कैटरीना कैफ की बहन है इसाबेला
मुंबई, 03 जनवरी। बालीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ की बहन इसाबेला बन गयी हैं लक्मे का नया चेहरा। सोशल मीडिया के ज़रिए सलमान खान ने खुद इसाबेला को शाबाशी दी है और कहा है की वह उनके लिए बहोत खुश है। भारत में इस पॉपुलर ब्रांड का खुद कैटरिना कैफ, श्रद्धा कपूर और करीना कपूर हिस्सा हैं और अब इसाबेला इस ब्रांड का नया चेहरा हैं।
इसाबेला इससे पहले 2014 में बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने आई थीं मगर वह वक्त शायद उनका नहीं था। अभी हाल ही में इसाबेला अपनी बहन कैटरीना कैफ के साथ अनुष्का और विराट की शादी में कैमरा के सामने पोज़ देते हुए नजर आई और अब इस बड़े खुलासे के साथ लगता है इसाबेला की रणनिति एक दम सही रही है। इसी का लाभ उन्हें मिला है।







