरानी साझेदारी को आगे बढ़ा सकते हैं और भारत में नए उत्पाद बना सकते हैं। भारत की आईटी व फार्मास्युटिकल कंपनियाँ रूसी कंपनियों के साथ संयुक्त उपक्रम के माध्यम से वहां काम कर सकती है

    Keep Reading

    International Children's Day: 47 'Girl Leaders' gain insight into the functioning of police stations and administrative blocks; engage in direct dialogue with officials.

    अन्तर्राष्ट्रीय बाल दिवस: थाने और ब्लॉक की कार्यप्रणाली से रूबरू हुईं 47 ‘बालिका लीडर्स’, अधिकारियों से किया सीधा संवाद

    A global salute to fearless investigative journalism: Anant Goenka and Ritika Chopra featured in the inaugural 'TIME100 Next India' list

    निडर खोजी पत्रकारिता को वैश्विक सलाम: ‘TIME100 Next India’ की पहली सूची में अनंत गोयनका और रितिका चोपड़ा शामिल

    Statewide campaign to be launched for the rights and safety of journalists; Zubair Ahmed appointed state president, Tausif Hussain entrusted with the role of secretary.

    पत्रकारों के अधिकार और सुरक्षा के लिए चलेगा प्रदेशव्यापी अभियान: ज़ुबैर अहमद बने प्रदेश अध्यक्ष, तौसीफ हुसैन को सचिव की कमान

    लखनऊ जिला जेल में बंदी की मौत का मामला: लापरवाही पर गिरी गाज, जेल वार्डर निलंबित; तीन हेड वार्डरों पर भी शिकंजा

    ‘रुला के गया सपना मेरा’: वो एक फिल्म, जिसने गीतकार शैलेंद्र से छीन ली उनकी ज़िंदगी!

    Network goes missing at Akhilesh Yadav's rally: SP levels major allegation against BJP; politics heats up in CM Yogi's stronghold

    अखिलेश यादव की रैली में नेटवर्क गायब: सपा ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप, सीएम योगी के गढ़ में गरमाई सियासत

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    International Children's Day: 47 'Girl Leaders' gain insight into the functioning of police stations and administrative blocks; engage in direct dialogue with officials.

    अन्तर्राष्ट्रीय बाल दिवस: थाने और ब्लॉक की कार्यप्रणाली से रूबरू हुईं 47 ‘बालिका लीडर्स’, अधिकारियों से किया सीधा संवाद

    November 20, 2026
    A global salute to fearless investigative journalism: Anant Goenka and Ritika Chopra featured in the inaugural 'TIME100 Next India' list

    निडर खोजी पत्रकारिता को वैश्विक सलाम: ‘TIME100 Next India’ की पहली सूची में अनंत गोयनका और रितिका चोपड़ा शामिल

    November 20, 2026
    Sai Baba’s blessings will reach the world from the sacred land of Shirdi; a film titled ‘Kripa Sai’ will be produced in five languages.

    शिरडी की पावन धरती से दुनिया तक पहुंचेगी साईं बाबा की कृपा, पांच भाषाओं में बनेगी फिल्म ‘कृपा साईं’

    November 20, 2026

    अंतरराष्ट्रीय लोकपाल मंच ने विश्वव्यापी स्वतंत्र रक्षक संघ (WIDU) की स्थापना की

    November 20, 2026
    Houthi missile attack in Riyadh: Saudi Arabia’s tallest PIF Tower damaged; area evacuated

    रियाद में हूती मिसाइल हमला: सऊदी के सबसे ऊंचे PIF टावर को नुकसान, इलाका खाली

    November 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading