नई दिल्ली, 15 जून 2019: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को तुगलकी फरमान जारी करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में रहने वालों को बांग्ला भाषा में बोलना सीखना होगा।
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने दोहराया कि बाहरी लोग राज्य में डॉक्टरों के आंदोलन को उकसा रहे हैं। ममता ने भाजपा पर बंगालियों और अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया।
उन्होंने यहां एक रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि बाहरी लोग डॉक्टरों को उकसा रहे हैं। मैंने सही कहा था कि मैंने (एसएसकेएम अस्पताल में) कुछ बाहरियों को नारेबाजी करते हुए देखा।







