Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    आज भी जब मैं बाहर जाता हूं तो लोग मुझे कमांडो कहकर बुलाते हैं: विद्युत जामवाल

    By May 20, 2020 Featured No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 678

    सबसे शानदार एक्शन थ्रिलर फ्रेंचाइज़ी मानी जाने वाली फिल्म कमांडो 3 एक चुस्त और दमदार एक्शन फिल्म है। यह इस सीरीज़ की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी है। अपनी अविश्वसनीय शारीरिक क्षमता दर्शाते हुए विद्युत जामवाल ने कमांडो करणवीर सिंह डोगरा के रोल में अपना सफर जारी रखा है, जिसमें वो एक पक्के देशभक्त यानी कि एक भारतवादी बने हैं।

    आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी कमांडो 3 में अदा शर्मा, भावना रेडी के किरदार में और गुलशन देवैया खलनायक बुराक अंसारी के रोल में हैं। जहां ज़ी सिनेमा पर 31 मई को दोपहर 12 बजे, इस फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होने जा रहा है, वहीं यह चैनल घर में रहने और खुद को सुरक्षित रखने के महत्व पर रोशनी डालते हुए यह संदेश दे रहा है कि ऐसा करके हर कोई एक कमांडो बन सकता है। इस मौके पर विद्युत जामवाल ने एक खास बातचीत की।

    यह इस एक्शन थ्रिलर फ्रैंचाइज़ की तीसरी फिल्म है। ऐसे में आपका अनुभव कैसा रहा? खास तौर पर तब, जबकि इसमें एक्शन का स्तर एक कदम आगे है?

    मैं इस बेहतरीन एक्शन थ्रिलर फ्रैंचाइज़ से जुड़कर बेहद उत्साहित हूं। इस प्रोजेक्ट में काम करना हमेशा मजेदार रहता है, क्योंकि मुझे एक कदम आगे बढ़कर अपनी कुशलता संवारने का मौका मिलता है। इस फ्रैंचाइज़ की तीसरी फिल्म के साथ इसके एक्शन का स्तर और ऊपर उठ गया है। एक्शन प्रेमियों के लिए यह एक परफेक्ट फिल्म है। इस फिल्म के हर दृश्य में खास तरह की तैयारी की जरूरत थी और मुझे हर स्टंट में महारत हासिल करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी। इसमें स्टंट्स का स्तर भी बिल्कुल अलग है और बेहतर परफॉर्म करने के लिए मैंने हर बार अपने लिए नए लक्ष्य निर्धारित किए और उन्हें हासिल करने की दिशा में काम किया। इन्हें पूरा करने पर मुझे जो खुशी मिलती है, उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता।

    इस फिल्म में लड़कियों ने भी बढ़िया स्टंट किया है। इस बारे में आपके क्या विचार हैं?

    बॉलीवुड फिल्मों में लड़कियां हमेशा ही स्टंट और एक्शन दृश्य करती रही हैं। हालांकि हम उन्हें संपूर्ण एक्शन एक्टर्स के तौर पर नहीं देखते हैं। कमांडो 3 का एक्शन अंतर्राष्ट्रीय एक्शन फिल्मों के स्तर का है और यह कहते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है कि कमांडो 3 में मेरी को-स्टार्स अदा और अंगिरा जैसी लड़कियां उम्मीदों पर खरी उतरी हैं। उन्होंने कड़े प्रशिक्षण और मेहनत के साथ अपने रोल्स के साथ पूरा न्याय किया है। इन खूबसूरत और दमदार महिलाओं के साथ काम करना मेरे लिए खुशी की बात थी।

    आपके करणवीर सिंह डोगरा के किरदार को बहुत तारीफें मिली हैं। इससे आपको कैसा महसूस होता है?

    मैं खुद को बहुत लकी मानता हूं कि इस फिल्म और मेरे किरदार को दर्शकों का इतना प्यार मिला। ऐसा बहुत कम होता है कि किसी एक्टर की पहली ही फिल्म एक फ्रैंचाइज़ बन जाए। जब कमांडो एक फ्रैंचाइज़ बनी तो मेरी खुशी का ठिकाना ना रहा। आज भी जब मैं बाहर जाता हूं तो लोग मुझे कमांडो कहकर बुलाते हैं। मेरे लिए यह बहुत मायने रखता है क्योंकि इंडस्ट्री में बहुत-से लोगों के साथ ऐसा नहीं होता है।

    फिल्म कमांडो 3 या इसकी किसी भी कड़ी को लेकर आपकी मां का क्या रिएक्शन था?

    जब मेरी मां ने कमांडो 3 देखी तो फिल्म खत्म होते ही उन्होंने मुझे कॉल करके कहा, ‘‘बेटा, तुमने बहुत बढ़िया काम किया है। अब तुम्हें एक्शन के अलावा कुछ और भी करना चाहिए।‘‘

    अब चूंकि आप एक्शन में माहिर हो चुके हैं, तो क्या ऐसी कोई और खास फिल्म जो आप करना चाहेंगे?
    यदि मौका मिला तो मैं परशुराम की बायोपिक करना चाहूंगा।

    Keep Reading

    Akshay’s terrifying ‘monster’ avatar vs. Saif’s gritty hero: the trailer reveals the showdown between the two superstars; releasing on September 11.

    अक्षय का खौफनाक ‘हैवान’ अवतार Vs सैफ का जुझारू हीरो ट्रेलर ने खोला दोनों सुपरस्टार्स की आर-पार जंग का राज, 11 सितंबर को रिलीज

    Sadhana Sargam’s Ganpati Vandana and Badshah’s ‘Chimna’ rap: A musical extravaganza ranging from devotion to *desi* swag—featuring devotional *bhajans* for Ganesh Chaturthi and a fresh take on folk songs in the ‘Gondhal’ style.

    साधना सरगम की गणपति वंदना और बादशाह का ‘चिमणा’ रैप: भक्ति से देसी स्वैग तक संगीत की धूमगणेश चतुर्थी पर भक्ति भजन, ‘गोंधळ’ में लोकगीत का नया अंदाज

    Films with big budget and star cast flopped in front of Hanuman Ansh.

    हनुमान अंश के सामने बड़े बजट और स्टार कॉस्ट वाली फिल्में धड़ाम

    Soulful bhajan ‘Aan Baso Mere Man Darpan Mein’ released on Janmashtami.

    जन्माष्टमी पर रिलीज हुआ भावपूर्ण भजन ‘आन बसो मेरे मन दर्पण में’

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Akshay’s terrifying ‘monster’ avatar vs. Saif’s gritty hero: the trailer reveals the showdown between the two superstars; releasing on September 11.

    अक्षय का खौफनाक ‘हैवान’ अवतार Vs सैफ का जुझारू हीरो ट्रेलर ने खोला दोनों सुपरस्टार्स की आर-पार जंग का राज, 11 सितंबर को रिलीज

    September 1, 2026
    Sadhana Sargam’s Ganpati Vandana and Badshah’s ‘Chimna’ rap: A musical extravaganza ranging from devotion to *desi* swag—featuring devotional *bhajans* for Ganesh Chaturthi and a fresh take on folk songs in the ‘Gondhal’ style.

    साधना सरगम की गणपति वंदना और बादशाह का ‘चिमणा’ रैप: भक्ति से देसी स्वैग तक संगीत की धूमगणेश चतुर्थी पर भक्ति भजन, ‘गोंधळ’ में लोकगीत का नया अंदाज

    September 1, 2026
    Films with big budget and star cast flopped in front of Hanuman Ansh.

    हनुमान अंश के सामने बड़े बजट और स्टार कॉस्ट वाली फिल्में धड़ाम

    September 1, 2026
    Nepal Flood Tragedy: The Most Harrowing Incident of Devastation

    नेपाल बाढ़ त्रासदी: तबाही का सबसे दर्दनाक हादसा

    September 1, 2026

    अराइया गिर: जंगल के बीच एक सुकून भरी छुट्टी

    August 31, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading