international yoga day – 21 JUNE :लोगों की दिनचर्या में शामिल होता योग
21 जून को विश्व योग दिवस है। योग आज के समय मे लोगों के मध्य प्रचलित होने के साथ ही बहुत पसंद भी किया जाने लगा है जिसकी प्रमुख वजहों में एक सबसे पहला कारण तो यह है कि आज के समय लोगों के पास वक्त की कमी के साथ ही अपने लिये समय निकाल पाना बहुत ही मुश्किल भरा काम है।

योग के साथ एक खास बात यह है कि इसे कहीं भी यानी कि घर पर मैदान में, पार्को में कहीं पर भी जहां बैठने भर और अपने हाथों को अपने मुहं के सामने और कानों के पास से बाएं और दायें फैलाने भर की मात्र जगह होना चाहिये आप योग कर सकते है।
वैसे आज के समय इंसानो के पास तंग हाली में भी इसे सीखकर व दूसरों को सीखाकर धनार्जन भी कर सकते हैं और यह इतना सहज है कि इसे लोग वखूबी आसानी के साथ कर सकते है। एक तो योग बच्चे से लेकर बृद्ध लोगों तक इसे बहुत आसानी के साथ कर सकते हैं और इसे नियमित 15 से 20 मिनट तक ही करने मात्र से आपको बहुत से रोगों से मुक्ति मिल सकती है इसके साथ ही साथ शरीर स्वास्थ वर्धक भी हो जाता है इसके अलावा आप इससे वखूबी बहुत कुछ हासिल कर सकतें है। – प्रस्तुति: जी के चक्रवर्ती







