Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 20
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    ईरान-इज़राइल जंग का पांचवां दिन: ट्रंप की ‘एपिक फ्यूरी’ में तेहरान जल रहा, लेकिन ईरान की हाइपरसोनिक मिसाइलें अब भी चुनौती

    ShagunBy ShagunMarch 5, 2026Updated:March 5, 2026 Global NEWS No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Iran-Israel war on Day 5: Trump's 'epic fury' leaves Tehran burning, hypersonic missiles remain a challenge
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 370

    अमेरिका-इज़राइल ने 300+ लॉन्चर तबाह किए, ईरान में 1000+ मौतें; ट्रंप बोले- सफलता 10 में से 15, युद्ध हफ्तों चलेगा

    नई दिल्ली : युद्ध में हाइपरसोनिक मिसाइलें अब भी चुनौती बन रही हैं मिसाइलों से तबाही रुकने का नाम नहीं ले रही है युद्ध की लपटें लगातार बढ़ती जा रही है और सबके बयानों के दावे अलग अलग हैं। बता दें कि फरवरी 2026 के अंत में शुरू हुआ अमेरिका-इज़राइल का संयुक्त हमला अब पांचवें दिन (5 मार्च 2026) में और भयावह हो चुका है। ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के तहत अमेरिकी और इज़राइली फोर्सेस ने ईरान के परमाणु, मिसाइल और कमांड सेंटर्स पर लगातार बमबारी की, जिसमें सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई समेत टॉप लीडरशिप की हत्या हो चुकी है। ईरान में मौतों का आंकड़ा 1,000 से पार पहुंच गया, जबकि तेहरान और अन्य शहरों में आग और धुआं छाया हुआ है।

    Iran-Israel Conflict: Hypersonic missiles escalate tensions, war enters fifth day.
    ईरान-इज़राइल संघर्ष: हाइपरसोनिक मिसाइलों से बढ़ी तनाव की लपटें, युद्ध पांचवें दिन में प्रवेश

    ईरान ने जवाबी हमलों में ‘फताह-2’ और ‘खैबर’ हाइपरसोनिक मिसाइलें दागीं, जिनमें से कुछ तेल अवीव के पास गिरीं और आयरन डोम को चुनौती दी। हालांकि, IDF ने दावा किया कि 300 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर नष्ट हो चुके हैं, जिससे ईरान की मिसाइल क्षमता में भारी गिरावट आई है। मिसाइल हमलों की संख्या तेजी से घटी है।

    Iran-Israel war on Day 5: Trump's 'epic fury' leaves Tehran burning, hypersonic missiles remain a challenge
    ईरान-इज़राइल जंग का पांचवां दिन: ट्रंप की ‘एपिक फ्यूरी’ में तेहरान जल रहा, हाइपरसोनिक मिसाइलें अब भी चुनौती

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध की सफलता को “10 में से 15” करार देते हुए कहा, “हम ईरान पर मिसाइलों और तबाही की बौछार करेंगे।” उन्होंने 4-5 हफ्तों का अनुमान लगाया, लेकिन ग्राउंड ट्रूप्स की संभावना से इनकार नहीं किया। अमेरिकी पनडुब्बी ने ईरानी युद्धपोत डुबोया, जबकि NATO ने तुर्की की ओर जा रही मिसाइल को मार गिराया। इज़राइल ने लेबनान में ग्राउंड ट्रूप्स उतारे और हिजबुल्लाह पर हमले तेज किए।

    बता दें कि वैश्विक प्रभाव गहरा रहा है और तेल कीमतें आसमान छू रही हैं, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर खतरा बढ़ा, और कई देश नागरिकों को निकाल रहे हैं। ईरान ने अमेरिकी ठिकानों और गल्फ देशों पर ड्रोन-मिसाइल हमले किए, जिसमें दुबई के यूएस कांसुलेट पर भी निशाना साधा गया। ट्रंप ने अमेरिकियों को मध्य पूर्व छोड़ने की सलाह दी, जबकि 6 अमेरिकी सैनिकों की मौत हो चुकी है। उधर ईरान ने दावा है कि ईरान ने सऊदी अरब के रियाद में अमेरिकी दूतावास को ईरानी मिसाइलों से उड़ा दिया है। जिसका विडियो वायरल है।

    वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें – https://x.com/i/status/2029246451768016972

    ईरान में पावर वैक्यूम है, नया लीडर चुनने की प्रक्रिया चल रही है। दोनों पक्ष मजबूत हैं, लेकिन शांति की कोई उम्मीद नहीं दिख रही – युद्ध अब क्षेत्रीय स्तर पर फैल चुका है।

    Shagun

    Keep Reading

    Trump Trapped in a Labyrinth: US President's Mounting Difficulties Amid the Maze of an Iran War

    चक्रव्यूह में फंसे ट्रंप: ईरान युद्ध की भूलभुलैया में अमेरिकी राष्ट्रपति की बढ़ती मुश्किलें

    Trump issues final warning to Iran; Tehran dismisses claims regarding talks.

    ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी, तेहरान ने बातचीत के दावे को खारिज किया

    Skepticism over mediation: Pakistan left out of US-Iran deal.

    मध्यस्थता पर संदेह : अमेरिका-ईरान डील से पाकिस्तान बाहर

    Mojtaba Khamenei's open support for Hezbollah.

    मोजतबा खामेनेई का हिजबुल्लाह को खुला समर्थन

    Trump’s ‘Fool’ Remark Goes Viral! Even Americans Who Oppose War Dubbed ‘Fools’

    अमेरिका के पास हथियारों की कोई कमी नहीं: ट्रंप

    Trump Claims Positive Talks with Iran, but Tensions Persist in Hormuz

    ईरान पर लगातार तीसरे दिन अमेरिकी हमले, होर्मुज में नाकेबंदी; खाड़ी क्षेत्र में युद्ध की आशंका बढ़ी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Buzz in the IPO market: Will the public issues of Elevate Campus and Vermora Granito launch next week?

    आईपीओ बाजार में हलचल: एलिवेट कैंपस और वर्मोरा ग्रैनिटो के पब्लिक इश्यू अगले हफ्ते होंगे लॉन्च?

    September 18, 2026
    Grand ceremony in Sarojini Nagar in honor of retired teachers; 12 educators receive special recognition.

    सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में सरोजिनी नगर में भव्य समारोह, 12 गुरुजनों को मिला विशेष आदर

    September 18, 2026

    कंसाई नेरोलैक पेश करते हैं “नूर-ए-कश्मीर”

    September 18, 2026

    AI और ऑटोमेशन : MSMEs के लिए नया आयाम

    September 18, 2026
    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    September 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading