Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    ईरान-इजरायल युद्ध: सीजफायर के दावे के बाद भी हुए ताजा हमले, तनाव चरम पर

    ShagunBy ShagunJune 25, 2025 Global NEWS No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 899

    नई दिल्ली, 25 जून 2025: ईरान और इजरायल के बीच 12 दिनों से जारी युद्ध में तनाव और बढ़ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा मंगलवार को घोषित युद्धविराम के कुछ ही घंटों बाद ईरान ने इजरायल के दक्षिणी शहर बेयर शेवा में एक रिहायशी इमारत पर बैलिस्टिक मिसाइल हमला किया, जिसमें चार इजरायली नागरिकों की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। इस हमले के बाद इजरायल में हड़कंप मच गया, और देशभर में सायरन बजने लगे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इजरायल ने अपने हवाई क्षेत्र को अस्थाई रूप से बंद कर दिया।

    Drone attack on military base in Baghdad

    सीजफायर का दावा और उल्लंघन:

    डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार सुबह अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर दावा किया था कि इजरायल और ईरान के बीच “पूर्ण युद्धविराम” पर सहमति बन गई है, जो छह घंटे बाद प्रभावी होगा। हालांकि, ईरान ने कतर में अमेरिकी अल-उदीद सैन्य अड्डे पर जवाबी मिसाइल हमले किए, जिसे उसने अमेरिका द्वारा अपने परमाणु ठिकानों पर किए गए हमलों का जवाब बताया। इसके बाद इजरायल ने भी तेहरान में रडार साइट और अन्य सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए, जिसे ईरान ने युद्धविराम का उल्लंघन करार दिया।

    कोई औपचारिक युद्धविराम समझौता नहीं हुआ: ईरान

    ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर कहा कि कोई औपचारिक युद्धविराम समझौता नहीं हुआ है। उन्होंने शर्त रखी कि यदि इजरायल सुबह 4 बजे (तेहरान समय) तक अपने हमले रोक देता है, तो ईरान भी जवाबी कार्रवाई बंद कर देगा। हालांकि, ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने स्पष्ट किया कि ईरान आत्मसमर्पण नहीं करेगा और इजरायल पर हमले जारी रखेगा।

    सेना को तेहरान में जवाबी हमले का आदेश: इजरायल

    इजरायल के रक्षा मंत्री इसराइल कात्ज ने ईरान के हमले के बाद सेना को तेहरान में जवाबी हमले का आदेश दिया। इजरायली सेना ने दावा किया कि उसने ईरान के मिसाइल लॉन्चर और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। इजरायल ने अपने नागरिकों को बम शेल्टर में रहने की सलाह दी है, क्योंकि ईरानी मिसाइलें तेल अवीव, हाइफा और गोलान जैसे शहरों को निशाना बना रही हैं।

    ट्रंप का दावा युद्ध विराम लागू है:

    ट्रंप ने युद्धविराम के उल्लंघन पर दोनों देशों की आलोचना की, खास तौर पर इजरायल को चेतावनी दी कि वह हमले बंद करे। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर लिखा, “इजरायल, अपने विमानों को वापस बुलाओ। युद्धविराम लागू है।” कतर की मध्यस्थता से युद्धविराम की कोशिशें जारी हैं, जिसमें कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान अल थानी ने अहम भूमिका निभाई।

    ताजा स्थिति: इजरायल ने ईरान के खिलाफ की जवाबी कार्रवाई तेज

    ताजा खबरों के अनुसार, बेयर शेवा में हुए हमले के बाद इजरायल ने ईरान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई तेज कर दी है। ईरानी मीडिया ने दावा किया कि उसने युद्धविराम का उल्लंघन नहीं किया, लेकिन इजरायली सेना का कहना है कि ईरान ने मंगलवार सुबह 15 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। इस बीच, युद्ध के कारण दोनों देशों में भारी नुकसान हुआ है। ईJune 25, 2025: इजरायल में 24 लोग मारे गए और सैकड़ों घायल हुए, जबकि ईरान में 430 से अधिक लोगों की मौत और 3500 के करीब घायल होने की खबर है।

    भारत के व्यापार पर असर :

    इस युद्ध से भारत के 3.6 लाख करोड़ रुपये के व्यापार पर असर पड़ सकता है, खासकर कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण। भारत ने अपने नागरिकों के लिए ईरान से निकासी उड़ानें शुरू की हैं।

    फिलहाल ट्रंप के युद्धविराम के दावे के बावजूद, दोनों देशों के बीच हमले और जवाबी हमले जारी हैं, जिससे मध्य पूर्व में तनाव चरम पर है। कतर की मध्यस्थता से शांति की उम्मीदें बनी हुई हैं, लेकिन स्थिति अभी भी अनिश्चित है।

    Shagun

    Keep Reading

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Trump issues final warning to Iran; Tehran dismisses claims regarding talks.

    ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी, तेहरान ने बातचीत के दावे को खारिज किया

    Skepticism over mediation: Pakistan left out of US-Iran deal.

    मध्यस्थता पर संदेह : अमेरिका-ईरान डील से पाकिस्तान बाहर

    Mojtaba Khamenei's open support for Hezbollah.

    मोजतबा खामेनेई का हिजबुल्लाह को खुला समर्थन

    Trump’s ‘Fool’ Remark Goes Viral! Even Americans Who Oppose War Dubbed ‘Fools’

    अमेरिका के पास हथियारों की कोई कमी नहीं: ट्रंप

    Trump Claims Positive Talks with Iran, but Tensions Persist in Hormuz

    ईरान पर लगातार तीसरे दिन अमेरिकी हमले, होर्मुज में नाकेबंदी; खाड़ी क्षेत्र में युद्ध की आशंका बढ़ी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    rampant sale of adulterated sweets in the market.

    त्योहार नजदीक, बाजार में नकली मिठाई का खुला खेल

    August 22, 2026
    Ritual bathing of the deity at Lakshman Tila with Ganga water from Bithoor; organization remains steadfast despite police restrictions.

    लक्ष्मण टीला पर बिठूर के गंगाजल से जलाभिषेक, पुलिस रोक के बावजूद संगठन अडिग

    August 22, 2026

    कोरिया इंडस्ट्री एक्सपो (KoINDEX) 2026 का 27 अगस्त को यशोभूमि में होगा शुभारंभ

    August 22, 2026

    गलगोटियास विश्वविद्यालय ने Microsoft के सहयोग और byteXL द्वारा संचालित उद्योग-एकीकृत AI एवं ML डिग्री का शुभारंभ किया

    August 22, 2026
    Ayushmann Khurrana's visit to Jalna A message of child safety and a secure childhood.

    आयुष्मान खुराना की जालना यात्रा : बच्चों की सुरक्षा और सुरक्षित बचपन का संदेश

    August 21, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading