Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, July 25
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Indian tourism spots

    खूबसूरत विश्व धरोहर में शामिल रणथंभौर

    By May 11, 2018 Indian tourism spots No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 808
    • शेरों के संरक्षण के लिए खास तौर पर जाना जाता है रणथंभौर ‘टाइगर रिजर्व’
    • सरकार की खास नीतियों के चलते तेजी से बढ़ी है शेरों की संख्या
    • लाखों की संख्या में आते हर साल पर्यटक
    • यूनेस्को ने रणथंभौर को खूबसूरत विश्व धरोहर स्थल में भी शामिल किया है
    राजस्थान राज्य में स्थित रणथंभौर ‘टाइगर रिजर्व’ के लिए खासा प्रसिद्ध है यहां का यह पर्यटन स्थल दुनिया भर जाना जाता है। यह उद्यान अरावली रेंज और विंध्य पठार के बीच में स्थित है, जो की सवाई माधोपुर से 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। सन 1955 पहली बार भारत सरकार ने ‘सवाई माधोपुर खेल अभयारण्य’ के रूप में इसकी स्थापना की, बाद में, 1973 में यह प्रोजेक्ट टाइगर के लिए एक आरक्षित घोषित किया गया था। सन 1980 में इसको राष्ट्रीय पार्क का दर्जा मिला।

    तेजी से बढ़ी है शेरों की संख्या:

    राजस्थान के वन विभाग ने अभी विधानसभा में पेश एक ताजा रिपोर्ट में यह जानकारी दी कि रणथम्भौर में पिछले कुछ वर्षों में बाघों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इस समय नर-मादा मिलाकर कुल 62 बाघ हैं। इनमें से आठ बाघ पिछले कुछ समय से नजर नहीं आ रहे हैं। करीब बीस प्रतिशत बाघ अधिक उम्र व प्राकृतिक कारणों से मर जाते हैं। रणथम्भौर अभयारण्य लगभग 932 वर्ग किमी में फैला हुआ है। यह उद्यान अरावली रेंज और विंध्य पठार के बीच में स्थित है।

    बहुत बड़ा है रणथंभौर का किला:

    Image result for ranthambore fortरणथंभौर के क़िले से यहां पर स्थित राष्ट्रीय उद्यान का दृश्य राजस्थान राज्य का इतिहास अपने आप में कई ऐतिहासिक घटनाओं के साक्षी हैं। रणथंभौर क़िले के समय काल एवं निर्माता के बारे में कोई निश्चित जानकारी उपलब्ध नहीं है लेकिन ऐसा माना जाता है कि इस क़िले का निर्माण आठवीं शताब्दी में हुआ था। इस किले की प्रसिद्धि ग्यारहवीं-बारहवीं शताब्दी तक आते आते इतनी अधिक फैल चुकी थी कि तत्कालीन समय के विभिन्न ऐतिहासिक महत्त्व के ग्रंथों में इसका उल्लेख अवश्य मिलता है।
    भारतीय इतिहास में सर्वप्रथम इस क़िले पर चौहानों के अधिकार का उल्लेख मिलता है। यह बहुत बड़ा पहाड़ी दुर्ग है। अपनी प्राकृतिक बनावट के लिए यह बहुत प्रसिद्ध है। यह दुर्ग ऊँची पहाड़ियों के पठार पर बना हुआ है, लेकिन प्रकृति ने इसे अपने गोद में इस तरह समेटा है कि मुख्य द्वार पर पहुँचकर ही इस दुर्ग के दर्शन किये जा सकते हैं। इस दुर्ग के प्राचीर से काफ़ी दूर तक शत्रु पर निगाह रखी जा सकती थी। यह क़िला चारों ओर सघन वनों से भरा हुआ है और चम्बल की घाटी पर अपना दबदबा बनाये हुए है। 21 जून 2013 को यूनेस्को ने राजस्थान में स्थित रणथंभौर को विश्व धरोहर स्थल में भी शामिल किया है।

    हवाई, रेल और सड़क मार्ग से भी पंहुचा जा सकता है रणथंभौर:

    राजस्थान के रणथम्भोर सवाई माधोपुर शहर से 12 किमी की दूरी पर स्तिथ है। इस जगह का नाम दो पहाड़ियों के नाम रन और थम्बोर के नाम से पड़ा है। रणथंभौर तक हवाई, रेल और सड़क मार्ग से पहुंचा जा सकता है, जयपुर में सांगानेर हवाई अड्डे रणथंभौर से सबसे नजदीक एयरबेस है, जबकि सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन निकटतम रेलवे स्टेशन है। यह जगह वर्ष भर एक आदर्श जलवायु है। इस जगह की यात्रा का सबसे उत्तम समय अक्टूबर और अप्रैल के मध्य है। इस वक्त के दौरान, मौसम सुखद और दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए एकदम सही समय होता है।
    – जी के चक्रवर्ती

    Keep Reading

    Havoc caused by crowds in the hills: Ambulances stuck in Mussoorie—yet why aren't people stopping?

    पहाड़ों पर भीड़ का कहर: मसूरी में एंबुलेंस भी फंसी, फिर भी लोग रुक क्यों नहीं रहे?

    Haridwar's Rajaji National Park: Here, the jungle itself will tell you its stories!

    हरिद्वार का राजाजी नेशनल पार्क: यहां जंगल खुद आपको अपनी कहानियां सुनाएगा!

    Lesser-Known Pilgrimage Sites Now on the Tourism Map! UP Government's New Mission

    अल्पज्ञात तीर्थ अब पर्यटन मानचित्र पर! UP सरकार का नया मिशन

    Tigers enjoy water sports in UP! Pilibhit Tiger Reserve feels like a mini-Goa.

    यूपी में बाघों की जलक्रीड़ा! पीलीभीत टाइगर रिजर्व में लग रहा मिनी गोवा का माहौल

    The vlog 'Perfect Passenger' is packed with unique information about travel.

    यात्राओं पर अनूठी जानकारी से भरा है व्लाग परफेक्ट पैसेंजर

    A Paradise for Birds: Shekha Lake Has Now Become a Ramsar Site!

    पक्षियों का स्वर्ग: शेखा झील अब रामसर साइट बन गई!

    Comments are closed.

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    July 25, 2026
    Krishna Gautam’s classy glamour in a blue blazer; the magic of power dressing takes over the red carpet.

    ब्लू ब्लेज़र में कृष्णा गौतम का क्लासी ग्लैमर, रेड कार्पेट पर छाया पावर ड्रेसिंग का जादू

    July 24, 2026
    Husband unable to bear the shock of wife's death; collapses and dies while applying vermilion.

    पत्नी की मौत का सदमा सहे न सका पति, सिंदूर भरते हुए तोड़ा दम

    July 24, 2026
    TPS Music Ushers in a New Wave of Romance; A String of Tiwari Sarkar's Songs Set for Release

    TPS Music पर रोमांस गीतों की होगी लगातार बारिश

    July 24, 2026
    Don't ignore mouth ulcers; it could save your life: Experts warn about head and neck cancer.

    मुंह का अल्सर न करें नजरअंदाज, जान बच सकती है: हेड एंड नेक कैंसर पर विशेषज्ञ चेतावनी

    July 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading