Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    CAA के समर्थन में पहुंची अखिलेश की बेटी के मुद्दे पर भिड़े सपा व भाजपा प्रवक्ता

    By January 22, 2020Updated:January 22, 2020 Global NEWS No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 551

    भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला व सपा प्रवक्ता जूही के बीच छिड़ी ट्विटर वार

    लखनऊ, 22 जनवरी 2020: नागरिकता संशोधन एक्ट (सीएए) के विरोध प्रदर्शन को समर्थन देने के लिए हुसैनाबाद घंटाघर पहुंची समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी की फोटो वायरल होने के बाद ट्विटर पर भाजपा प्रवक्ता मनीष शुक्ला और सपा प्रवक्ता प्रवक्ता जूही सिंह आपस में भिड़ गये। दोनों के बीच अब ट्विटर वार जारी है।

    जूही ने यहां तक कहा कि तो आप अपनी सोच, शर्मनाक और घृणित को सही ठहराने के लिए एक मासूम बच्चे को निशाना बनाएंगे। वहीं भाजपा प्रवक्ता ने उन्हें सीएए पढ़ने की सलाह दी। मनीष ने पूछा कि सही बताएं आपने सीएए को पढ़ा है। यदि पढ़ा है तो उसमें कहां लिखा है कि भारत में रहने वालों को कागजात दिखाने पड़ेंगे।

    दरअसल मंगलवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी टीना की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसके बारे में कहा गया कि वह भी 18 जनवरी को हुसैनाबाद स्थित घंटाघर पर सीएए के विरोध में चल रहे प्रदर्शन को समर्थन देने गयी थी।

    उसी फोटो को लेकर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने ट्वीट किया कि “सीएए का विरोध करने पहुंची अखिलेश यादव की बेटी जब बड़ी होगी और कानून को समझेगी तो उसे पता चलेगा कि अपनी राजनीति के लिए मेरे पिता ने मुझसे झूठ बोला। उन्होंने संविधान की गलत जानकारी दी तो एक पुत्री का पिता के लिए क्या भाव होगा।

    इसी को रीट्वीट करते हुए सपा प्रवक्ता जूही सिंह ने लिखा ‘युवाओं और बच्चों की आवाज सुनना न आपके संस्कार हैं और न आपकी फितरत। स्तर सोच और मानसिकता का स्तर तो निहायत निम्न है ही, आपका, सत्ता का यह विभत्स रूप वास्तव में शर्मनाक है।’ इसके बाद तो दोनों के बीच जंग बढ़ती ही चली गयी। बुधवार को भी दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी रहे। दोनों के समर्थक भी इसमें कूद पड़े और अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं देते रहे।

    Keep Reading

    Directives issued to link skill development with employment to transform Uttar Pradesh

    उत्तर प्रदेश को $1 ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने के लिए स्किल डेवलपमेंट को रोजगार से जोड़ने के निर्देश

    Brutal Attack by Thugs in Ayodhya: Intruders Rampage Against Women Inside Home; Three Injured

    अयोध्या में दबंगों का बर्बर हमला: घर में घुसकर महिलाओं पर तांडव, तीन घायल

    Festive Atmosphere in Iran! Grand Parade of the Khorramshahr-4 Missile; Trump Forced to Extend Ceasefire; Israel Not Pleased.

    ईरान में जश्न का माहौल! खुर्रमशहर-4 में मिसाइल की भव्य परेड, ट्रंप को सीजफायर बढ़ानी पड़ी, इजराइल खुश नहीं

    Iran Closes Strait of Hormuz Again Within 24 Hours: Firing on Indian Ships, Tensions at Peak

    वो मुझे मार देता, इससे पहले मैंने उसे मार दिया

    A Spectacular View of the Universe: NASA Releases New Image of the ‘Birthplace’ of Stars

    ब्रह्मांड का अद्भुत नजारा: नासा ने जारी की तारों की ‘जन्मस्थली’ की नई तस्वीर

    Deadline Expires, Trump Now in ‘Action Mode’: Flatly Refuses to Extend Ceasefire

    डेडलाइन खत्म, अब ‘एक्शन मोड’ में ट्रंप: युद्धविराम बढ़ाने से साफ इनकार

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About

    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Directives issued to link skill development with employment to transform Uttar Pradesh

    उत्तर प्रदेश को $1 ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने के लिए स्किल डेवलपमेंट को रोजगार से जोड़ने के निर्देश

    April 22, 2026
    Buffalo Left in This State by Fire: A Heart-Wrenching Blaze in Malihabad

    आग से भैंस की ऐसी हालत: मलिहाबाद में दिल दहला देने वाली आग

    April 22, 2026
    Brutal Attack by Thugs in Ayodhya: Intruders Rampage Against Women Inside Home; Three Injured

    अयोध्या में दबंगों का बर्बर हमला: घर में घुसकर महिलाओं पर तांडव, तीन घायल

    April 22, 2026
    Festive Atmosphere in Iran! Grand Parade of the Khorramshahr-4 Missile; Trump Forced to Extend Ceasefire; Israel Not Pleased.

    ईरान में जश्न का माहौल! खुर्रमशहर-4 में मिसाइल की भव्य परेड, ट्रंप को सीजफायर बढ़ानी पड़ी, इजराइल खुश नहीं

    April 22, 2026
    Iran Closes Strait of Hormuz Again Within 24 Hours: Firing on Indian Ships, Tensions at Peak

    वो मुझे मार देता, इससे पहले मैंने उसे मार दिया

    April 22, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading