Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 20
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Indian tourism spots

    पर्वतमालाओं और झरनों से घिरा खूबसूरत हिल स्टेशन इगतपुरी

    By May 29, 2018Updated:May 29, 2018 Indian tourism spots No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 820

    इगतपुरी महाराष्ट्र के कुछ महत्त्वपूर्ण एवं बहुत ही खूबसूरत पसन्द किये जाने वाले पहाड़ी क्षेत्रों में से एक है। यह एक मनोहारी पहाड़ी स्थान है, जो नासिक जिला, महाराष्ट्र में स्थित है। वास्तव में कहा जाए तो इगतपुरी सहयाद्रि पर्वतमाला से घिरा हुआ एक अनोखा पहाड़ी स्थान है। यहाँ का मौसम पूरे साल भर सुहावना एवं स्वास्थ्यप्रद रहता है। मानसून के दिनों में दूध जैसे सफ़ेद झरनों के कारण यहां का दृश्य एक अद्भुत छटा बिखेरता है, जिसे लोग बस एक तक निहारते ही रहते है। इसके अलावा यहां आने वाले यात्री ट्रैकिंग और रिवर राफ्टिंग का भी आनन्द ले सकते हैं।

    दर्शनीय स्थल: यह स्थान अपने प्राचीन एवं स्थानीय मंदिरों के लिए जाना पहचाना जाता है। यहाँ आने पर ‘घाटनदेवी मंदिर’ के दर्शन किये जा सकते हैं। घाटों की रक्षक घाटनदेवी की इस मंदिर से नीचे की घाटी और सहयाद्रि पर्वतमाला के अद्भुत दृश्यों को देखा जा सकता हैं। यहाँ आने पर ‘विपासना केंद्र’ भी जाया जा सकता है। यह एक ऐसा केंद्र, है जहाँ पर ध्यान योग का संपूर्ण ज्ञान करवाया जाता है और व्यक्ति वर्षों से किये जाने वाले इस योग का महत्व को जान सकते हैं। यदि पर्यटक इतिहास एवं वास्तुकला का प्रेमी हैं तो ‘त्रिंगलवाड़ी क़िला’ को देख भी सकते हैं।

    निर्मल झरनों से मिलती है शुद्ध वायु:

    कहते हैं 1,900 फीट की उँचाई पर बसे निर्मल झरनों एवं घने जंगलों के कारण इगतपुरी की ख़ूबसूरती देखते ही बनती है। शहरीकरण न होने के कारण इस जगह की वायु बहुत शुद्ध है। यहाँ अधिकतर आने वाले यात्री इस बात से पूर्ण सहमत होते हैं कि यहाँ आने पर भाग-दौड़ भरी ज़िंदगी की समस्त प्रकार की थकान दूर हो जाती है। त्रिंगलवाड़ी क़िले के पास स्थित ‘त्रिंगलवाड़ी झील’ के किनारे यात्री अपने परिवार के साथ शांत शाम बिता सकते हैं।

    Related image
    google से साभार

    प्रकृति प्रेमियों के लिए यहाँ पर कई प्रकार के पेड़-पौधे एवं अनेक तरह के पक्षियों की प्रजातियाँ हैं। यहाँ ट्रैकिंग के लिए बहुत सारे स्थल हैं। ख़ूबसूरत वैतरणा बांध संपूर्ण शहर के लिए न केवल पानी का एक मात्र स्रोत है, बल्कि घूमने के लिए भी यह एक अच्छी जगह है। यहाँ आने पर प्रकृति को निहारने और सूर्यास्त देखने जैसी गतिविधियों का मज़ा कुछ और बढ़ जाता है।

    यहाँ आने के लिए आप रेल मार्ग के साथ वायु मार्ग से भी आ सकते हैं इसके अलावा देश के लगभग हर कोने से नासिक पहुंच कर सड़क मार्ग के माध्यम से ओमकार नगर बस डिपो पहुंचे, वैसे नासिक से सभी तरह के विकल्प सड़क मार्ग से खुले हैं आप कभी भी यात्रा कर सकते हैं।

    #igatpuri

    Keep Reading

    Havoc caused by crowds in the hills: Ambulances stuck in Mussoorie—yet why aren't people stopping?

    पहाड़ों पर भीड़ का कहर: मसूरी में एंबुलेंस भी फंसी, फिर भी लोग रुक क्यों नहीं रहे?

    Haridwar's Rajaji National Park: Here, the jungle itself will tell you its stories!

    हरिद्वार का राजाजी नेशनल पार्क: यहां जंगल खुद आपको अपनी कहानियां सुनाएगा!

    Lesser-Known Pilgrimage Sites Now on the Tourism Map! UP Government's New Mission

    अल्पज्ञात तीर्थ अब पर्यटन मानचित्र पर! UP सरकार का नया मिशन

    Tigers enjoy water sports in UP! Pilibhit Tiger Reserve feels like a mini-Goa.

    यूपी में बाघों की जलक्रीड़ा! पीलीभीत टाइगर रिजर्व में लग रहा मिनी गोवा का माहौल

    The vlog 'Perfect Passenger' is packed with unique information about travel.

    यात्राओं पर अनूठी जानकारी से भरा है व्लाग परफेक्ट पैसेंजर

    A Paradise for Birds: Shekha Lake Has Now Become a Ramsar Site!

    पक्षियों का स्वर्ग: शेखा झील अब रामसर साइट बन गई!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi Adityanath inaugurates UPSDMA's new high-tech headquarters.

    योगी आदित्यनाथ ने किया UPSDMA के नए हाईटेक मुख्यालय का उद्घाटन

    July 19, 2026
    The battle between development and the environment in Uttarakhand.

    उत्तराखंड में विकास बनाम पर्यावरण की जंग

    July 19, 2026
    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद अब अदालत में जंग, आदिवासी महिलाओं पर भी लाठी

    July 19, 2026

    यूपी में मानसून का जोरदार हमला!

    July 19, 2026
    Safexpress sets up a logistics ‘Superhub’ in Rajpura.

    सेफएक्सप्रेस ने राजपुरा में लगाया लॉजिस्टिक्स का ‘सुपरहब’

    July 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading