Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 9
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»TV / Smart Phone

    कहानी अगर मजबूत हो तो स्थापित अभिनेता के साथ काम करना मुश्किल नहीं : धीरज कुमार

    ShagunBy ShagunJune 30, 2020 TV / Smart Phone No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 671

    अगर आपकी स्क्रिप्ट अच्छी हो तो किसी भी स्‍थापित अभिनेता के साथ काम करना मुश्किल नहीं है। आप उनके साथ काम करने में सहज होते हैं, क्यूंकि एक अच्छी स्क्रिप्ट की दरकार सबको होती है। ये कहना है बॉलीवुड निर्देशक धीरज कुमार, जो इन दिनों अभिनेता पुलकित सम्राट को लेकर अपनी नई फिल्म ‘सुस्वगतम खुशामदीद’ बनाने वाले हैं। धीरज इससे पहले हिंदी फिल्म ‘काशी इन सर्च ऑफ गंगा’ में शरमन जोशी को कास्‍ट कर चुके हैं, जिसमें उनके निर्देशन को खूब सराहा गया था। उन्‍होंने फिल्‍म के बारे में कहा कि ‘सुस्वगतम खुशामदीद’ एक ऐसी फिल्म है, जो प्यार, दोस्ती और करुणा का संदेश फैलाना चाहती है। यह एक रोमांटिक कॉमडी फिल्म है जो हंसी के फुहारों के साथ एक सामाजिक संदेश देगी।

    धीरज अपनी फिल्‍मों की स्क्रिप्‍ट पर खूब मेहनत करते हैं। ये उनकी पिछली फिल्‍मों में भी देखने को मिला। अब वे फिल्म ‘सुस्वगतम खुशामदीद’ पर भी मेहनत कर रहे हैं। उनमें कहानी को पुख्‍ता करने की भूख हमेशा झलकती है। वे कहते हैं कि फिल्‍म की कहानी अगद दमदार होगी, तो दर्शक उसे खूब पसंद करेंगे। बॉलीवुड में ये ट्रेंड इन दिनों चल रहा है। वे कहते हैं कि मैं किसी फिल्मी पृष्ठभूमि में नहीं हूं। मैंने आज ये मुकाम अपने सपनों को सच करने की सोच के साथ पाया है। मुंबई शहर अक्सर आपके आगे कठिन चुनियतियाँ रखता है। उन चुनौतियों से मैं अपनी प्रतिभा के दम पर लड़ता रहा, तब जाकर टीवी सीरीयल के बाद क्षेत्रिय फ़िल्में की और अब हिंदी फ़िल्मों के निर्देशकों की फ़हरिस्त में शामिल हूं।

    आपको बता दें कि Insite India और Meta4films ने दो फिल्मों के लिए पुलकित को साइन किया है, और फ्लोर पर जाने वाली उनकी पहली फिल्‍म ‘सुस्वागम खुशामदीद’ होगी। मनीष किशोर द्वारा लिखित और धीरज कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म को दिल्ली और लखनऊ में बड़े पैमाने पर शूट किया जाएगा। येलो एंट प्रोडक्शंस इस फ़िल्म के सह-निर्माता हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    A spectacular coming-together of Ranbir, Alia, and Vicky in Bhansali's grand world.

    भंसाली की भव्य दुनिया में रणबीर-आलिया-विक्की का धमाकेदार संगम

    Bollywood’s ‘Dabangg’ Divas in Khaki

    खाकी में बॉलीवुड की ‘दबंग’ हसीनाएँ

    ‘Vibe’ trailer released: An explosive cocktail of laughter, action, and twists.

    ‘वाइब’ का ट्रेलर रिलीज: हंसी, एक्शन और ट्विस्ट का धमाकेदार कॉकटेल

    Hanuman Ansh beats ‘Toxic’

    हनुमान अंश ने ‘टॉक्सिक’ को पछाड़ा

    Akshay’s terrifying ‘monster’ avatar vs. Saif’s gritty hero: the trailer reveals the showdown between the two superstars; releasing on September 11.

    अक्षय का खौफनाक ‘हैवान’ अवतार Vs सैफ का जुझारू हीरो ट्रेलर ने खोला दोनों सुपरस्टार्स की आर-पार जंग का राज, 11 सितंबर को रिलीज

    Sadhana Sargam’s Ganpati Vandana and Badshah’s ‘Chimna’ rap: A musical extravaganza ranging from devotion to *desi* swag—featuring devotional *bhajans* for Ganesh Chaturthi and a fresh take on folk songs in the ‘Gondhal’ style.

    साधना सरगम की गणपति वंदना और बादशाह का ‘चिमणा’ रैप: भक्ति से देसी स्वैग तक संगीत की धूमगणेश चतुर्थी पर भक्ति भजन, ‘गोंधळ’ में लोकगीत का नया अंदाज

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    IPE हैदराबाद ने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले CAT उम्मीदवारों के लिए रुपये 2 लाख की स्कॉलरशिप की घोषणा की

    September 8, 2026

    IFA बर्लिन 2026 में ECOVACS दुनिया का नंबर 1 होम रोबोटिक्स ब्रांड बना, रोज़मर्रा की ज़िंदगी में रोबोटिक्स की पहुँच बढ़ाने पर जोर

    September 8, 2026
    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    September 7, 2026
    भूत बाबा आया

    भूत बाबा आया

    September 7, 2026
    A spectacular coming-together of Ranbir, Alia, and Vicky in Bhansali's grand world.

    भंसाली की भव्य दुनिया में रणबीर-आलिया-विक्की का धमाकेदार संगम

    September 6, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading