डपोली, महाराष्ट्र राज्य के रत्नागिरी जिले का एक छोटा सा शहर हैं। इस छोटे से शहर की यात्रा के दौरान आप आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक क्रियाओं का अनुभव महसूस कर सकते हैं। मुंबई से लगभग 215 किलों मीटर की दूरी पर बसा ‘डपोली’ एक बहुत आकर्षक जगह है। इस जगह पर ऐसी कई खास चीजे हैं जो आपके सफर को यादगार बनाने में सक्षम हैं। यहाँ के मौसम में साल के बारह महीने ठंडक बनी रहती है जिसके कारण इसे मिनी महाबलेश्वर कहकर भी पुकारा जाता है।
यह है ख़ास: करनाल पक्षी अभयारण्य
करनाला पक्षी अभयारण्य रासायनी नामक जगह पर स्थित है, यह महाराष्ट्र के रायगढ़ में है। इस पक्षी अभ्यारण्य में लगभग 222 पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों को देखा जा सकता हैं। इसमें से कुछ प्रजातियां जो प्रवासी पक्षी हैं जिनमें मुख्य रूप से मालाबार ग्रे हॉर्नबिल, मालाबर पैराकीट, सनबर्ड, नीलगिरी वुड पिजन आदि शामिल हैं। यहां इस अभयारण्य के साथ ही साथ आप करनाला का किला भी देख सकते है। हरे-भरे पेड़ों से घिरे इस किले का निर्माण सन् 1400 में हुआ था।
इसके अलावा आप यहां ट्रैकिंग और हाइकिंग का आनंद उठा सकते हैं। यहां पर एक भवानी मंदिर भी है। खूबसूरत नज़ारों को खुद में समेटे हुए डपोली में आप ढेरों समुद्रतट जैसे कारदे समुद्र तट, कोलथारे समुद्रतट, डबहोल समुद्रतट और मंदिरों जैसे- कद्यावर्चा गणपति मंदिर, श्री केशवराज मंदिर आदि की भी सैर कर सकते हैं। यहां आप काफी मनोरंजक गतिविधियों का आनंद उठा सकते हैं। यहां मिलने वाला कोनकनी सीफूड बहुत प्रसिद्द है।

अनहवारे हॉट स्प्रिंग : डपोली के निकट ही स्थित है सल्फर वाला अनहवारे हॉट स्प्रिंग। मान्यता के अनुसार इस हॉट स्प्रिंग के पानी में नहाने से स्किन से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाती हैं।
पान्हालेकाजी गुफा: यहाँ स्थित पान्हालेकाजी गुफा भी काफी आकर्षक है जहाँ आप बौद्ध युग से जुड़ी सुंदर कलाकृतियां मौजूद हैं। इतिहास में रूची रखने वाले लोगों के लिए यह जगह बहुत आकर्षक है। पत्थरों को काटकर बनाई गई यहाँ कुल 29 गुफाएं बनाई गयी है।
कनकादुर्ग और सुवरनादुर्ग किला: डपोली में स्थित सुवरनादुर्ग और कनकादुर्ग किला भी दर्शनीय है। सुवरनादुर्ग पानी से घिरा हुआ और बहुत ही आकर्षक दृश्य प्रस्तुत करते हैं।







