- कहा: पटना को डेंगू मुक्त करा कर ही लेंगे दम
- राजद छोड़ जाप में शामिल हुए महिला नेत्री ईशा यादव
पटना, 22 अक्टूबर 2019 : राजधानी पटना में जलजमाव के बाद इन दिनों मधेपुरा के पूर्व सांसद और जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव काफी एक्टिव मोड में दिखाई दे रहे हैं। इस क्रम में आज पटना में पप्पू यादव खुद फॉग मशीन लेकर के सड़क पर उतर गए। जहां पर कचरे का अंबार लगा था वहां पर खुद से फॉगिंग करने लगे। पप्पू यादव की तरफ से चलाई जा रही यह फॉगिंग मशीन पटना के उन इलाकों में पहुंचेगी, जहां अब तक नगर निगम की तरफ से फॉगिंग नहीं हो पाई है। पटना के मंदिरी इलाके में पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी की ओर से सेवा दल के जरिये आज फॉगिंग सेवा की शुरुआत की है।
इस दौरान पप्पू यादव ने कहा कि हम लोगों को डेंगू के डंक के हवाले छोड़ने वाले नहीं है, इसलिए हम पटना नगर निगम के सभी वार्डों के लिए एक एक फॉगिंग मशीन की व्यवस्था कर रहे हैं। आज फिलहाल 12 फॉगिंग मशीन से अधिक प्रभावित जलजमाव वाले इलाकों में फॉगिंग कराई गई है।
उन्होंने कहा कि वे हर महीने पटना के सभी वार्डों में महीने में तीन दिन फॉगिंग करवायेंगे, इसके लिए पहले लोगों को ट्रेनिंग दी जायेगी, उसके बाद हर महीने पप्पू बैंक से मेहनताना भी दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि हम पटना को डेंगू मुक्त करा कर ही दम लेंगे।







