Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 30
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    ईरान ने होर्मुज पर सख्त शर्तें लगाईं: सीजफायर के बावजूद रोजाना सिर्फ 15 जहाज

    ShagunBy ShagunApril 10, 2026 Global NEWS No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    India's Swift Action Immediately After Ceasefire: Contacts Iran; Preparations Begin to Bring Back 16 Ships Stranded in the Strait of Hormuz
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 665

    तेल सप्लाई प्रभावित, भारत समेत दुनिया पर असर

    नई दिल्ली, 10 अप्रैल 2026 : अमेरिका-ईरान के बीच दो हफ्ते के सीजफायर समझौते के बावजूद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (होर्मुज जलडमरूमध्य) पूरी तरह नहीं खुला है। ईरान ने नई शर्तें लागू कर दी हैं, जिससे वैश्विक तेल और गैस सप्लाई में देरी बनी हुई है और कीमतों पर दबाव बना रहेगा।

    क्या हैं ईरान की मुख्य शर्तें:

    • रोजाना अधिकतम 15 जहाज: युद्ध से पहले इस रास्ते से औसतन 130-140 जहाज गुजरते थे। अब ईरान ने सीमा तय कर दी है कि एक दिन में 15 से ज्यादा जहाजों को अनुमति नहीं दी जाएगी।
    • IRGC की अनुमति अनिवार्य: हर जहाज को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) से पहले अनुमति लेनी होगी और ईमेल या समन्वय के जरिए कार्गो की जानकारी देनी होगी।
    • टोल टैक्स: तेल के हर बैरल पर $1 का टोल (कुछ रिपोर्ट्स में प्रति जहाज $1-2 मिलियन तक)। भुगतान क्रिप्टोकरेंसी (बिटकॉइन/USDT) या चीनी युआन में करना होगा। खाली जहाजों पर छूट संभव।
    • नया रूट और मैप: ईरान ने जहाजों के लिए नया नेविगेशन मैप जारी किया है। जहाजों को ईरान के किनारे (लारक द्वीप के उत्तर से प्रवेश और दक्षिण से निकास) से गुजरने की सलाह दी गई है, ताकि समुद्र में बिछाई गई बारूदी सुरंगों से बचाया जा सके।Is Trump's habit of displaying power pushing the world towards destruction?

    हर कार्गो की जांच होगी : ईरान

    बता दें कि सीजफायर के बाद भी ट्रैफिक बेहद कम है। रोजाना 10-15 जहाज ही गुजर पा रहे हैं, ज्यादातर ईरान से जुड़े या अनुकूल देशों के। सैकड़ों तेल टैंकर अभी भी खाड़ी में फंसे हुए हैं। ईरान का कहना है कि प्रक्रिया समय लेगी क्योंकि हर कार्गो की जांच होगी, ताकि हथियार या प्रतिबंधित सामान रोका जा सके।

    वहीं ट्रंप ने ईरान पर आरोप लगाया है कि वह सीजफायर का “बहुत खराब और बेईमानी” तरीके से पालन कर रहा है और होर्मुज को पूरी तरह नहीं खोल रहा। अमेरिका ने चेतावनी दी है कि अगर स्थिति नहीं सुधरी तो “शूटिंग” शुरू हो सकती है।

    क्या प्रभाव पड़ भारत पर सकता है :

    होर्मुज से दुनिया का करीब 20% तेल गुजरता है। भारत अपनी तेल जरूरत का बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों से आयात करता है। सीमित ट्रैफिक, टोल टैक्स और देरी से तेल और गैस की कीमतों में राहत नहीं मिलने की संभावना है। शिपिंग लागत बढ़ने से पेट्रोल-डीजल और अन्य वस्तुओं के दाम प्रभावित हो सकते हैं।

    विश्लेषकों का कहना है कि सीजफायर के बावजूद होर्मुज पर ईरान का नियंत्रण बना हुआ है। पूर्ण सामान्य स्थिति में वापसी में अभी समय लग सकता है।

    Shagun

    Keep Reading

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Trump issues final warning to Iran; Tehran dismisses claims regarding talks.

    ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी, तेहरान ने बातचीत के दावे को खारिज किया

    Skepticism over mediation: Pakistan left out of US-Iran deal.

    मध्यस्थता पर संदेह : अमेरिका-ईरान डील से पाकिस्तान बाहर

    Mojtaba Khamenei's open support for Hezbollah.

    मोजतबा खामेनेई का हिजबुल्लाह को खुला समर्थन

    Trump’s ‘Fool’ Remark Goes Viral! Even Americans Who Oppose War Dubbed ‘Fools’

    अमेरिका के पास हथियारों की कोई कमी नहीं: ट्रंप

    Trump Claims Positive Talks with Iran, but Tensions Persist in Hormuz

    ईरान पर लगातार तीसरे दिन अमेरिकी हमले, होर्मुज में नाकेबंदी; खाड़ी क्षेत्र में युद्ध की आशंका बढ़ी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    गजब हो गया : दूसरों का भविष्य बताने वाले ज्योतिषाचार्य की पत्नी चुनाव हारीं, 300 वोट भी नहीं मिले!

    October 29, 2026
    Anuradha Paudwal: Reached great heights, yet also endured the pain of profound loneliness.

    अनुराधा पौडवाल : बुलंदियों को भी छुआ और गहरे अकेलेपन का दर्द भी झेला

    October 28, 2026

    यूपी में श्रमिकों की बढ़ी मजदूरी, महंगाई सूचकांक के आधार पर तय हुई दरें

    October 28, 2026
    Neeru Sharma Explores Parenting, Social Conditioning and Unspoken Wounds as the Trailer of Sonali Kulkarni’s ‘Like Maa’ Is Released

    माँ की परवरिश में छिपे बचपन के जख्मों की कहानी कहेगी ‘लाइक माँ’

    October 28, 2026
    U&i launches new gadgets: now listen to music and make calls for up to 50 hours—all through your glasses.

    U&i के नए गैजेट्स लॉन्च, अब चश्मे से सुनें म्यूजिक और 50 घंटे तक करें कॉलिंग

    October 28, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading