मऊ, 19 अक्टूबर 2019: घोसी विधानसभा में उपचुनाव का अंतिम दौर चल रहा है। इस उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार विजय राजभर के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए भोजपुरी सुपरस्टार व भाजपा नेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे। इस दौरान निरहुआ द्वारा अदरी नगर पंचायत से रोड शो निकालकर उम्मीदवार के पक्ष में वोट करने की जनता से अपील किया।
घोसी विधानसभा के भाजपा विधायक फागू चौहान को बिहार राज्य का राज्यपाल बनाया गया। इसके बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है। उपचुनाव में भाजपा ने गरीब परिवार के युवा विजय राजभर को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसी उम्मीदवार के पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए निरहुआ घोसी विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे और रोड शो निकाल कर जनता से भाजपा के कमल निशान पर वोट करने की अपील की।
इस दौरान निरहुआ ने कहा कि भाजपा ने समान्य परिवार के लङके को टिकट दिया है। इसलिए हम सभी से अपील करेगे कि जनता भाजपा के पक्ष में वोट करे। भाजपा की नीत हैं कि राजनीति में हर वर्ग से लोग आये और राजनीति में अपनी भागेदारी पेश करे। विजय राजभर आप सभी के बीच में संघर्ष कर रहा है। इसलिए आप से सहयोग की अपेक्षा हम करते है।
इसके अलावा गाजीपुर आजमगढ और मऊ की जनता हमेशा विपरीत रहती है। लेकिन अब सरकार के साथ हो कर विकास के साथ चलने की जरुरत है। इसलिए समाज के भले के बारे में सोच कर जाति धर्म से उपर उठकर राष्ट्रवाद के लिए जनता अपना वोट करे।






