Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»उत्तर प्रदेश

    अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव सीएमएस में आज से, बोमन ईरानी होंगे ख़ास अथिति

    By April 3, 2019 उत्तर प्रदेश No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 628

    नौ-दिन चलेगा अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव

    लखनऊ, 03 अप्रैल 2019: अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव (आई.सी.एफ.एफ.-2019) का भव्य उद्घाटन कल 4 अप्रैल, वृहस्पतिवार को प्रातः 9.00 बजे रंगारंग शिक्षात्मक-साँस्कृतिक के बीच सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में होगा। इस कार्यक्रम में श्री बृजेश पाठक, विधायी, न्याय एवं राजनीतिक पेंशन मंत्री, उ.प्र. इस अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे, जबकि प्रख्यात अभिनेता श्री बोमन ईरानी विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह की गरिमा को बढ़ायेंगे।

    बाल फिल्मोत्सव का शुभारम्भ नितिन चौधरी एवं के. के. मकवाना द्वारा निर्देशित भारत फिल्म ‘आई एम बन्नी’ से होगा। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है।

    श्री शर्मा ने बताया कि नौ-दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव (आई.सी.एफ.एफ.-2019) का आयोजन 4 से 12 अप्रैल तक किया जा रहा है। बाल फिल्मोत्सव में प्रदर्शन हेतु 101 देशों की 1655 शिक्षात्मक बाल फिल्में आई हैं जिनमें से बच्चों के चरित्र निर्माण एवं सर्वांगीण विकास हेतु लगभग 550 चुनिंदा शैक्षिक बाल फिल्में निःशुल्क प्रदर्शित की जायेंगी।

    उन्होंने कहा कि इस अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में रोजाना दो शो होंगे जिसमें प्रथम शो प्रातः 9.00 बजे से एवं दूसरा शो दोपहर 12.00 बजे से होगा। श्री शर्मा ने बताया कि यह अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव सभी के लिए पूर्णतया निःशुल्क है एवं लखनऊ के सभी स्कूलों के बच्चे, युवक, माता-पिता, अभिभावक व शिक्षक ‘प्रथम आगत प्रथम स्वागत’ के आधार पर बाल फिल्में देखने के लिए आमंत्रित हैं। बाल फिल्मों का प्रदर्शन सी.एम.एस. कानपुर रोड के मेन आडिटोरियम के अलावा सात मिनी ऑडिटोरियम में एक साथ किया जायेगा एवं विदेशी बाल फिल्मों का हिन्दी व अंग्रेजी रूपान्तरण भी साथ-साथ दिखाया जायेगा।

    श्री शर्मा ने बताया कि इस अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव के 9 दिनों में फिल्म जगत की दिग्गज हस्तियाँ एवं बाल कलाकार किशोरों व छात्रों के उत्साहवर्धन हेतु पधार रहे हैं, जिनमें अभिनेता श्री बोमन ईरानी, अभिनेता-निर्देशक श्री निखिल द्विवेदी, अभिनेता श्री शाहबाज खान, अभिनेता श्री आशीष सिंह, अभिनेता श्री अभिषेक दूहान, अभिनेता श्री ईशान वर्मा, अभिनेता-निर्देशक श्री रूमी सिद्दीकी, अभिनेत्री सुश्री गौरी पंडित, अभिनेत्री सुश्री सुष्मिता मुखर्जी, अभिनेत्री सुश्री नंदिता ओम पुरी, गायक मोहम्मद सलामत खान एवं बाल कलाकारों में अनुष्का सेन, दर्शील सफारी, दर्श जैन, प्रभजोत सिंह, तनय सोंथालिया, सुहानी भटनागर, अमन सिद्दीकी आदि प्रमुख हैं। इसके अलावा इस अन्तर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में अनेक देशों की बेहतरीन फिल्मों के प्रदर्शन के अलावा सर्वश्रेष्ठ फिल्मों को चयनित कर 10 लाख रुपये के नकद पुरस्कारों से सम्मानित किया जायेगा।

    Keep Reading

    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    योगी सरकार का दीपावली तोहफा: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63% हुआ

    इंस्पेक्टर के बंद घर में चोरों का दुस्साहस: जेवर-नकदी लूटे, महंगी शराब गटककर पार्टी मनाई

    रामनगरी के दीपोत्सव की भव्यता पर टिकी निगाहें, 10वें आयोजन को यादगार बनाने की तैयारी

    A ‘Chhath Geetmala’ (garland of songs) featuring seven songs will be released for the Chhath festival.

    छठ पर्व पर सात गीतों की ‘छठ गीतमाला’ होगी रिलीज

    Candidates for the 68,500-teacher recruitment protest at the minister's residence; express frustration over the lack of dialogue.

    68,500 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का मंत्री आवास पर प्रदर्शन, वार्ता नहीं होने से नाराजगी

    Kashika Kapoor Makes Headlines with Neil Nitin Mukesh in ‘Bewafa Se’, Now Set to Impress in Telugu Cinema with ‘Cast’!

    नील नितिन मुकेश के साथ ‘बेवफा से’ में कशिका कपूर ने स्क्रीन पर लगाई आग, अब ‘कास्ट’ में दिखेगा नया अवतार!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    कैथल में जयमाला पर रील का बवाल: दुल्हन डांस में व्यस्त, बारात बिना शादी लौटी

    November 8, 2026
    Yogi government's Diwali gift: Dearness Allowance for state employees raised to 63%

    योगी सरकार का दीपावली तोहफा: राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63% हुआ

    November 7, 2026
    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    वीसीआर: वो जादुई डिब्बा जिसने 90 के दशक की शादियों को बना दिया था महापर्व

    November 7, 2026
    Suryakumar Yadav's daughter won hearts in meeting PM Modi, her easy style is being discussed

    सूर्यकुमार यादव की बेटी ने पीएम मोदी से मुलाकात में जीता दिल, सहज अंदाज की हो रही चर्चा

    November 7, 2026

    अवध में श्रीराम के आगमन का पर्व नहीं है ये दीपोत्सव!

    November 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading