Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 22
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Hot issue

    युवा पीढ़ी की समस्याओं का निवारण है योगा

    By June 21, 2017 Hot issue No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    pm
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 728

    पंकज कुमार

    वर्तमान परिदृश्य में समस्त मानवजाति विभिन्न अवसादों, विकारों एवं तनावपूर्ण माहौल में साँसें ले रही हैं। समस्त मानव जाति अपने वैभव, विलासिता एवं सुख सुविधाओं को प्राप्त करने में इतने व्यस्त हैं कि उनके पास इस शरीर को स्वस्थ और निरोग रखने के लिए जरा सा भी वक्त नहीं हैं । बच्चे हो या युवा या फिर वृद्ध सभी अपनी अभिलाषाओं की पूर्ति करने में तल्लीन हैं। उन्हें ये अच्छी तरह ज्ञात है कि इस शरीर को आराम की भी जरूरत होती हैं। ये जानकर भी लोग स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह हैं, जिसका परिणाम ये देखने को मिलता है कि वे तनाव एवं अवसाद तथा अनगिनत रोगों का शिकार हो जाते हैं।
    खासकर वर्तमान समय की युवा पीढ़ी तनाव एवं अवसाद का शिकार हैं। दिन प्रतिदिन खबरों की सुर्खियों में ये देखने को हमें मिलता है कि फला मेडिकल, इंजीनियरिंग ,कैट , आईआईटी की तैयारी करने वाले युवा ने तनाव , अवसाद में आकर खुद खुशी या आत्महत्या कर ली। ऐसी परिस्थितियों में योग उनके लिए एक बेहतर सहज ,उपयुक्त एवं सुयोग्य विकल्प साबित हो सकता है यदि वे योग अभ्यास को 10 या 15 मिनट अपना बहुमूल्य समय देकर अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बना ले तो योग उन्हें अवसाद तथा तनाव के मार्ग से निजात दिला सकता है।

    pm

    वैसे योगा का शाब्दिक अर्थ होता है -जोड़ना ।योग एक साधना, व्यायाम ,तपस्या एवं आध्यात्मिक क्रिया है जो मानव को समस्त प्रकार के रोगों   यथाअस्थमा ,यकृत ,दिल संबंधी बीमारियों ,उच्च रक्तचाप एवं मानसिक असंतुलन से निजात दिलाने में महती भूमिका निभाता है। भारत में प्राचीन काल से ही ऋषि मुनि ,साधु संत महात्मा और बुद्धजीवी लोग योग की क्रिया को अपनाते रहे हैं। जिससे कारण ही वे लोग रोगमुक्त होकर आत्म शांति सुख या परमसुख का उपभोग करते रहें हैं। योग का उल्लेख ऋग्वेद में भी मिलता है। प्राचीन काल मे योग को प्रारंभ करने का श्रेय योग गुरु पतंजलि जी को जाता है। हालांकि उनके द्वारा योग का प्रसार करने से पूर्व योग के बारे में प्राचीन भारत के लोग भलीभांति परिचित थे।

    वर्तमान समय में समस्त मानव जाति तनाव अवसादों एवम विकारों से ग्रस्त है। हालांकि इस वैज्ञानिक युग मे चिकित्सकों ने इन विकारों को काफी हद तक दूर करने में सफलता हासिल की हैं। फिर भी मानव जाति इन अवसादों ,तनावों और विकारों के जंजाल से मुक्त नहीं हो सकी है। ऐसे युवा पीढ़ी के तनाव ग्रस्त माहौल को देखते हुए भारत के योग गुरु बाबा रामदेव जी ने पूरे विश्व मे योग को प्रचारित एवं प्रसारित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग को मान्यता दिलाने के बारे में सोचा। जिससे समस्त मानव जाति को अवसाद के मार्ग से मुक्त कर स्वास्थ्य एवं प्रसन्नता के मार्ग पर लाया जा सके ।

    बाबा रामदेव और भारत के साफ सुथरी छवि के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के अथक प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र संघ में योग को अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त हुई। संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की घोषणा की। संयुक्त राष्ट्र संघ ने योग की थीम -सामंजस्य और शांति के लिए योग रखी है। विश्व की समस्त मानव जाति ने सहजतापूर्वक स्वीकार किया। आज पूरी दुनिया योग मय हो चुकी है जिससे स्पष्ट होता है कि योग निश्चित तौर पर हर्बल तरीके से मानव जाति को इन तमाम विकारों को दूर करने में मदद कर रहा है ।

    योग उन तमाम विकारो को दूर कर पा रहा है जिनसे  मेडिकल साइंस भी नही दूर कर पा रहा है। मेडिकल साइंस जहाँ उपरोक्त विकारों से  दवावो के जरिये तुरंत तो निजात दिला देता है लेकिन दीर्घ काल के लिए नहीं।आने वाले 21 जून 2017 को पूरी दुनियां में योग का प्रचार प्रसार करने के लिए योग अभ्यास आयोजित किये  जा रहे हैं ताकि दुनिया योग को अपना कर तनाव एवं अवसदमुक्त हो सके।  निश्चित तौर पर योग को अपना कर दुनिया की समस्त मानव जाति सामंजस्य ,शांति ,प्रसन्नता ,अवसदमुक्त, तनावरहित एवं स्वस्थता के साथ जी सकेगी। इस अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मैं विश्व मे सामंजस्य और शांति स्थापित करने की कामना करता हूं।

    Keep Reading

    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    अनशन की जिद छोड़ें, सिस्टम बदलने के लिए लम्बा संघर्ष करें

    Ethanol Blending Controversy: Public Concern vs. Government Agenda

    एथनॉल ब्लेंडिंग विवाद: जनता की चिंता vs सरकार का एजेंडा

    paper leak

    पेपर लीक : कब तक ली जाएगी युवाओं के धैर्य की परीक्षा?

    तपती रातें और झुलसाती गर्मी: स्वास्थ्य संकट की नई चेतावनी

    Energy imbalance in the body during summer: Don't ignore fatigue, it's your body's SOS signal!

    गर्मियों में शरीर की ऊर्जा का असंतुलन: थकान को नजरअंदाज न करें, ये शरीर का SOS सिग्नल है!

    Sour Burps and Food Regurgitating into the Mouth—Is It Just Acidity, or Could It Lead to Cancer?

    खट्टी डकारें और मुंह में वापस आता खाना- क्या ये सिर्फ एसिडिटी है या कैंसर तक ले जा सकती है?

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The evening aarti became the center of attraction during the Ganesh festival.

    गणेश उत्सव में संध्याकालीन आरती बनी आकर्षण का केंद्र

    September 21, 2026
    The supreme Parivartini Ekadashi, which bestows merit, heaven, and liberation, and destroys sins.

    पुण्य, स्वर्ग और मोक्ष को देने वाली व पापों का नाश करने वाली उत्तम परिवर्तिनी एकादशी

    September 21, 2026
    A melodious stream of devotional songs flows in Bappa's court; devotees are writing letters to the 'King of Wishes' to seek blessings.

    बप्पा के दरबार में बही भजनों की सुरधार, ‘मनौतियों के राजा’ से चिट्ठी लिखकर मन्नत मांग रहे भक्त

    September 20, 2026
    UPWJU State Executive Committee Reconstituted: Senior Journalist Ajay Trivedi Appointed New State General Secretary

    यूपीडब्लूजेयू की प्रदेश कार्यसमिति का पुनर्गठन: वरिष्ठ पत्रकार अजय त्रिवेदी बने नए प्रदेश महामंत्री

    September 20, 2026
    Buzz in the IPO market: Will the public issues of Elevate Campus and Vermora Granito launch next week?

    आईपीओ बाजार में हलचल: एलिवेट कैंपस और वर्मोरा ग्रैनिटो के पब्लिक इश्यू अगले हफ्ते होंगे लॉन्च?

    September 18, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading