भोपाल, 28 नवंबर 2018: एमपी में 230 विधानसभा सीटों के लिए हुए मतदान में बुधवार को शाम छह बजे तक 74.61 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। निर्वाचन आयोग के अनुसार इस दौरान तीन मतदान कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान बीमारी के कारण मृत्यु हो गयी। इसके अलावा, इस मतदान में कुछ स्थानों पर ईवीएम मशीन भी खराब हुयी।
उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वी एल कांता राव ने यहां मीडिया को बताया, ‘मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में छह बजे तक 74.61 प्रतिशत मतदान हुआ।
उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि यह अभी बढ़ेगा, ‘उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रो पर अब भी कतारें लगी हुई हैं इसलिए इसलिए मतदान प्रतिशत के बढ़ने की संभावना है. आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2013 में प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में 72.69 प्रतिशत मतदान हुआ था.राव ने बताया कि मतदान के दौरान आज बीमारी के कारण इंदौर, गुना और धार में एक एक कर्मचारियें की ड्यूटी पर मौत हो गयी।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के मुताबिक तीनों मृतकों के परिजन को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान प्रदेश के किसी भी हिस्से से हिंसा की खबर नहीं मिली है. मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है।







