Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 19
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    पटना के लोगों के एक साल का टैक्‍स माफ करे राज्‍य सरकार: पप्‍पू यादव

    By October 11, 2019 Current Issues No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 756
    • पटना हाइकोर्ट की निगरानी में पटना जल प्रलय के कारणों की हो जांच
    • पटना नगर पर हुए खर्च पर श्‍वेत पत्र जारी करे सरकार

    पटना, 10 अक्‍टूबर 2019 : पूर्व सांसद पप्‍पू यादव ने आज पटना में प्रेस कांफ्रेंस कर सरकार से मांग की है कि वे राजधानी पटना के लोगों के एक साल का टैक्‍स माफ करें। पप्‍पू यादव ने बीते दिनों बारिश के बाद राजधानी पटना में आई भीषण जल प्रलय को मानव जनित आपदा बताया। उन्‍होंने कहा कि पटना हाइकोर्ट की निगरानी में पटना जल प्रलय के कारणों की जांच हो? पिछले पंद्रह वर्षों में बिहार के नगर विकास मंत्री रहे नेताओं, नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव रहे अधिकारियों, इस अवधि के दौरान रहे पटना के मेयर, पटना नगर निगम के आयुक्तों का उत्तरदायित्व सुनिश्चित किया जाय, उनकी संपत्ति की जांच हो। आखिर पटना के लोगों को टॉर्चर करने का जिम्मेवार कौन है? नगर निगम के हजारों करोड़ रूपए कहां खर्च हुए, इस पर सरकार श्‍वेत पत्र जारी करे।

    पप्‍पू यादव ने कहा कि पटना के आसपास किस राजनेता, अधिकारी एवं माफिया ने पिछले 15 वर्षों में कितनी संपत्ति अर्जित की है। भू माफियागिरी कर कुकुरमुत्तों की तरह शहर बसाने का जिम्मेवार कौन है? पिछले 15 वर्षों में पटना के 20 किलोमीटर के दायरे में जितनी जमीन की रजिस्ट्री हुई है, उसकी जांच हो जाय तो कम-से-कम 100 IAS-IPS एवं मंत्री, संसद, विधायक जेल में होंगे। लिहाज़ा इसकी भी न्यायिक निगरानी में जांच हो। उन्‍होंने कहा कि मुख्‍यमंत्री और उपमुख्‍यमंत्री शहर में रहकर भी मुसीबत में फंसे लोगों तक क्‍यों नहीं पहुंच पाये। उन्‍होंने कहा कि पटना के सभी सांसद-विधायक को बताना चाहिए कि पटना के लोगों को सम्मान के साथ जीने का हक़ हर नागरिक का मौलिक अधिकार है या नहीं।

    जाप (लो) मुखिया ने कहा कि देश के कानून मंत्री यहां से सांसद हैं। उन्हें नहीं पता कि पटना में जीने का संवैधानिक मौलिक अधिकार छीन लिया गया। यह कितना बड़ा जघन्य अपराध है, इसके एक जिम्मेदार वह भी हैं। क्या उन्हें नैतिक जिम्मेदारी नहीं लेनी चाहिए? बिहार की राजधानी पटना में इस हक़ की धज्जियां उड़ाई गयी है, वैसी व्यवस्था और सरकार को कैसा बख्शा जा सकता है? उन्‍होंने पूछा कि एक मां घर में पैसा रहते हुए अपने बच्चे को न दूध दे सकी, न पानी पिला सकी। यह कितनी बड़ी मानसिक यंत्रणा है, उसके जिम्मेदारों को कैसे बख्शा जा सकता है? बिहार सरकार जब पटना में 11 दिन बाद भी पटना को जल प्रलय से मुक्त नहीं करवा सकी तो वह क्या करेगी? मुख्यमंत्री आवास से 3-5 किलोमीटर की दूरी पर लोग भूख-प्यास से तड़पते रहे, CM कैसे चैन की नींद सोते रहे? जब पटना में लोगों को सरकार राहत नहीं पहुंचा सकती है तो क्या उसे सत्ता में रहने का हक़ है?

    पप्‍पू यादव ने इस जल प्रलय में हुए नुकसान की भरपाई, पटना के लोगों का टैक्‍स माफ हो और कुसहा त्रासदी समेत बिहार में आई सभी आपदाओं के बाहर से लोगों की मदद आडिट हो और सरकार बताये कि उसमें कितना पैसा जनता के पास गया। उन्‍होंने कहा कि पटना में हेलीकॉप्टर से राहत बांटने की नौटंकी कर और दहशत क्यों पैदा किया गया? क्या ट्रैक्टर, जेसीबी, नाव के जरिये हर घर तक खाना, पानी, दूध नहीं पहुंचाया जा सकता था? जब जन अधिकार पार्टी के साथी, पप्पू यादव के सहयोगी सीमित संसाधन के जरिये हर घर तक दूध, पानी, खाना के साथ सेवा के लिए पहुंच सकते हैं तो असीमित क्षमता और संसाधन वाली सरकार क्यों नहीं? राज्य सरकार स्वयं अर्थात, उपमुख्यमंत्री तीन दिनों तक जल प्रलय का कैदी बन सकता है तो आमलोगों की दशा क्या होगी? यह जांच होनी चाहिए कि डिप्टी CM कैसे घर में तीन दिन तक कैद रहे? क्यों शासन ने उनकी तीन दिन तक सुध नहीं ली? उनके मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल की भी जांच हो, आखिर वह तीन दिन तक क्या कर रहे थे?

    उन्‍होंने कहा कि प्रशासन की भूमिका भी देखिए कि 3 दिन बाद डिप्टी CM को निकाल लाए और उनके पड़ोसियों एवं उनके केयर टेकर को भगवान भरोसे छोड़ आए। बिहार के युवाओं, सभी तरह के प्रोफेशनल्स, आधी आबादी सारे लोग बिहार में बदलाव की राजनीति के लिए आगे आएं। वैकल्पिक सकारात्मक राजनीति से बदलें बिहार। पप्‍पू यादव ने कहा कि आज भी कई इलाकों में पानी है और जिन इलाकों से पानी निकल गया है, वहां डायरिया और डेंगू ने लोगों को परेशान कर रखा है। ऐसे में हमने लोगों को डेंगू और अन्‍य दूसरी बिहारियों से बचाने का संकल्‍प  लिया है और पटना में राजेंद्र नगर, वैशाली गोलंबर और मलाही पकड़ी में फ्री में इलाज करवा रहे हैं। हम सरकार ने नहीं सेवक हैं, इसलिए सबों की मदद करना मेरा फर्ज है। संवाददाता सम्‍मेलन में पूर्व मंत्री सह जाप नेता अखलाक अहमद भी मौजूद रहे।

    Keep Reading

    Grand ceremony in Sarojini Nagar in honor of retired teachers; 12 educators receive special recognition.

    सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में सरोजिनी नगर में भव्य समारोह, 12 गुरुजनों को मिला विशेष आदर

    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    नालसा का एलएडीसी सिस्टम खत्म करने का फैसला: क्या गरीब कैदियों से छिन जाएगा न्याय का सहारा?

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Buzz in the IPO market: Will the public issues of Elevate Campus and Vermora Granito launch next week?

    आईपीओ बाजार में हलचल: एलिवेट कैंपस और वर्मोरा ग्रैनिटो के पब्लिक इश्यू अगले हफ्ते होंगे लॉन्च?

    September 18, 2026
    Grand ceremony in Sarojini Nagar in honor of retired teachers; 12 educators receive special recognition.

    सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में सरोजिनी नगर में भव्य समारोह, 12 गुरुजनों को मिला विशेष आदर

    September 18, 2026

    कंसाई नेरोलैक पेश करते हैं “नूर-ए-कश्मीर”

    September 18, 2026

    AI और ऑटोमेशन : MSMEs के लिए नया आयाम

    September 18, 2026
    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    September 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading