Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 2
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इतिहास के आईने से

    सौदा जरा भी महंगा नही!

    ShagunBy ShagunJune 4, 2023Updated:June 4, 2023 इतिहास के आईने से No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 2,233

    बात बहुत पुरानी है। इग्लैंड और फ्रांस के बीच चलने वाली एक ट्रेन जो इग्लैंड जा रही थी उसमें मुसाफिर लगभग भर चुके थे सिर्फ एक सीट खाली रह गई थी ट्रेन चलने से थोड़ी देर पहले एक अंग्रेज शख्स आया और उस सीट पर बैठ गया बगल में पहले से ही एक फ्रांसीसी खातून बैठी हुई थी —

    फ़्रांसीसी खातून के चेहरे से परेशानी साफ झलक रही थी उसके चेहरे पर अत्यधिक तनाव देखकर अंग्रेज से रहा न गया वह पूछ बैठा आप क्यो इतनी परेशान हैं ?

    उस खातून ने हिचकिचाहट के साथ कहा मेरे पास इग्लैंड के कानून के मुताबिक रखने वाली रकम से ज्यादा रकम है जो दस हजार पाउंड बनते हैं फ्रांस में इतनी रकम रखना जुर्म नही है मगर इग्लैंड में जुर्म है न जाने वहां मेरे साथ क्या सलूक होगा –?

    अंग्रेज बोला यह तो कोई मसला नही है अगर आप राजी हों तो आधी रकम मुझे देदें बाकी 5000 पाउंड आपके पास रहेगा हो सकता है किसी को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया तो आधी रकम बच जायेगी आप मुझे लन्दन और फ्रांस का पता लिखकर देदें ऐसी सूरत में मैं आपका पैसा आपको वापस कर दुंगा खातून ने अपना पता लिखकर दे दिया –

    रेल से उतरने के बाद फ़्रांसीसी खातून पुलिस के चेकिंग से बिना किसी रूकावट के गुजर चुकी थी कि अंग्रेज जोर से चीख पड़ा और पुलिस को उस खातून की तरफ इशारा करते हुए बोला जनाब उस औरत को पकड़े वह दस हजार पाउंड गैर कानूनी तौर पर लेकर जा रही है उसमें से आधी मेरे पास और आधा पांच हजार पाउंड उसके पास है जनाब मैं इग्लैंड का “देश भक्त “शहरी हूँ और मैं अपने महबूब देश से गद्दारी करने का सोच भी नही सकता मैंने जानबूझकर उसकी मदद की ताकि अपने “महान देश”से मेरी देश भक्ती साबित हो सके

    पुलिस ने खातून की दोबारा तलाशी ली और आधी रकम बरामद करली खातून ने अपना जुर्म कबूल भी कर लिया अंग्रेज ने भी अपने पास रखी आधी रकम पुलिस के हवाले कर दिया

    पुलिस अफसरान ने मनी लांड्रिंग से देश की इकॉनमी को पहुंचने वाले नुकसान के बारे में बात करते हुए अंग्रेज का शुक्रिया अदा किया उसकी देश भक्ती की जमकर तारीफ करते हुए इज्जत के साथ जाने दिया और उस फ्रांसीसी खातून को दूसरी ट्रेन से वापस फ्रांस भेज दिया —

    कुछ दिन बाद फ्रांसीसी खातून के दरवाजे पर दस्तक हुई जवाब में उसने दरवाजा खोला तो सामने अंग्रेज खड़ा था हैरानी और गुस्से के मिलेजुले हालत में खातून बोली तुम कितने झूठे और मक्कार आदमी हो कि धोखे से मेरे पैसे पुलिस को बरामद करा दी और कितने बेशरम हो कि सामने आकर खड़े भी हो गये

    अंग्रेज ने खातून के किसी भी बात पर रिएक्शन देने के बजाये उसे एक लिफाफा थमाया जिसमें 15000 पाउंड थे और सपाट लहजे में बोला यह आपकी रकम है और बाकी पैसे मेरी तरफ से आपके लिए इनाम है
    फ्रांसीसी खातून उसकी बात सुनकर हैरान रह गई कि यह क्या माजरा है–?

    अंग्रेज कहने लगा मोहतरमा आपका गुस्सा जायज है मगर उस वक्त मैं पुलिस का ध्यान अपने बैग से हटाना चाहता था जिसमें पहले से ही तीन मिलियन पाउंड थे मुझे इस लिये यह नाटक करनी पड़ी जिसमें आपके दस हजार पाउंड चले गये मगर मेरे लिए यह सौदा जरा भी महंगा नही था !!

    Shagun

    Keep Reading

    India's Glorious Performance: Historic 'Golden Double' and Silver in Judo; Lovpreet Wins Silver in Weightlifting

    भारत का गौरवमयी प्रदर्शन: जूडो में ऐतिहासिक ‘गोल्डन डबल’ और सिल्वर, वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत का सिल्वर

    Dreams buried in the silence of hospitals

    अस्पतालों की खामोशी में दफन होते सपने

    Voyager's Discovery and the Cosmic Shivling

    वॉयेजर की खोज और ब्रह्मांडीय शिवलिंग

    देह से परे, आत्मा के समीप; एक निष्काम प्रेम-यात्रा

    Dharmendra 'Pradhan' may face action

    धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: नैतिकता नहीं, भारी आक्रोश के चलते शिक्षा मंत्री पद से हटे

    “My children are inside; I am standing outside” – This hell of child labor must end now.

    ‘मेरे बच्चे अंदर हैं, मैं बाहर खड़ा हूँ’ – बाल श्रम की इस नरक को अब बंद होना चाहिए

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Ravana Emerges as the Biggest Highlight of Ramayana

    रावण की दहाड़ ने हिला दिया दर्शकों को, ट्रेलर लांच

    August 2, 2026
    New Faces Win Hearts, Soulful Music Casts Its Magic

    फिल्म रिव्यू : ‘दिल दीवाना हो गया’ : नए चेहरों ने जीता दिल, मधुर संगीत ने रच दिया जादू

    August 2, 2026
    The explosive trailer of ‘Toxic’ will be released on August 8.

    8 अगस्त को आएगा ‘टॉक्सिक’ का धमाकेदार ट्रेलर

    August 2, 2026
    The Assembly Speaker stated—only by understanding the rules can you become the voice of the people.

    विधानसभा प्रमुख बोले – नियम जानोगे तभी जनता की आवाज़ बन पाओगे

    August 1, 2026
    Tribute meeting and free dental camp on Dr. Kalam's death anniversary.

    डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा और निःशुल्क डेंटल कैंप

    August 1, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading