Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 6
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    ##भगवा_की_शान_योगीजी’ कैंपेन खूब हो रहा ट्रोल, कांग्रेस की बढ़ीं मुश्किलें

    By January 3, 2020 Global NEWS No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file photo
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 532
    • प्रियंका के भगवा पर दिये बयान को सीएम ने बनाया मुद्दा, ट्वीटर पर शुरू किया कैंपेन
    • सीएम आफिस के एक ट्वीट में लिखा, आस्था का ज्वार है भगवा.. कांग्रेस के लिए व्यापार है भगवा

    प्रियंका वाड्रा द्वारा ‘भगवा’ पर दिये गये बयान और उस मुद्दे पर उनके द्वारा भगवा संस्कृति की सीएम योगी आदित्यनाथ को दी गयी नसीहत बड़ा मुद्दा बन गया है। अब सीएम आफिस ने इस पर #भगवा_ कीशानहैंयोगीजी कैंपेन शुरू कर दिया है, जो शुक्रवार को सुबह से ही ट्रोल होना शुरू हो गया। सुबह से ही हजारों लोग लोग योगी के समर्थन में उतर आये। योगी आफिस द्वार किये गये एक ट्वीट में कांग्रेस पर भी करारा प्रहार किया गया, जिसमें लिखा गया “अंतर्मन का उद्गार है भगवा..। आस्था का ज्वार है भगवा..।सनातनी संस्कार है भगवा..।भारत का श्रृंगार है भगवा..।जीवन नश्वर, उद्धार है भगवा..।कांग्रेस के लिए “व्यापार” है भगवा..। हमारे योगी जी का प्यार है भगवा..।

    लगातार एक के बाद दूसरा किये गये ट्वीट में लिखा “ लोकतंत्र के लोक का स्वर है भगवा। मर्यादा पुरुषोत्तम का तापस वेश है भगवा। योगी और राजयोगी का अन्तर्सम्बन्ध है भगवा। राजतंत्र से लोकतंत्र तक जनता की आवाज है भगवा। वीरता का गीत और प्रगति का संगीत है भगवा।शांति की भावना, परम वैभव की संभावना है भगवा। इस कविता को शुक्रवार सुबह 10.40 बजे तक 12 सौ से अधिक लोगों ने रीट्वीट किया।

    एक दूसरे ट्वीट में लिखा “ गरीब की शान है भगवा..। वंचित का मान है भगवा..।शोषित की आन बन गया भगवा..। हम सब का सम्मान है भगवा..। राजनीति के सौदागरों को चुनौती है भगवा..। उत्तर प्रदेश का निशान है भगवा..। माँ भारती का स्वाभिमान है भगवा..।

    अपने चौथे ट्वीट में लिखा “ क्रांति की हुंकार और शांति का राग है भगवा। पवित्र प्रतीक और मर्यादा का मानक है भगवा। सेवा, त्याग, समर्पण का अनुबंध है भगवा। भागवत का सार और शौर्य का प्रमाण है भगवा
    काम, क्रोध, मोह, लोभ, राग, द्वेष से मुक्ति है भगवा।

    प्रियंका के इस बयान पर सीएम योगी के ऑफिस ने पहला ट्वीट सोमवार रात्रि में ट्वीट किया था, ”संन्यासी की लोक सेवा और जन कल्याण के निरंतर जारी यज्ञ में जो भी बाधा उत्पन्न करेगा उसे दण्डित होना ही पड़ेगा। विरासत में राजनीति पाने वाले और देश को भुला कर तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले लोक सेवा का अर्थ क्या समझेंगे?”
    बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि हिंसा में शामिल लोगों को सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने के लिए भुगतान करना होगा। इसी को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने लखनऊ में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा था कि भगवा उनका निजी वस्त्र नहीं है। हिन्दू धर्म में दया होती है। क्रोध नहीं। उसके बाद से ही यह मुद्दा बनता चला गया। इस पर सबसे पहले तो भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने घेरा। इसके बाद उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने इस मुद्दे पर प्रेस वार्ता की, फिर देर रात सीएम आफिस से ट्वीट किया गया।

    ##भगवा_ कीशानहैंयोगीजी’ ##भगवा_की_शान_योगीजी

    Keep Reading

    Preparations Underway for a Prolonged War! US Ferries Massive Military Hardware to West Asia, Planning Another Powerful Strike Against Iran.

    पश्चिम एशिया में शांति वार्ता: संवाद की बजाय दबदबा बनाए रखने की होड़

    नौतपा की गर्मी के बीच मानसून केरल पहुंचा, लेकिन 3 दिन लेट!

    Stay alert against the mafia that harms nature: CM Yogi

    प्रकृति को नुकसान पहुंचाने वाले माफिया से सजग रहें : CM योगी

    AAP stages strong protest over power crisis; clashes with police.

    बिजली संकट पर AAP का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस से हुई झड़प

    Stay alert against the mafia that harms nature: CM Yogi

    “एक पेड़ मां के नाम” : CM योगी ने सम्मानित किए पर्यावरण योद्धा

    National Civil-Military Seminar on Floods

    मानसून-2026 की तैयारी: बाढ़ पर राष्ट्रीय नागरिक-सैन्य संगोष्ठी

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Sezal Sharma Finds a Treasure of Peace in the Streets of Prague

    प्राग की गलियों में खो गईं सेज़ल शर्मा, मिला आत्मिक सुकून

    June 6, 2026
    Outsider Revati Mahurkar becomes the industry's new sensation.

    आउटसाइडर रेवती महुरकर बन गईं इंडस्ट्री की नई सनसनी

    June 6, 2026

    तपती रातें और झुलसाती गर्मी: स्वास्थ्य संकट की नई चेतावनी

    June 6, 2026
    Preparations Underway for a Prolonged War! US Ferries Massive Military Hardware to West Asia, Planning Another Powerful Strike Against Iran.

    पश्चिम एशिया में शांति वार्ता: संवाद की बजाय दबदबा बनाए रखने की होड़

    June 6, 2026

    नौतपा की गर्मी के बीच मानसून केरल पहुंचा, लेकिन 3 दिन लेट!

    June 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading