Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    संविधान का अपमान बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो : सीएम योगी

    ShagunBy ShagunNovember 26, 2025 उत्तर प्रदेश No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Insult to the Constitution will not be tolerated, strict action should be taken against the culprits: CM Yogi
    संविधान का अपमान बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो : सीएम योगी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 644

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज विधानसभा में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और भारतीय संविधान के प्रति अपनी गहरी श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि “संविधान का अपमान मतलब बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी का अपमान है।”

    मुख्यमंत्री ने चिंता जताते हुए कहा कि आज की परिस्थितियाँ इस कदर विकृत हो चुकी हैं कि कुछ लोग खुलेआम भारतीय संविधान और उसके निर्माता डॉ. अंबेडकर पर अभद्र व अपमानजनक बयानबाजी कर रहे हैं। कुछ तो संविधान को खत्म करने तक की बातें कर रहे हैं।

    Insult to the Constitution will not be tolerated, strict action should be taken against the culprits: CM Yogi
    संविधान का अपमान बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो : सीएम योगी

    योगी जी ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “भारतीय संविधान इस देश का सर्वोच्च दस्तावेज है, यह भारत की सबसे बड़ी धरोहर है। जो भी इसके खिलाफ जहर उगलेगा, उसकी भाषा चाहे कितनी भी बड़ी हो, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। संविधान और बाबा साहब का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें –

    https://x.com/i/status/1993579227153940937

    उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि संविधान के सम्मान में एकजुट हों और इसे राजनीतिक स्वार्थ का विषय न बनाएँ। सीएम ने कहा कि बाबा साहब ने जो संविधान हमें दिया, वह समता, न्याय और बंधुता का प्रतीक है और इसे बचाना हर भारतीय का दायित्व है।

    योगी आदित्यनाथ का यह बयान ऐसे समय में आया है जब हाल के दिनों में कुछ नेताओं व सोशल मीडिया हैंडल्स द्वारा संविधान को लेकर विवादास्पद बयान दिए गए थे।

    मुख्यमंत्री के इस सख्त रुख के बाद प्रदेश सरकार द्वारा संविधान-विरोधी बयानों पर नजर रखने और त्वरित कार्रवाई करने के संकेत मिल रहे हैं। संविधान जिंदाबाद भारत माता की जय !

    Shagun

    Keep Reading

    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    Education requires not just academics but also life skills: Sharman Joshi

    शिक्षा में सिर्फ पढ़ाई नहीं, जीवन कौशल भी जरूरी: शरमन जोशी

    5,000 youths in UP to receive AI training; Samsung Innovation Campus 2026 launched.

    यूपी के 5 हजार युवाओं को मिलेगा AI प्रशिक्षण, सैमसंग इनोवेशन कैंपस 2026 शुरू

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    Anuj Yadav becomes Lucknow's chess champion; wins the title with 5.5 points after drawing the final game.

    अनुज यादव बने लखनऊ के शतरंज चैंपियन, आखिरी बाजी ड्रॉ कर 5.5 अंक से जीता खिताब

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About

    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Eight BJP Rajya Sabha candidates filed their nominations.

    भाजपा के आठ राज्यसभा प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

    October 6, 2026
    Education requires not just academics but also life skills: Sharman Joshi

    शिक्षा में सिर्फ पढ़ाई नहीं, जीवन कौशल भी जरूरी: शरमन जोशी

    October 6, 2026
    5,000 youths in UP to receive AI training; Samsung Innovation Campus 2026 launched.

    यूपी के 5 हजार युवाओं को मिलेगा AI प्रशिक्षण, सैमसंग इनोवेशन कैंपस 2026 शुरू

    October 6, 2026
    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    ‘नये औजार से कबीर की खुदाई’ ने छेड़ा नया विमर्श, पुस्तकों के बीच गूंजीं कविताएं

    October 5, 2026
    Teachers' 11-point demands resonated at the TFI conference; calls made for the old pension scheme and relief regarding the TET.

    टीएफआई सम्मेलन में शिक्षकों की 11 सूत्रीय मांगें गूंज उठीं, पुरानी पेंशन और टीईटी से राहत की मांग

    October 5, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading